सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां विधानसभा चुनाव की ट्रेनिंग करने आए एक डिप्टी रेंजर की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। डिप्टी रेंजर का नाम यशवंत साहू बताया जा रहा है। वे छिदगढ़ में पदस्थ थे।
Read More : अमित शाह का दंतेवाड़ा प्रवास: दंतेश्वरी मंदिर में डेढ़ घंटे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रही पाबंदी... बच्चों सहित परेशान होती रही सैकड़ों महिलाएं
जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी दौरान रविवार की दोपहर यह हादसा हुआ है।
Read More : भाजपा के दावेदारों की किस्मत का फैसला मतपेटी में हुआ कैद.... पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने किया गुप्त मतदान
बताया गया है कि सुकमा के आॅडिटोरियम में ट्रेनिंग चल रही थी। इसी बीच डिप्टी रेंजर यशवंत साहू आॅडिटोरियम से बाहर निकले थे तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ और अटैक आ गया। मौके पर मौजूद शासकीय कर्मियों ने उन्हें जिला अस्प्ताल पहुंचाया लेकिन इससे पहले की उनकी मौत हो गई।

Read More : करंट लगने से आवासीय विद्यालय के छात्र की मौत, सोलर सिस्टम की चपेट में आने से हुआ हादसा
गौरतलब है कि डिप्टी रेंजर यशवंत साहू गुंडरदेही ब्लाक के अर्जुन्दा के निवासी थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीएम के बाद शव को गृहग्राम भिजवाया जाएगा।
Read More : साप्ताहिक बाजार में DRG के जवान पर नक्सलियों ने किया हमला... जख्मी जवान ने किया कुछ ऐसा कि भागने लगे नक्सली, जानिए फिर क्या हुआ

एक टिप्पणी भेजें