बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां जिला हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले एसपी के गनमैन रत्नैया पेरमा पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 अज्ञात नकाबपोशों ने उसके घर में घुसकर डण्डों और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद नकाबपोश उसका एंड्रायड मोबाइल फोन लेकर भाग गए।
यह भी पढ़िए : दंतेवाड़ा नक्सली हमले की EXCLUSIVE तस्वीरें... देखिए GROUND ZERO पर मुठभेड़ के वक्त कैसा था मंजर!
रत्नैया के मुताबिक वह रांत आठ बजे ड्यूटी से सीधे घर आया था और खाकर सो गया था। रात करीब साढ़े बारह बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो टी शर्ट व निकर पहने तीन नकाबपोश घर में घुस आए और उस पर डण्डे से हमला कर दिया।

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
हमलावर दो युवकों के पास डण्डा था और एक के पास छोटा चाकू था। चाकू से हमले को रोकते वक्त रत्नैया के हाथ में चोट आई। डण्डे से उसकी आंख के ऊपर चोट आई और खून बहने लगा। वह गिर गया, फिर हमलावरों ने उस पर दोबारा डण्डे से वार किया। वह किसी तरह उठा और उनसे डण्डे छीन लिया।

यह भी पढ़िए : VIDEO: भाजपा नेता पर हमले को लेकर CM डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान... बोले- 'BJP का हर एक कार्यकर्ता निशाने पर, यह एक राष्ट्रीय षड़यंत्र का हिस्सा!'
एसपी के गनमैन ने तीनों हमलावरों पर हमला बोल दिया। इस बीच एक हमलावर पीछे से आया और उसे गिरा दिया। इसके बाद तीनों हमलावर मोबाइल लेकर भाग गए। रत्नैया के मुताबिक इस बीच उसकी पत्नी और पुत्र आ गए थे। रत्नैया ने हॉस्पिटल तक पीछा किया लेकिन वे नहीं दिखे।
BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना

कोतवाली टीआई सीएस बारिक ने नक्सली घटना होने से इंकार करते बताया कि रत्नैया का बयान दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। पुलिस ट्रेस कर रही है जल्द ही मोबाइल का सुराग लग जाएगा। टीआई के मुताबिक हमलावरों की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें