Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

आरोप-प्रत्यारोप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आरोप-प्रत्यारोप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कांग्रेस ने सरकार बनते ही निभाया किसानों की कर्जमाफी का वादा, जनता के पैसों से 'तिहार' मनाने का ढोंग भी नहीं किया: त्रिवेदी


     रायपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का कर्जमाफी का फैसला प्रदेश के अन्न्दाताओं के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। सरकार बनने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा कर किसानों से किया वादा पूरा किया है। 

Congress-promises-farmers-debt-waiver

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

     छग में कर्जमाफी के अहम फैसले को लागू करने का श्रेय त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और स्वयं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंगाजल हाथ में लेकर सरकार बनने के 10 दिन के भीतर कर्जमाफी करने की सौगंध खाई थी। और आज जब यह वादा पूरा हुआ है तो इसका उन्हें बड़ा संतोष है। 


Read More :  बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!

    संचार विभाग के अध्यक्ष के मुताबिक कृषि ऋण की माफी से कांग्रेस और भाजपा के बीच का अंतर भी प्रदेश के मतदाताओं को सामने उजागर हो गया है। कांग्रेस द्वारा किया गया कर्जमाफी का वादा 'हर किसी के खाते में 15 लाख आने' जैसा जुमला नहीं था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर शुरू से ही संजीदा रही और सरकार बनते ही इसे पूरा भी कर दिखाया। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

कांग्रेस ने सादगी से निभाया वादा:   भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार पर तंज कसते त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने बगैर किसी आडंबर के किसानों से किया अपना वादा सहजता से पूरा किया। भूपेश सरकार ने ना तो 'कर्जमाफी तिहार' मनाने का ढोंग किया और ना ही विज्ञापनों में सरकारी राशि लुटाई गई। सभाओं में भीड़ बढ़ाने सरकारी खर्च पर लोगों को ढो-ढो कर लाए बिना ही कर्जमाफी हो गई। 

Read More :  मंत्री बनने के दावेदारों में डेढ़ दर्जन विधायकों के नाम... जानिए, इनमें से किन 10 विधायकों को मिलेगी 'भूपेश कैबिनेट' में जगह! 

     कर्जमाफी के आंकड़े जारी करते त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य के 16 लाख 45 हजार किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। अब उन किसानों को भी राशि का भुगतान होता, जो अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचकर कर्ज की राशि पहले ही अदा कर चुके हैं। ऐसे किसानों के बैंक खाते में अब सरकार द्वारा 11 अरब 63 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 

BREAKING:  भूपेश कैबिनेट की पहली बैठक में 16.65 लाख किसानों की कर्जमाफी का ऐलान...धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए निर्धारित...झीरम हमले की जांच के लिए SIT का गठन

भाजपा जिला महामंत्री ने शिक्षक पर लगाया गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप, एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के जिला महामंत्री और एक शिक्षक का विवाद थाने तक पहुंच गया है। भाजपा नेता का आरोप है कि शिक्षक द्वारा उन पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध में उन्होंने गीदम थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। 

BJP-leader-and-teacher-controversy-reached-police-station

Read More :  घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!

     जानकारी के मुताबिक गुरूवार की दोपहर भाजपा महामंत्री राजा गुप्ता गीदम बस स्टैंड में कुछ लोगों के साथ खड़े थे। तभी शिक्षक दीपेंद्र शर्मा ने अपनी इनोवा गाड़ी से उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वे गिरकर घायल हो गए। भाजपा नेता का आरोप है कि दीपेंद्र ने जानबूझकर उन्हें वाहन से कुचलने की कोशिश की। 

Read More :  विधानसभा चुनाव : नवंबर के आखिर में होगा मतदान, 4 से 6 अक्टूबर के बीच लग सकती है आचार संहिता!

     राजा की मानें तो हफ्तेभर पहले उनके छोटे भाई व दीपेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में दीपेंद्र ने जानलेवा हमला किया है। इधर, शिक्षक दीपेंद्र शर्मा इन आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने राजा को गाड़ी से दबाने की कोशिश नहीं की। सारा वाक्या सीसीटीवी में कैद है। पुलिस चाहे तो सीसीटीवी फुटेज देख सकती है। 

यह भी पढ़िए :  WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!

     बहरहाल, गीदम पुलिस ने राजा गुप्ता की शिकायत पर शिक्षक दीपेंद्र के विरूद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 323, 506 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

216 कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सम्मेलन में आए मजदूरों को केसरिया गमछा पहना बता दिया पूर्व कांग्रेसी


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर वन मंत्री व लोकल एमएलए महेश गागड़ा पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि कुछ दिन पहले एक सम्मेलन के बहाने कुछ ग्रामीणों और मजदूरों को भैरमगढ़ में बुलाकर उन्हें केसरिया गमछा पहना दिया गया और उनके कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश की अफवाह फैला दी गई। जबकि इनमें से कोई कांग्रेसी नहीं था। 

216 कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सम्मेलन में आए मजदूरों को केसरिया गमछा पहना बता दिया पूर्व कांग्रेसी, वन मंत्री पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप

Read More :  बसों में आग लगाने के बाद 'पैसेंजर ट्रेन' थी नक्सलियों के निशाने पर.... देखिए GROUND ZERO की EXCLUSIVE तस्वीरें...

     यहां पत्रकार भवन में संवाददाताओं से चर्चा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम समेत अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मुरलीकृष्ण नायडू ने सोशल मीडिया में 216 कांग्रेसियों के भैरमगढ़ में वन मंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश की अफवाह फैलाई है। इनमें एक भी कांग्रेसी नहीं है। 

यह भी पढ़िए :  BREAKING : 24 घंटे के भीतर दंतेवाड़ा में नक्सलियों की तीसरी बड़ी वारदात : कुआकोण्डा क्षेत्र में पोकलेन में लगाई आग, काम बंद करने की धमकी देकर गए माओवादी

     कांग्रेसियों के मुताबिक भाजपा की ओर से आयोजित एक सभा में गांव के लोगों को बुलाया गया था और इनमें से कुछ मजदूर भी थे। गांव के लोग एक पुल बनाने की मांग को लेकर आए थे और वे वन मंत्री से मिलना चाहते थे। कुछ लोग सीमेंट ढुलाई करने वाले श्रमिक व भवन बनाने वाले मिस्त्री थे। अचानक सभा में इन्हें केसरिया गमछा पहना दिया गया और उनके कांग्रेस से भाजपा प्रवेश की घोषणा कर दी गई।

Read More :  बड़ी खबर : नक्सलियों द्वारा जलाई गई बस में जिंदा जलकर खाक हो गया एक शख्स... 18 घंटे बाद बस के भीतर मिला नर कंकाल!

     कांग्रेस लीडरों ने कहा है कि वन मंत्री झूठ का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता अब समझ चुकी है। भाजपा अपने खिसके जनाधार को बचाने झूठ का सहारा ले रही है। पत्रवार्ता में लालू राठौर, लच्छू मौर्य, आर वेणुगोपाल राव, कमलेश कारम, सुकदेव नाग, टी गोर्वधन, पुरूषोत्तम सल्लूर एवं अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

Read More :  विश्व आदिवासी दिवस पर उठा पांचवी अनुसूची और पेसा कानून का मसला... समाज जन बोले- संस्कृति में खलल कतई बर्दाश्त नहीं



loading...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप


       बीजापुर @ खबर बस्तर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यहां बाइक को धक्का देकर रैली निकाली। 

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

        पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोधस्वरूप यहां न्यू मार्केट स्थल से बाइक रैली निकाली गई। बाइक को किसी ने नहीं चलाया बल्कि इसे धक्का देकर रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। रैली बाजार से नए बस स्टैण्ड पहुंची, जहां कांग्रेस के वक्ताओ ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए।  

       वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कहा था कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई कम हो जाएगी। केन्द्र में भारी बहुमत से मोदी सरकार बन गई। मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी को लागू किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई। महंगाई आसमान छूने लग गई। इससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। 

