बीजापुर @ खबर बस्तर। नामांकन दाखिले के साथ ही जिले में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा समेत कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मण्डावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सकनी चंद्रैया और निर्दलीय प्रत्याशी राजाराम तोड़ेम ने नामांकन फार्म जमा किया।
Read More : बीजापुर में इस बार बहुकोणीय मुकाबले के आसार... गागड़ा, मंडावी, सकनी और तोड़ेम ने भरा पर्चा, कल लाव-लश्कर के साथ फिर नामांकन भरेंगे वन मंत्री
नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा में सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों को क्षेत्र के विकास में असक्षम बताया। चुनाव से पहले किस प्रत्याशी के क्या दावे हैं और कौन जनता से क्या वादे कर रहा है, आईए जानते हैं....
नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा में सभी ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों को क्षेत्र के विकास में असक्षम बताया। चुनाव से पहले किस प्रत्याशी के क्या दावे हैं और कौन जनता से क्या वादे कर रहा है, आईए जानते हैं....
काम बोल रहा- गागड़ा विधायक महेश गाग़ड़ा ने कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार आने के बाद बीजापुर जिले में तेजी से विकास हुआ है। किसी पर आरोप लगाए बिना उन्होंने कहा कि ये सब लोगों को दिख रहा है। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं रोजगार का मसला हो, ये किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद आज बीजापुर को लोग तरक्की के लिए जान रहे हैं।
बड़ी जीत दर्ज होगी- विक्रम कांग्रेस के विक्रम मण्डावी ने अपनी जीत को पक्का बताते कहा कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने मौजूदा विधायक को निष्क्रिय बताते कहा कि इस बार छग में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो वादे किए गए हैं, वे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी विस क्षेत्र में आधारभूत संरचनाएं ठीक से खड़ी नहीं हुई हैं ओैर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
भाजपा-कांग्रेस से जनता का उठा भरोसा- सकनीछजकां उम्मीदवार सकनी चंद्रैया ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा और कांग्रेस से ऊब चुके हैं। वे अब बदलाव चाहते हैं। गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के हित और क्षेत्र के विकास के लिए जनता कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। छजकां के आने से छग में तेजी से बदलाव आएगा क्यांकि ये क्षेत्रीय पार्टी है और नीति निर्धारण के लिए छत्तीसगढ़ियों को नई दिल्ली का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा।
समाज हित में काम करना ही लक्ष्य- तोड़ेम निर्दलीय उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम ने कहा कि वे सिर्फ आदिवासी समाज के हित में काम करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनका मकसद आदिवासी समाज को उनका हक दिलाना और शोषण से बचाना है। उनका कहना है कि जिले में विकास सिर्फ सड़क किनारे ही दिखता है। अंदरूनी गांवों के हालात आज भी जस के तस हैं।


एक टिप्पणी भेजें