नारायणपुर @ खबर बस्तर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 53वीं वाहिनी जिले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जनहित के कार्यों को भी बखूबी अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में आईटीबीपी द्वारा कुरूषनार में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।
Read More : दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!
इस कार्यक्रम में आईटीबीपी द्वारा कुरूषनार, झारावाही, गुमियाबेड़ा, सरगीपाल, जिवलापदर ब्रेहबेड़ा के स्थानीय महिला व पुरूषों को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री एवं युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया। वहीं पढ़ाई करने वाले बच्चों को कॉपी-किताब व लेखन सामग्री का वितरण किया।
Read More : लोकसभा चुनाव की तैयारी: कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक, बोले- निर्वाचन के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें!

बता दें कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के साथ-साथ आईटीबीपी द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था। जिसमें मंजमेटा, गरावंड, मेटावंड सहित बासिंग, कुंदला और हतलानार के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई, गरम एवं ताजा भोजन करने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की समझाईश दी गयी। इस अवसर पर सेनानी पंकज कुमार, उप सेनानी महेश सिंह के अलावा आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Read More : सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात पुलिस ने लगाया शिविर, चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी समझाईश
Read More : सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात पुलिस ने लगाया शिविर, चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी समझाईश