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

        चार साल में पेट्रोल की कीमत 58 से 84 रूपए हो गई। डीजल 46 से 76 रूपए लीटर हो गया। गैस सिलेण्डर के दाम 425 से 830 रूपए हो गया और दाल 60 से 100 रूपए। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। इन चार सालों में आम जनता, किसान, व्यापारी, युवा सभी परेशान हुए हैं।  

       जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रैली में प्रमुख रूप से विक्रम शाह मण्डावी, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, प्रवीण डोंगरे, लच्छूराम मौर्य, सहदेव नेगी,हुकमीचंद खत्री, मनोज अवलम, श्रीमती हमीदा बेगम, एजाज खान, श्रीमती कविता साहू, शमीम खान, वीेरेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण कड़ती एवं अन्य मौजूद थे। 

यह भी पढ़िए :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ


loading...

विकास यात्रा से पहले कांग्रेस का आरोप, वन मंत्री महेश गागड़ा के इशारे पर आला अधिकारी छोटे कर्मचारियों को भीड़ जुटाने डरा रहे


        बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के तहत आगामी 22 मई को भोपालपटनम में सीएम रमन सिंह की आमसभा है। इसे लेकर चल रही प्रशासनिक तैयारियों के बीच कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने वन मंत्री महेश गागड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके द्वारा कार्यक्रम में भीड़ जुटाने अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

विकास यात्रा से पहले कांग्रेस का आरोप, वन मंत्री महेश गागड़ा के इशारे पर आला अधिकारी छोटे कर्मचारियों को भीड़ जुटाने डरा रहे
       मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को डरा-धमकाकर विकास यात्रा के लिए भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। जिस प्रकार जांगला में पीएम मोदी की सभा में गांव-गांव से दो-तीन दिन पहले ही ग्रामीणों को जबरन लाकर रखा गया था। उसी प्रकार भोपालपट्टनम की सभा के लिए भी भीड़ जुटाया जा रहा है।

Read  More  :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने फिर थामा कांग्रेस का दामन... राहुल गांधी के सामने की घर वापसी

        कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मुताबिक भोपालपट्टनम में होने वाली इस सभा के लिए आवापल्ली, बीजापुर और भैरमगढ़ से भी सरपंच-सचिव की ड्यूटी भीड़ जुटाने के लिए लगाई गई है। शिक्षक, पटवारी, आश्रम अधीक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य कर्मचारी, पोटा केबिन अनुदेशक समेत वन अमले को भी एक निश्चित टारगेट देकर भीड़ लाने को कहा गया है।  

Read More :  भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नक्सलियों ने नृशंस हत्या की... जान बचा कर भाग रहे थे, दौड़ा कर पकड़ा और दी मौत की सजा ! 

     ऐसे में अपना मूल कार्य छोड़ सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मंत्री गागड़ा के धमकी भरे दबाव में आकर मजबूरन मुख्यमंत्री की आमसभा के लिए भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं। इसके चलते ज़िले में शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा पार्टी के इस विकास यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर शासकीय पैसों का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :  सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- "मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं"... अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...


loading...

विकास यात्रा से पहले भाजपा में गहराई गुटबाजी : पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष व सरपंच पर हत्या करवाने की आशंका जताई, मचा बवाल !


       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सूबे के मुखिया डॉ रमन सिंह 12 मई को दंतेवाड़ा से विकास यात्रा की प्रदेश व्यापी शुरूआत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सत्ता में लगातार चौथी बार काबिज होने की कोशिश में जुटा भाजपा का संगठन इस महत्वाकांक्षी आयोजन की तैयारियों में जी जान से लगा है। मंत्रियों के लगातार दौरे हो रहे हैं। इसी बीच विकास यात्रा से ठीक पहले दंतेवाड़ा में भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई है। 

विकास यात्रा से पहले भाजपा में गहराई गुटबाजी : वरिष्ठ नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष व सरपंच पर हत्या करवाने की आशंका जताई, मचा बवाल
🔼   एक कार्यक्रम में सीएम के साथ भाजपा नेता विजय तिवारी  (File Photo)

       इस बार मामला गुटबाजी से जुड़ा होने के साथ ही बेहद गंभीर भी है। दरअसल, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पर्यटन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा और बड़े कारली के सरपंच सुंदर कश्यप पर हत्या करवाने की आशंका जताई है। उन्होंने इस बारे में एसपी कमलोचन कश्यप को लिखित आवेदन भी सौंपा है।  

यह भी पढ़िए :  भाजपा की बैठक में तल्ख तेवर में नजर आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह... कार्यकर्ताओं से बोले- 'कुव्वत है तो यहां की सीट जीतकर दिखाओ' 

      पार्टी के कद्दावर नेता के इस आरोप के बाद भाजपा की स्थानीय राजनीति में बवाल मच गया है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब विकास यात्रा को लेकर दंतेवाड़ा में तैयारियां चल रही है और संगठन के पदाधिकारी और मंत्री लगातार जिले के प्रवास पर हैं। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीओपी डीएस गर्वना को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं विवेचना अधिकारी ने सरपंच और पूर्व जिलाध्यक्ष का बयान भी दर्ज कर लिया है।
क्या लिखा है आवेदन में...   पुलिस को सौंपे आवेदन में पर्यटन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा है कि गीदम निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा तथा सरपंच संघ के अध्यक्ष सुंदर कश्यप से उनका पुराना विवाद है। ऐसे में ये दोनों मिलकर उनकी व पुत्र अभिलाष तिवारी की नक्सलियों से हत्या करवा सकते हैं। तिवारी के मुताबिक वे इस मामले की जानकारी सीएम को भी दे चुके हैं। 

Read More :  माओवाद पर मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए कर रहे आगे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'

       इधर, भाजपा नेता द्वारा की गई शिकायत में आरोपित होने के बाद नवीन विश्वकर्मा और सुंदर कश्यप ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। दोनों ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता का आरोप बेहद गंभीर है। उन्हें तो इस बारे में कुछ मालूम ही नहीं था। रविवार को एसडीओपी ने फोन कर बयान लेने बुलाया तब पता चला कि विजय तिवारी ने उन पर हत्या कराने की आशंका जाहिर की है।  

Read More  :  विधानसभा चुनाव से पहले SC वोटरों को लुभाने CM रमन सिंह ने खेला बड़ा सियासी दांव... अब 'महार' और 'महारा' का झंझट खत्म, लोक सुराज में किया ऐलान

       विश्वकर्मा ने बताया कि इस आरोप से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। तिवारी और उनके बेटे अभिलाष का विवादों से उनका पुराना नाता है। विवादास्पद व्यक्ति के कई दुश्मन होते है। ऐसे में यदि उनके साथ कुछ होता है तो वे जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं। इधर, सरपंच सुंदर कश्यप का कहना है कि वरिष्ठ भाजपाई का बर्ताव आदिवासियों के साथ हमेशा ऐसा ही रहा है। अब वे लोगों की चरित्र हत्या करने पर उतर आए हैं। सरपंच के मुताबिक वे अपनी सुरक्षा के लिए आजाक थाने भी गए थे, लेकिन उनका आवेदन नहीं लिया गया। 

यह भी पढ़िए :  मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर विकास यात्रा की 'हैट्रिक' लगाएंगे सीएम डॉ रमन सिंह... इस बार 'आडवाणी' नहीं 'राजनाथ' दिखाएंगे हरी झंडी !


loading...

चुनावी साल में वनमंत्री महेश गागड़ा पर कांग्रेस के जुबानी हमले तेज, कहा- विधायक की निष्क्रियता पर पर्दा डालने बीजापुर आ रहे सीएम !


