रायपुर @ खबर बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सूरजपुर और बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अमित शाह बिलासपुर में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर किये गये बर्बर, निर्मम लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें?
यह भी पढ़िए : BIG NEWS: अब कोर कमेटी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस... आलाकमान ने भूपेश बघेल का घटाया रुतबा, गठित की गई 7 सदस्यीय कमेटी
त्रिवेदी ने तंज कसते कहा कि सूरजपुर से बिलासपुर उड़नखटोले से आने वाले अमित शाह यदि सड़क मार्ग से आते तो रमन सरकार के विकास की असलियत उजागर हो जाती। हाल ही में जिस सड़क में 20-20 किमी लंबा जाम लगा था, वह भाजपा सरकार के विकास की असलियत बयां कर देता। उनके मुताबिक रायगढ़ और जशपुर की सड़क की हालत भी बहुत कुछ कहती है। यहां की जनता भी परेशान है।
Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

महिलाओं से मांगे माफी: प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि भिलाई चरौदा में हुए अमित शाह के कार्यक्रम में महिलाओं के अंतः वस्त्रों की जांच के नाम पर महिलाओं को जिस तरह से अपमानित किया गया था, उसे देखते हुए शाह को छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें