Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

सुकमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुकमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!


सुकमा @ खबर बस्तर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर जिले के 2 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।





जानकारी के मुताबिक जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें सुकमा विकासखण्ड के शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर और छिंदगढ़ विकासखण्ड के प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप शामिल हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुकमा जिले में  निलंबन की यह पहली करवाई है। बीते साल विधानसभा  निर्वाचन के दौरान भी लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।



बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत


     सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां DRG के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिले के चिंतागुफा कैम्प में यह घटना हुई है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

DRG-jawan-shot-himself-dead

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

      जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की सुबह 8:50 बजे की बताई जा रही है। मृत डीआरजी के जवान का नाम सोयम रमेश (30) है जो चिंतागुफा थाने में पदस्थ था।सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे तो रमेश लहुलुहान अवस्था में मिला। 

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

आनन-फानन में जख्मी जवान को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई लेकिन सुबह सवा 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि जवान ने अपने AK 47 राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

     आपको बता दें कि बस्तर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। अब तक कई जवान ऐसा खौफनाक कदम उठा चुके हैं। बीते दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान भी सुकमा, बीजापुर व कांकेर जिले में भी जवानों से अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस ने निभाया वादा, प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिले


     सुकमा @ खबर बस्तर। छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया था। इसी सिलसिले में जिन किसानों की कर्ज माफी हुई उन्हें कर्ज माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 


बता दें कि जिले भर में लगभग 11 करोड़ 61 लाख रुपये कर्जा माफ हुआ है जिसके तहत 100 किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
किसानों  के चेहरे पर दिखा उत्साह:   छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर सुकमा जिले में जब कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसानों का कर्ज माफी की प्रमाण पत्र दिया तो किसानों के चेहरे में खुशियां साफ दिख रही थी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह देव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस जो कहती है उसे करके दिखाती है। 


Read More :  कर्ज मुक्ति से किसानों के चेहरे में खुशी, लाखों का कर्ज हुआ माफ- ताटी 

    देव ने कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने जो वादे किए थे उसे मात्र 10 दिन में पूरा करके दिखाया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पोटला बंगारी एंव कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख सज्जार ने भी किसानों को सम्भोधित किया। 

Read More :  यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन 

     किसान कर्ज माफी शिविर में सभी बैंकों के कर्मचारी एंव कांग्रेस के शंकर सिंह भदौरिया अध्यक्ष कौमी एकता,  मुनवर अली पार्षद एवं नगर महामन्त्री मुकेश कश्यप, राजेश नारा , लालम्मा पूर्व पार्षद, महिला मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष जयंती कौर , आयता माड़वी , नाग एंव कांग्रेस कार्यकता मौजूद थे।

Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!

सड़क का निर्माण बना लोगों की जान का जंजाल... ढाई साल बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, धूल से हलाकान लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत!


    शेख मक़बूल @ सुकमा। जिला मुख्यालय के मस्तानपारा से पावारास के बीच बन रही बायपास सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के चलते दो साल बाद भी सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है।


Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!  

   सड़क निर्माण के अधूरे काम से नाराज वार्ड 14 के लोगों ने जिला कार्यालय पहुंच कलेक्टर चंदन कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। वार्डवासियों का आरोप है कि ढाई साल से मस्तानपारा से पावारास के बीच बायपास मार्ग अधूरा पड़ा है। अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
    स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार इस सड़क को बनाने में भारी लापरवाही बरत रहा है। उक्त सड़क पर न ही रोलर चलाया जा रहा है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में हमेशा धूल उड़ने की समस्या बनी रहती है, जिसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।


Read More :  जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात! 

   जानकारी के मुताबिक मस्तानपारा से पावारास के बीच सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 5 करोड़ 91 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। 15 महीने के अंदर काम पूरा करने की अवधि के साथ 5 अक्टूबर 2016 में विभाग ने निर्माण कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया था।


    आदेश जारी होने के 7-8 महीने तक ठेकेदार ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। लोगों की आपत्ति के बाद विभाग ने काम शुरू करवाने दबाव बनाया, लेकिन काम शुरू तो हुआ, लेकिन वो इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अधूरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

Read More :  सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात! 

क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि


    शेख मक़बूल @ सुकमा। दोरनापाल क्षेत्र के गोडेलगुड़ा में फरवरी महीने में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो ग्रामीण महिलाओं को गोली लग गई थी। इनमें से एक महिला की मौत हुई जबकि दूसरी घायल हुई थी। क्रास फायरिंग में मारी गई महिला के परिजनों को 5 लाख और घायल महिला को 1 लाख रुपए की सहायता राशि शनिवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा के हाथों प्रदान की गई।

03-Minister-Lakhma-provided-assistance-of-Rs-5-lakh-to-families-of-casualties-in-cross-firing

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

    जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच गोडेलगुड़ा के जंगलों में एक्सचेंज ऑफ़ फायरिंग हुई थी। इसी दौरान गाय चराती दोनों ग्रामीण महिलाएं गोलियों की आवाज सुनकर भागने लगीं और फायरिंग की जद में आ गईं। इस घटना में हताहत दोनों महिलाओं को शासन द्वारा अब सहायता राशि जारी की गई है।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    इधर, शनिवार की शाम मंत्री लखमा ने मुस्लिम समुदाय द्वारा बनाए गए उर्दू स्कूल व मदरसा का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए बनाए गए आश्रम का मुआयना किया और बाउंड्री वाल के लिए 8 लाख और कब्रस्तान के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

03-Minister-Lakhma-provided-assistance-of-Rs-5-lakh-to-families-of-casualties-in-cross-firing

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

    इस मौके पर बीजापुर विधायक व बविप्रा उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, सुकमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कारण सिंह देव, नगर अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बी. राजा, दुर्गेश राय, हूंगा राम, राजू शाह, मनोज, हुसैन, मुनव्वर अली, सादिक, सोयम भीमा, जाकिर हुसैन मक़बूल, जया मौसम एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरूवार की सुबह सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। फोर्स ने इस एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मौके से मारे गए नक्सली का शव और नक्सल सामग्री बरामद की गई है। 

28-Force-killed-one-Naxalite-in-encounter

यह भी पढ़िए :  9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की

   पुलिस के मुताबिक जिले के किस्टाराम व चिंतागुफा इलाके में नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर रवाना की गई थी। इसी बीच गुरूवार की सुबह सिंघनमड़गू के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

    बताया गया है कि जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग किए जाने पर एक नक्सली का शव व अन्य नक्सली सामान मौके से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछेक नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है। 


पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'


     सुकमा @ खबर बस्तर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान का पुरजोर विरोध हो रहा है। इसी बीच नक्सलवाद का दंश झेल रहे बस्तर में भी अब पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग उठी है। सुकमा में मुस्लिम समुदाय ने शनिवार को पाक का पुतलादहन कर हमले की तीखे शब्दों में निंदा की। 

Demand-for-surgical-strike-in-Bastar-after-Pulwama-terror-attack

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

     नगर के पटनमपारा मस्जिद चौक में सुन्नी युथ विंग और मस्ताना उर्स कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जवानों की शहादत को नमन किया गया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश जवानों के परिवारों साथ खड़ा है। 

यह भी पढ़िए :  बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर की तारीफ... बोले- किसानों को जमीन लौटाकर किया ऐतिहासिक काम!

     प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह हमला सुरक्षा बल के जवानों पर नहीं बल्कि देश पर हुआ है। लिहाजा आतंकवादियों को उन्हीं के शब्दों में कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पाकिस्तान से तमाम तरह के रिश्ते खत्म कर ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए की उसे इसका सबक मिल सके। 
इस दौरान समाज के युवाओं ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थी, जिसमें लिखा था- हमें निंदा नहीं चाहिए, एक भी आतंकी जिंदा नहीं चाहिए। 

Demand-for-surgical-strike-in-Bastar-after-Pulwama-terror-attack

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

    इस मौके पर समाज सेवी फारुख अली, सुन्नी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष शेख नज्जु, मस्ताना उर्स कमेटी के सदर अब्दुल कलाम, मो. सुल्तान, मो. रफी, पार्षद अब्दुल गफ्फूर, मोहम्मद हुसैन, मुनव्वर शरीफ समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम सुन्नी यूथ विंग के कार्यकर्ता और समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे।

नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी


    सुकमा/ दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते 3 वाहनों को आगके हवाले कर दिया। सुकमा व कोंटा के बीच NH-30 पर माओवादियों ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों में आगजनी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Naxalites-fire-in-3-vehicles-on-NH-30

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला 

     नक्सलियों ने जिन वाहनों में आग लगाई है उनमें एक पानी टैंकर, एक एजॉक्स मशीन और एक एक्सयूवी कार शामिल बताई जा रही है। गुरुवार की शाम माओवादियों ने दोरनापाल थाना क्षेत्र के मनिकोंटा के पास इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ल द्वारा की गई है। 

Naxalites-fire-in-3-vehicles-on-NH-30

घटना स्थल पर नक्सलियों ने वाहनों को रोककर नारे भी लिखे हैं। जिसमें बीजापुर जिले की सरहद से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों को पीएलजीए का सदस्य बताते इनकी मौत का बदला लेने की बात भी लिखी गई है। 
     दिलचस्प बात यह है कि इस मुठभेड़ के बाद संबंधित इलाके के ग्रामीणों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए मारे गए लोगों को निर्दोष ग्रामीण करार दिया था। और अब माओवादी इन्हें अपना साथी बता रहे हैं। ऐसे में मुठभेड़ को लेकर ग्रामीणों और नक्सलियों के दावों में विरोधाभास नजर आ रहा है। बहरहाल, आगजनी की वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन तेज करने का दावा किया है। 

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात पुलिस ने लगाया शिविर, चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी समझाईश


    सुकमा @ खबर बस्तर। 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन शुक्रवार को यातायात प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैण्ड में अस्थाई कैम्प लगाकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मदद से नगर में चलने वाले वाहन चालको का निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया गया। 

Traffic-police-camp-organized-in-road-safety-week

     इस दौरान अस्वस्थ्य वाहन चालको को डॉक्टर द्वारा मौके पर ही दवाई वितरण किया गया। कैम्प में 35 ऑटो चालक, 10 जीप व कमाण्डर चालक, 8 बस चालक, 5 तूफान चालक, 30 मोटर सायकल चालक एवं 15 आम नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन का प्रदूषण चेक कर समझाईश दिया गया। 

Read More :  बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 माओवादियों को मार गिराया... मारे गए सभी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई 

   इसके अलावा गादीरास थाना प्रभारी के साथ मिलकर गादीरास में हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के संबंध में, सड़क संकेत, हाथ संकेत व प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 

Read More :  दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!

आॅपरेशन प्रहार- 4: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स की बड़ी कार्रवाई... माओवादियों के सेफ जोन में घुसकर मार गिराए 9 नक्सली, जानिए कैसे दिया आॅपरेशन को अंजाम!


     सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़े आॅपरेशन को अंजाम देते हुए सुकमा में मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुकमा-बीजापुर-तेलंगाना बार्डर पर हुई इस कार्रवाई को आॅपरेशन प्रहार- 4 नाम दिया गया और इसे डीआरजी के अलावा एसटीएफ और कोबरा की ज्वाइंट पार्टी ने अंजाम दिया।  

Major-operation-of-the-force-against-the-Maoists-in-Sukma

सुकमा जिले के किस्टारम क्षेत्र के बीहड़ों में एसटीएफ की 2 टीम, डीआरजी की 10 टीम और कोबरा की 4 टीम के तकरीबन 1200 जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में तेलंगाना के 150 जवान भी शामिल थे। 

Read More :  बीजापुर में दो जगहों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर... एक जवान घायल, हथियार बरामद

    पुलिस के मुताबिक यह अभियान नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 के कोर इलाके साकलेर, टोन्डामरका व सालेतोंग के जंगलों में चलाया गया। यह इलाका जिला मुख्यालय सुकमा से लगभग 150 किमी दूर और सुकमा, बीजापुर व तेलंगाना की कोत्तागुड़ेम जिले की सीमा पर स्थित है। 

