कोंडागांव @ खबर बस्तर। रायपुर-जगदलपुर एनएच 30 पर शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घटना दूधगांव के पास हुई जहां बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिडंत में 8 जानें चली गई।
Read More : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत...रायकोट के पास हुआ हादसा, दोनों मृतक गीदम निवासी
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने फरसगांव की तरफ से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से ट्रक का ड्राईवर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी और वाहन से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल लाया गया।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

हादसे में इन्होंने गंवाई जान: भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में बोलरो चालक सुन्दर, बसन्ती बघेल, ललिता, छाया, लाखेश्वरी, खुशबू समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया है कि चालक का शव बोलरो में फंसा रहा, जिसे निकालने के प्रयास देर रात तक जारी रहे। कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
Read More : बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान 3 और लोगों की सांसें थम गई। बता दें कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। घटना के बाद एनएच के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया था।
Read More : नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!