       बीजापुर @ खबर बस्तर। चुनावी साल में कांग्रेस ने वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा पर जुबानी हमले तेज करते कहा है कि वे बीते 9 साल से MLA हैं पर उन्हें स्थानीय जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। अब उनकी निष्क्रियता पर पर्दा डालने के मकसद से सीएम डाॅ रमन सिंह बार-बार जिले के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि विधायक की उदासीनता के मुद्दे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और आंदोलन करेंगे। 

वनमंत्री महेश गागड़ा पर कांग्रेस ने लगाया निष्क्रियता का अरोप, कहा- विधायक की उदासीनता पर पर्दा डालने बीजापुर आ रहे सीएम !
      यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी समेत पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विगत नौ साल से महेश गागड़ा विधायक हैं। इसके बावजूद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की ओर ध्यान ना देकर वे राजधानी में ही रहते हैं। विधायक को स्थानीय समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।  

Read More :  तेलंगाना के वाॅटर प्रोजेक्ट से छग के गांवों के डूबान का खतरा बरकरार... कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंच ली जानकारी, EE बोले- नहीं डूबेंगे गांव !

      कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक छग सीमा पर तेलंगाना सरकार बांध बना रही है और इससे पांच पंचायतों के बीस गांव डूबान में आ रहे हैं। इस मसले पर विधायक मौन हैं। निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विधायक के चंद खास लोगों व भाजपाइयों को ठेका दिया जा रहा है। इन कामों में गुणवत्ता नहीं है। जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।  

        जब से छग में भाजपा सत्ता में आई है, तब से जिले के आदिवासियों, महिलाओं व बालिकाओं पर अत्याचार बढ़ा है। एड़समेटा, सारकेगुड़ा व तिम्मापुर में फर्जी मुठभेड़ हुई। इसमें कई लोग मारे गए। तिम्मापुर में युवक नंदू पूनेम को फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। चिन्नागेलूर, पेद्दागेलूर व नेण्ड्रा में आदिवासी महिलाओं के साथ अनाचार हुआ। इन सब मामलों में विधायक चुप हैं।  
भ्रष्टाचार में वन विभाग अव्वल नंबर :    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार में वन विभाग अव्वल है, जबकि वन मंत्री इसी जिले के हैं। जिले में तेजी से निर्वनीकरण हो रहा है। वन क्षेत्र तेजी से घट रहा है। तारलागुड़ा सड़क बनाने के नाम पर हजारों पेड़ों की बलि दी गई। अब भी विभाग की निष्क्रियता से सागौन की तस्करी बढ़ी है। विभाग इक्के-दुक्के केस बनाकर इतिश्री कर लेता है। रिजर्व फारेस्ट में अवैध उत्खनन हो रहा है। जंगल जल रहे हैं, फिर भी वन विभाग हरकत में नहीं आ रहा है। तालाब बनाने के नाम पर घोटाला हो रहा है।  
      पत्रवार्ता के दौरान कांग्रेस लीडर शंकर कुड़ियम, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, लालू राठौर, सुकदेव नाग, कमलेश कारम, जगबंधु मांझी, रेंगा नागेश, श्रीमती हमीदा बेगम, एजाज खान, वीरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती रंजना उद्दे, श्रीमती शेख रजिया बेगम, हुकमीचंद खत्री, ज्योति कुमार व सदाशिव राना मौजूद थे।

Read More :  चुनावों में जीत के मामले में इंदिरा गांधी से कहीं आगे निकले नरेन्द्र मोदी, 21 चुनाव में 14 राज्यों में जीत दर्ज कर रचा इतिहास !


loading...

भाजपा के पूर्व विधायक की दबंगई : अखबार में छपी खबर को लेकर पत्रकार को दी धमकी, मचा बवाल !


        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी पर एक दैनिक अखबार के पत्रकार को धमकी देने का आरोप लगा है। अखबार में छपी एक खबर को लेकर पूर्व विधायक इतने नाराज हो गए कि उन्होंने नवभारत के पत्रकार अभिषेक भदौरिया को देख लेने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं उनके समर्थक अब पत्रकार का पीछा भी कर रहे हैं। जिसे लेकर पत्रकार ने कलेक्टर व एसपी से इस मामले की शिकायत की है। 

भाजपा के पूर्व विधायक की दबंगई : अखबार में छपी खबर को लेकर पत्रकार को दी धमकी, मचा बवाल !
       दरअसल, हाल ही में रायपुर से प्रकाशित नवभारत समाचार पत्र में भाजपा की अंदरूनी कलह को उजागर करती एक खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने पत्रकार को फ़ोन कर अपशब्द कहे और उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। पत्रकार अभिषेक भदौरिया का आरोप है कि इसके बाद से ही भीमा मंडावी के कुछ समर्थकों ने उनका पीछा भी किया तथा गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश भी की।

 


         इधर, इस भाजपा के पूर्व विधायक की इस करतूत को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखा जा रहा है। दंतेवाड़ा समेत बस्तर के पत्रकार संगठनों द्वारा पूर्व विधायक के इस कृत्य की निंदा करते हुए इस संबंध में आज बैठक भी बुलाई गई है। वहीं दूसरी ओर इस मसले पर भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी पत्रकार के साथ खड़े दिख रहे हैं। 

भाजपा के पूर्व विधायक की दबंगई : अखबार में छपी खबर को लेकर पत्रकार को दी धमकी, मचा बवाल ! 2
➧  यही वो खबर है, जिसे लेकर पूर्व विधायक पर पत्रकार को धमकी देने का आरोप लगा है।

        इस बारे में खबर बस्तर डॉट कॉम ने जब पूर्व विधायक भीमा मंडावी का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने क​हा कि खबर को लेकर उन्होंने संबंधित पत्रकार को फोन जरूर किया था, लेकिन धमकी का आरोप निराधार है। अगर धमकी की बात सही है तो फोन रिकार्डिंग सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़िए...  जूनियर जोगी ने दिया रमनमुक्त छत्तीसगढ़ का नारा... बोले, पूर्ण बहुमत से बनेगी जोगी सरकार, कांग्रेस से गठजोड़ का इशारों में दिया संकेत ! 


loading...

भू राजस्व संहिता बिल को लेकर कवासी लखमा ने किया सरकार पर बड़ा प्रहार... बोले- आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है भाजपा

भू राजस्व संहिता बिल पर उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा का बड़ा बयान... बोले,  आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है भाजपा
        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष बनने के बाद दंतेवाड़ा पहुंचे कोंटा विधायक कवासी लखमा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केन्द्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है।
      शुक्रवार को सर्किट हाउस में क्षेत्रीय विधायक देवती कर्मा के साथ लखमा ने पत्रवार्ता ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों की गिद्ध दृष्टि बस्तर पर लगी हुई है। दरअसल, भाजपा भोले भाले आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है। भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक के मसले पर भी आदिवासियों को भ्रम में रखा गया है। 
      लखमा के मुताबिक यह बिल सरकार ने वापस नहीं लिया है, बल्कि भाजपा नेता रामविचार नेताम, नंदकुमार साय के अलावा सर्वआदिवासी समाज के भारी विरोध के कारण सरकार ने सिर्फ घोषणा कर दी है। मामले को फिलहाल शांत कराने के लिए सरकार ने सिर्फ यह षड़यंत्र रचा है। लखमा ने कहा कि इस पूरे खेल में बस्तर सांसद दिनेश कश्यप और उनके भाई मंत्री केदार कश्यप का हाथ है। 
      प्रेस कांफ्रेंस में कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी समुदाय की हितैषी नहीं है। बीजेपी हिंदुत्व का नारा भले ही देती हो पर उसके राज में हिन्दू भी सुरक्षित नहीं है। बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी प्रवीण तोगड़िया का उदाहरण देते कहा कि उन्हें भाजपा की ही सरकार से जान बचाते घूमना पड़ रहा है। 
      भाजपा के शासन वाली राजस्थान सरकार तोगड़िया का एनकाउंटर करना चाहती है। इस बात को स्वयं प्रवीण तोगड़िया ने कबूल किया है। इससे साफ है कि यह भाजपा किसी की नहीं है। केवल अपने फायदे के लिए कार्पोरेट घरानों को सुरक्षा मुहैया कराना बीजेपी का काम रह गया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना, पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम, शकील रिजवी, सद्दूसिंह, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार तामो, सलीम रजा उस्मानी आदि मौजूद थे।
loading...

सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा

सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा
        जगदलपुर @ खबर बस्तर। बास्तानार ब्लाक के पोटानार में शनिवार को बस्तर सांसद दिनेश कश्यप द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के तहत किए गए साइकिल वितरण को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यहां दो महीने पहले छात्राओं को बांटी गई साइकिलों को धो-पोंछकर सांसद के हाथों दोबारा बंटवाई गई है। कांग्रेसी इसे भाजपा का पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी तंज कसा जा रहा है।
सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा 2
'वाटसएप्प' पर चल रहे मैसेज का मजमून कुछ इस तरह है...
'छग में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है। वैसे ही राजनीतिक पार्टियों की चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। इसका नतीजा सीधा बस्तर में देखने को मिल रहा है। भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो।'
'भाजपा के नेताओ की बैचैनी इतनी बढ़ गई है कि चुनावी लाभ के लिए शिलान्यास, उद्धघाटन व नये पुराने समान को बॉटने में मशगूल है। ऐसा ही वाकया तोकापाल ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल पोटानार में बस्तर सांसद दिनेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में चार हाईस्कूलों पोटानार, घाट धनोरा, करंजी और रानसरगी पाल के छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।'
'माननीय जी को पता ही नही था कि उक्त स्कूलों के छात्राओं को जो सायकल वितरण किया जा रहा है, उन्हें वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्य और सरपंच के द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही वितरण किया जा चुका है और लगभग दो माह से बच्चियां उस सायकल का उपयोग स्कूल आने-जाने के लिये कर रही हैं।'      
सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा 4
        बता दें कि पोटानार में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में बस्तर सांसद के हाथों 184 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया था। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपक बैज समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित थे। सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम में बैज पहुंचे भी, लेकिन करीब घंटे भर के इंतजार के बाद सांसद के आने में हो रहे विलंब को देखते हुए वे मौके से चले गए। 
'खबर बस्तर डॉट कॉम' से चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने बताया कि जब वे कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली की जिन साइकिलों को वितरित किया जाना है, वो तो करीब 2 महीने पहले ही बांटी जा चुकी हैं। सरकारी फरमान के बाद इन्ही साइकिलों को सांसद के द्वारा दोबारा वितरण करवाना उन्हें गवारा नहीं हुआ और वे वहां से चले गए। बैज ने बताया कि इन साइकिलों को सरपंच व स्थानीय जनपद सदस्यों द्वारा पहले ही बांटा जा चुका था। ऐसे में दोबारा वितरण किया जाना दर्शाता है कि भाजपा में श्रेय लेने की होड़ मची है। उनका कहना था कि अगर वे मौके पर रहते तो सांसद को भी ऐसा करने से जरूर रोकते।        
        सांसद दिनेश कश्यप ने इस पूरे मसले में अपनी प्रतिक्रया देते बताया कि पोटानार में उन्होने छात्राओं को पुरानी नहीं, बल्कि नई साइकिलें वितरित की हैं। इस कार्यक्रम में उनके अलावा पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप व पूर्व विधायक बैदू राम भी मौजूद रहे। उन्हें पुरानी साइकिल बांटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के आरोप पर सांसद का कहना था कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बेवजह राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।
loading...
 