Major-operation-of-the-force-against-the-Maoists-in-Sukma

इस अत्यंत दुर्गम व सुदूरवर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर फोर्स रवाना की गई। सोमवार की सुबह 9. 40 बजे डीआरजी की दो टीमों से माओवादियों की मुठभेड़ शुरू हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इस भीषण गोलीबारी में कई और माओवादियों के भी मारे जाने का दावा पुलिस का है। 

BREAKING: नक्सलियों ने दो दिन पहले ग्रामीण को अगवा किया, फिर कर दी हत्या... गांव के बाहर मिला शव, इलाके में दहशत

     सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 9 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा एक एसएलआर, बोल्ट एक्शन गन, 315 बोर राइफल सहित कुल 10 हथियार समेत आईईडी, एम्युनेशन और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान डेरदो रामा और माड़वी जोगा शहीद हो गए हैं। फोर्स ने मौके से दोनों शहीद जवानों और नक्सलियों के शव निकाल लिए हैं। 

BIG BREAKING: सुकमा जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 8 माओवादियों के शव बरामद... अभी भी चल रही है फायरिंग!

सुकमा मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों के शव और हथियार बरामद... देखिए एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें!


     सुकमा @ खबर बस्तर। जिले के किस्टारम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के ​बीच हुए एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है। 


Read More :  नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... हत्या और आगजनी जैसी वारदातों में शामिल 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

     सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि किस्टारम थाना क्षेत्र के साकलेर के जंगलों में सर्चिंग पर निकली फोर्स पर नक्सलियों ने सोमवार को हमला कर दिया। दोनों ओर से काफी देर तक चली गोलीबारी में दो जवान शहीद हुए हैं। 

Read More :  सुकमा में जवान ने खुद को मारी गोली तो किरन्दुल में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव... बस्तर में एक महीने के भीतर 4 जवानों ने की खुदकुशी... जानिए कब और कहां हुई घटनाएं!

    एसपी के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। आठों माओवादियों के शव भी फोर्स ने बरामद कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन जारी है। 

    जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े आॅपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना की गई थी। इसी बीच जंगलों में घात लगाए माओवादियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। 


BIG BREAKING: सुकमा जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 8 माओवादियों के शव बरामद... अभी भी चल रही है फायरिंग!  

  सुरक्षा बलों ने घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों के अलावा नक्सली सामग्री व हथियार भी बरामद की है। एनकाउंटर के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। 


सुकमा जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 8 माओवादियों के शव बरामद... अभी भी चल रही है फायरिंग!


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले के किस्टारम इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के ​बीच हुए एनकाउंटर में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है। खबर के मुताबिक अभी भी मुठभेड़ जारी है। 

Sukma-encounter-big-breaking

     सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि किस्टारम थाना क्षेत्र के साकलेर के जंगलों में सर्चिंग पर निकली फोर्स पर नक्सलियों ने सोमवार को हमला कर दिया। दोनों ओर से काफी देर तक चली गोलीबारी में दो जवान शहीद हुए हैं। 

Read More :  बीजापुर में दो जगहों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर... एक जवान घायल, हथियार बरामद

एसपी के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। आठों माओवादियों के शव भी फोर्स ने बरामद कर लिए हैं। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन जारी है। 

BREAKING: नक्सलियों ने दो दिन पहले ग्रामीण को अगवा किया, फिर कर दी हत्या... गांव के बाहर मिला शव, इलाके में दहशत

    जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े आॅपरेशन में डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना की गई थी। इसी बीच जंगलों में घात लगाए माओवादियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के शवों के अलावा नक्सली सामग्री व हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। 

Read More :  नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... हत्या और आगजनी जैसी वारदातों में शामिल 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

बस्तर में एक महीने के भीतर 4 जवानों ने की खुदकुशी... सुकमा में जवान ने खुद को मारी गोली तो किरन्दुल में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल... जानिए कब और कहां हुई घटनाएं!


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक महीने के दरमियान 4 जवानों ने मौत को गले लगा लिया है। शुक्रवार को सुकमा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

CRPF-Jawan-shot-himself-in-camp

Read More :  थाना परिसर में CRPF जवान ने AK-47 से खुद पर दागी गोली... मौके पर हुई मौत

     घटना कोंटा ब्लॉक के गोरखा स्थित CRPF 219वीं बटालियन कैम्प की है। यहां पदस्थ कांस्टेबल सरताज सिंह ने सुबह करीब पौने 9 बजे बैरक में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बैरक में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जब साथी जवान पहुंचे तो वहां जवान सरताज सिंह खून से लथपथ पड़ा मिला। 

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

     जवानों ने फौरन जख्मी हालत में सरताज सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत जवान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसके शव को पीएम के पश्चात गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल जवान द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

Read More :  पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!


बीते 1 महीने में जवानों की खुदकुशी के मामले...

  • 24 अक्टूबर को सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

  • 25 अक्टूबर को बीजापुर में सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली थी। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था। हालांकि,  समय पर इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गई थी।  

  • 16 नवंबर को बीजापुर स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान सुजीत चंद राय ने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला।

  • 18 नवंबर को दंतेवाड़ा के किरन्दुल थाने में पदस्थ कांस्टेबल अशोक पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला था।

राजधानी में भी खुदकुशी की वारदात:   जवानों की खुदकुशी का सिलसिला बस्तर में ही नहीं थमा। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना परिसर में 19 नवंबर को सीआरपीएफ के जवान राजीव सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के चंदौली का निवासी था और सीआरपीएफ के 148 बटालियन में पदस्थ था। यहां वह चुनाव ड्यूटी पर आया था। 




IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल, एक की हालत गंभीर... रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाते आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। इन्हें रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। 

Two-jawans-of-DRG-injured-due-to-IED-blast

BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली

     सुकमा एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते बताया कि भेज्जी थाना क्षेत्र के एलाड़मड़गु इलाके मे डीआरजी के जवान रोड़ ओपनिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान रविवार की दोपहर माओवादियों ने एलाड़मड़गु के जंगल में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें दो जवान जख्मी हुए हैं। 

BREAKING:  सुकमा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले... लगातार दूसरे दिन फूंक डाला वाहनों को 

     एएसपी के मुताबिक बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में घायल जवानों में एक की स्थिति नाजुक है। बताया गया है कि दोनों घायलों को मौके से निकालकर भेज्जी लाया गया है। यहां से हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किए जाने की बात पुलिस अफसर कर रहे हैं। 

सुकमा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले... लगातार दूसरे दिन फूंक डाला वाहनों को


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते एक बार फिर वाहनों में आगजनी कर दी है। बता दें कि बीते दो दिनों में गाड़ियों में आगजनी की यह दूसरी वारदात है। 

Naxalites-set-fire-to-3-vehicles
माओवादियों ने सुकमा में एक दिन पहले गुरूवार को भी सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 वाहनों को फूंक डाला था। इसके अलावा ठेकेदार को भी मौत के घाट उतार दिया था।  

     जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर कोंटा ब्लॉक के इंजरम व भेज्जी के बीच गोरखा के पास की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भेज्जी इलाके में तीन गाड़ियों में आग लगा दी है। 

Read More :  माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

    नक्सलियों द्वारा जिन वाहनों में आगजनी की गई है, उनमें एक पिकअप, एक टाटा मैजिक व एक मोटरसाइकल शामिल है। जलाई गई गाड़ियां स्थानीय राशन सप्लायर की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। 

सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी



    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त नक्सली उत्पात की खबर आ रही है। बताया गया है कि माओवादियों ने एक ठेकेदार का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसके अलावा नक्सलियों द्वारा कई वाहनों में आगजनी किए जाने की भी खबर है।



     सुकमा ASP शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि दोरनापाल इलाके के मिसमा कैम्प के पास चिचोरगुड़ा में सड़क निर्माण किया जा रहा था। नक्सलियों ने PMGSY के ठेकेदार की हत्या कर दी है। 



     ASP के मुताबिक सड़क निर्माण में लगी कुछ वाहनों को नक्सलियों ने फूंक डाला है। घटना की विस्तृत जानकारी मांगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार हरिनाथ साहू दुर्ग का निवासी है। पुलिस को बिना सूचना दिए संवेदनशील इलाके में सड़क निर्माण कराया जा रहा था।






