महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा सीट में चुनावी चकल्लस नामांकन दाखिले के साथ ही शुरू हो गई है। कांग्रेस में बेटा जहां मां का चुनावी समीकरण बिगाड़ने पर आमादा है, वहीं भाजपा में पार्टी के एक पुराने सिपाही ने बगावत कर संगठन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
BREAKING : दंतेवाड़ा में कांग्रेस के बाद अब BJP में बगावत... वरिष्ठ भाजपा नेता चैतराम अटामी लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, सोमवार को लेंगे नामांकन फार्म... 'खबर बस्तर' से बोले- 'पार्टी को दिखाऊंगा अपनी हैसियत'
हम बात कर रहे हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामी की, जो टिकट नहीं मिलने से इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड़ में दिख रहे हैं। उन्होंने सोमवार को नामांकन फार्म लेकर इस बात के साफ संकेत दे दिए हैं कि वे अपने फैसले से पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस दौरान एक ऐसा नजारा भी दिखा जो भाजपा के भीतरखाने चल रही खींचतान को दर्शाने के लिए काफी था।

दरअसल, जब चैतराम अटामी नामांकन फार्म लेने कलेक्टोरेट पहुंचे तो जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग उनके साथ मौजूद रहीं। वे अटामी का हौसला बढ़ाती भी नजर आईं। यह दृश्य चैतराम के लिए तो खास था ही लेकिन भाजपा के रणनीतिकारों के लिए परेशान करने वाला जरूर है।
अटामी ने जिस तरह से टिकट वितरण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते चुनाव लड़ने का ऐलान किया है उससे भाजपा में खलबली मच गई है। हालांकि, ऊपरी तौर पर कहा जा रहा है कि चैतराम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। लेकिन इस बात का भी डर सता रहा है कि अगर अटामी के तेवर ऐसे ही रहे तो क्या होगा।
यह भी पढ़िए : निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब
दरअसल, पार्टी के भीतर ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो पूर्व विधायक भीमा मंडावी को टिकट देने के खिलाफ हैं। बीजेपी का एक खेमा यह मानता रहा है कि इस बार नए चेहरे को टिकट मिलनी चाहिए थी, चाहे वो कोई भी हो। जानकार बता रहे हैं कि अगर चैतराम अटामी वाकई में चुनाव लड़ते हैं तो ऐसे लोग उनके साथ खड़े नजर आ सकते हैं।
Read More : बीजापुर एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें.... छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के सरहदी इलाके में 200 नक्सलियों का था जमावड़ा... कैम्प में मौजूद थे सेंट्रल कमेटी के मेंबर, तभी फोर्स आ धमकी, और फिर...
जिपं अध्यक्ष कमला नाग तो खुले तौर पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भीमा मंडावी को समर्थन देने के बजाय अटामी के साथ नामांकन फार्म लेने पहुंची थी। कहा यह भी जा रहा है कि टिकट के एक अन्य मजबूत दावेदार रहे नंदलाल मुड़ामी समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी अटामी को समर्थन दे सकते हैं। ऐसे में नामांकन वापसी से पहले चैतराम के मान-मनौवल की कोशिशें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़िए : दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका... महेन्द्र कर्मा के बेटे छबिन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, अपनी मां देवती के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव!
हालांकि, आज की स्थिति में अटामी सीना ठोककर चुनाव लड़ने का दावा करते दिख रहे हैं। अब बात करें चैतराम के सियासी हैसियत की, जिसे लेकर भाजपा के कथित गोपनीय पत्र में भी सवाल खड़े किए गए थे, वे जिस इलाके यानी गीदम ब्लॉक से आते हैं वहां पिछले चुनाव में भाजपा पटखनी खा चुकी है। 2013 में भीमा मंडावी इसी गीदम इलाके से देवती कर्मा से पिछड़ गए थे और अंतत: उन्हें अपनी सीट गंवाई पड़ी।

भीमा मंडावी की पराजय के पीछे भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई, आपसी खींचतान और भीतरघात बड़ी वजह बनकर उभरी थी। इसके बावजूद पिछले 5 सालों में भाजपा में गुटबाजी खत्म हुई हो, ऐसा नहीं दिखता। चैतराम की बगावत के साथ यह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। हालांकि, अभी भी भाजपा द्वारा पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इंकार किया जा रहा है।
Read More : नामांकन दाखिले के दौरान कलेक्टर की सख्ती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया को कमरे से बाहर निकाला!
बहरहाल, चुनाव लड़ने की घोषणा कर चैतराम ने बीजेपी की चिंता तो बढ़ा ही दी है। वे अगर अपने फैसले पर कायम रहते हैं तो भाजपा को नुकसान होना तय है। इस बात से संगठन भी अच्छी तरह वाकिफ है। लिहाजा संभावित डैमेज को मैनेज करने अटामी को मानाने की कोशिशें भी शुरू हो गई है।
Read More : बीजापुर में इस बार बहुकोणीय मुकाबले के आसार... गागड़ा, मंडावी, सकनी और तोड़ेम ने भरा पर्चा, कल लाव-लश्कर के साथ फिर नामांकन भरेंगे वन मंत्री

दंतेवाड़ा सीट पर इस बार घर की लड़ाई से कांग्रेस पहले ही परेशान है वहीं दूसरी ओर भाजपा में अब अहं की लड़ाई छिड़ गई है। ऐसे में ऊंट किस करवट बैठेगा यह कहना फ़िलहाल मुश्किल है।
Read More : बीजापुर में इस बार बहुकोणीय मुकाबले के आसार... गागड़ा, मंडावी, सकनी और तोड़ेम ने भरा पर्चा, कल लाव-लश्कर के साथ फिर नामांकन भरेंगे वन मंत्री

एक टिप्पणी भेजें