        इधर, तोकापाल बीईओ आरएन ताटी के मुताबिक कुठ महीने पूर्व जब साइकिलें आयी थी तो इन्हें स्कूलों के प्राचार्यों के हवाले किया गया था। इसके बाद इनका आधिकारिक तौर पर वितरण नहीं किया जा सका। उन्होने कहा कि स्कूलों से अगर छात्राओं को साइकिल बांटी गई है तो वे इसकी जानकारी लेंगे। 
          

कोंटा विधायक लखमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष का गंभीर आरोप, कहा- 'संघम सदस्यों से सांठगांठ कर चुनाव जीतते हैं कवासी'

10/17/2017
कोंटा विधायक के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार
कोंटा विधायक लखमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष का गंभीर आरोप, कहा- 'संघम सदस्यों से सांठगांठ कर चुनाव जीतते हैं कवासी'
       फारूख अली @ सुकमा। छिंदगढ़ के राजस्व निरीक्षक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा हाथापाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कल इस मसले पर कोंटा विधायक कवासी लखमा ने प्रेसवार्ता लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इसके दूसरे ही दिन मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज देव ने पलटवार करते हुए कवासी लखमा पर नक्सली संघम सदस्यों से सांठगांठ कर चुनाव जीतने का गंभीर आरोप लगाया है। 
      प्रेसवार्ता में मनोज देव ने कहा कि कोंटा विधानसभा से लखमा का लगातार चुनाव जीतना कांग्रेस, भाजपा, सीपीआई व जोगी कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कवासी लखमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव नहीं जीतते, बल्कि उनकी एक स्लीपर सेल है, जो 50 से अधिक पोलिंग बूथों पर जबरन कब्जा कर चुनाव जीतने में मदद करती है। इस टीम में संघम सदस्यों के अलावा भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस के लोग भी शामिल होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की मानें तो चुनाव के दौरान कवासी लखमा अपनी धमक के चलते जिले के अंदरूनी इलाके के पुलिस थानों को भी खरीदते हैं और इसी की बदौलत वे लगातार चुनाव जीतते आये हैं। संघम सदस्यों से सांठगांठ की वजह से ही लखमा ऐसी जगहों से भी वोट जुगाड़ लेते हैं, जहां पहुंच पाना अन्य राजनीतिक दलों के लिए आसान नहीं होता।  
      भाजपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक विधायक लखमा पारिवारिक मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। भाजपा सरकार के विकास कार्यों से घबराकर वे उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। उन्होने प्रेसवार्ता मे बताया कि आरआई भरत भूषण श्रीवास्तव छिंदगढ़ में पदस्थ हैं और उनके मंझले दादा के दामाद हैं। वे छिंदगढ़ विकासखण्ड के लेदा गांव की ज़मीन पर अकेले काबिज होना चाहते हैं। मनोज देव के मुताबिक आरआई ने अपनी पत्नी के देहांत के बाद ग़लत तरीके से बिना किसी को बताये जमीन के दस्तावेजों में खुद का नाम चढ़वा लिया। 
    भरत भूषण श्रीवास्तव सुकमा तहसील आकर उनकी सालियों से बदतमीजी कर रहे थे। हमने उन्हे ऐसे करने से रोका तो वे गलत आरोप लगा रहे हैं। मनोज देव ने कहा कि कवासी लखमा का आरोप निराधार है किसी से हाथापाई नहीं की गई है। चाहें तो तहसील मे मौजूद सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों से इसकी तस्दीक की जा सकती है। मनोज देव ने प्रेस वार्ता मे कहा कि विधायक लखमा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पेद्दी के ऊपर भी ग़लत आरोप लगा रहे हैं।
सुकमा में कांग्रेस नेताओं का शहीद दिवस क्यों नहीं मनाते लखमा..?
   भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधायक कवासी लखमा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों से वे (लखमा) पैसा उगाही करते हैं। मनोज देव ने विधायक से सवाल करते हुए कहा कि 25 मई को कांग्रेस पार्टी झीरम के शहीदों की याद मे प्रदेश भर में कार्यक्रम करती है। लेकिन सुकमा में कांग्रेस नेताओं का शहीद दिवस क्यों नहीं मनाया जाता है?  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कवासी लखमा देशद्रोही ताक़तों के इशारे पर तो कहीं ऐसा नही करते, ये जांच का विषय है। भाजपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक उन्हें विधायक से खतरा है इसलिए उन्होंने सुरक्षा की मांग भी शासन-प्रशासन से की है।