ब्रेकिंग: मतदान के बाद लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से हुई मुठभेड़... DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां मतदान संपन्न कराने के बाद वापस लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में डीरजी की टीम ने दो नक्सलियों को मार गिराया। फोर्स ने मारे गए माओवादियों का शव और हथियार भी बरामद कर लिया है। 

DRG-fighters-killed-2-Maoists-in-encounter

BREAKING:  मतदान के दिन सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना... मुठभेड़ में कोबरा के दो जवान जख्मी

    सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की जानकारी देते बताया कि चितुलनार के मतदान केन्द्र में वोटिंग के पश्चात डीआरजी की टीम पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देते वापस लौट रही थी। इसी बीच पुसपाल थाना क्षेत्र के मुड़वाल के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। 
जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभालते माओवादियों के इस हमले का पुरजोर जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। इसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेते हुए भाग खड़े हुए। 

BREAKING : राजनांदगांव में हार्ट अटैक से मतदानकर्मी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम  

   मुठभेड़ खत्म होने के बाद फोर्स द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग की गई जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए माओवादियों के पास से सुरक्षा बल के जवानों ने एक नग 303 कट्टा, 3 भरमार, 2 आईईडी और पिट्ठू बरामद किया है। मृत नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। 

Read More :  माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हुई वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या है वजह

    एसपी मीणा के मुताबिक इस मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सली बीजापुर निवासी मीटू और जोगा नक्सलियों की 31 नंबर मिलिट्री प्लाटून के सदस्य थे। ये दोनों दरभा डिवीजन कमेटी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। इस मुठभेड़ में जवानों के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Read More :  पामेड़ मुठभेड़ LIVE Update: एनकाउंटर में अब तक कोबरा के 5 जवान घायल, 4-5 नक्सलियों के मारे जाने का दावा!



माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हो रही वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोग कर रहे मतदान का इंतजार, जानिए क्या है वजह


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित इलाके सुकमा जिले से मतदान के दिन की आ रही तस्वीरें लोकतंत्र की मजबूती और इस पर लोगों की आस्था को बयां रही है। जिले के कोंटा ब्लाक के बीहड़ों में पेड़ के नीचे मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है और लोग लाल आतं​क को धता बताते खुलकर मताधिकार का उपयोग करते दिख रहे हैं। 

Voting-under-tree-in-Maoist-affected-area

BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा  

     सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश मौर्य बताते हैं कि जिले में कुल 36 अस्थाई मतदान केन्द्र हैं। यहां पेड़ों के नीचे या​ फिर अस्थाई कैम्पों में वोटिंग की जा रही है। कुछ पोलिंग बूथ पर नक्सलियों द्वारा बम आदि प्लांट किए जाने की सूचना मिली थी इसलिए सुरक्षागत कारणों से अस्थाई केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू की गई है। 

Voting-under-tree-in-Maoist-affected-area
इन अस्थाई मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता वोटिंग करने आ रहे हैं। बताया गया है कि इनमें से ज्यादातर केन्द्र कोंटा ब्लॉक के अंतर्गत आते हैं। आप जो तस्वीरें देख रहे हैं वे ऐसे ही एक पोलिंग बूथ की है, जिसमें नक्सली दहशत के बावजूद ग्रामीण मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। 

Voting-under-tree-in-Maoist-affected-area

Read More :  मतदान से ठीक पहले बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की खबर... बारसूर इलाके में ड्रोन कैमरे में कैद हुई माओवादियों की तस्वीरें!

    आपको बताते चलें कि नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। बीते कई दिनों से माओवादी बैनर-पोस्टर के जरिये चुनाव को फर्जी बताते इसका विरोध कर रहे हैं। मतदान के दिन सोमवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा और कांकेर जिले में आईईडी ब्लास्ट कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। इसके बावजूद सुकमा जैसे धुर नक्सल प्रभावित जिले में मतदान को लेकर ग्रामीणों में जो उत्साह दिख रहा है वह काबिले तारीफ है। 

Read More :  संगीनों के साए में मतदान शुरू, नक्सली दहशत के बावजूद पोलिंग बूथ पर लगने लगी कतारें... देखिए LIVE तस्वीरें