बीजापुर @ खबर बस्तर। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का प्रवास है और इससे चंद घंटे पहले रविवार की देर शाम बीजापुर बस्ती में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। बैग में बम होने की आशंका से लोग डरे सहमे हैं। घटना की जानकरी मिलने ही बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
Read More : INSIDE STORY : CM प्रवास से पहले बीजापुर में नक्सली धमाका, फोर्स की MPV गाड़ी उड़ाई.... ब्लास्ट में 50 किलो से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल!
जानकारी के मुताबिक नगर के मेन रोड़ पर जय स्तंभ और बिजली आॅफिस के पास यह संदिग्ध बैग मिले हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है। बम स्क्वाड दस्ता मौके पर पहुंचा है और बैगों की तलाशी ली जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नगर के मेन रोड़ पर जय स्तंभ और बिजली आॅफिस के पास यह संदिग्ध बैग मिले हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र का यह मामला है। बम स्क्वाड दस्ता मौके पर पहुंचा है और बैगों की तलाशी ली जा रही है।
BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
बता दें कि एक दिन पहले शनिवार को जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरतोंडा इलाके में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर सीआरपीएफ की बख्तरबंद गाड़ी को उड़ा दिया था। जिसमें 4 जवान शहीद हो और 2 जवान घायल हो गए थे। इस घटना के दूसरे ही दिन नगर में संदिग्ध बैग मिलने से लोगों में दहशत देखी जा रही है।
BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना

UPDATE.... अभी जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक बीडीएस की टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसमें कपड़ा व मोबाइल चार्जर आदि मिला है। इसके साथ ही बैग में बम होने की आशंका भी समाप्त हो गई। उक्ताशय की जानकारी बीडीएस प्रभारी बलदेव चंद्राकर द्वारा दी गई है।
BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना

एक टिप्पणी भेजें