बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लॉक के जयवारम गांव की आयती पोटाम (60) की जिंदगी सीआरपीएफ की 85 बटालियन के जवान के रक्तदान से बच गई। श्रीमती आयती दो सप्ताह से खून की कमी से पीड़ित थी।
अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे
इस बार यूपीएससी के टॉप-15 की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो होनहार युवाओं ने स्थान प्राप्त किया है। नम्रता के अलावा बिलासपुर छग के वर्णित नेगी ने 13 वीं रैंक पाई है।
80 करोड़ रूपए के लागत वाले इस पुल का ठेका हैदराबाद की वशिष्ठ कंपनी को मिला है। पुल के अलावा पातागुड़म से असरली तक रोड बनाने का ठेका कंपनी ने 260 करोड़ रूपए में लिया है।
पुल में कुल 21 स्लैब ढाले जाने हैं और इनमें से तीन स्लैब ढाल दिए गए हैं।
क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने कहा कि तिमेड़ पुल का काम कुछ सप्ताह पहले धीमा हो गया था। इसके बाद लगातार अफसरों और संबंधित कंपनी के इंजीनियरों से संपर्क किया गया और काम में तेजी लाने कहा गया। अब काम द्रुतगति से हो रहा है। इससे ना केवल बीजापुर बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों को फायदा होगा। भोपालपटनम समेत पूरे जिले में तरक्की में तेजी आएगी।
जानिए क्या है इन्वेस्टिगेशन किट में...
पुलिस थानों को वितरित किए गए इन्वेस्टिगेशन किट में मैग्नीफायर ग्लास, हैण्ड ग्लव्स, स्केल व टेप जैसी अन्य महत्वपूर्ण चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस का दावा है कि इनके जरिए जिले के थाना प्रभारी भी अब घटना से जुड़े साक्ष्य आसानी से जुटा सकेंगे।
1376 की आबादी वाले इस गांव के लोग तब से 8 किमी दूर यमपुर में शनिवार साप्ताहिक बाजार जाने लगे। समझा जाता है कि यमपुर में बाजार लगने पर माओवादियों की मौनानुमति है। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर मासांत में कलेक्टर डाॅ अय्याज तंबोली ने उसूर जनपद सीईओ को पामेड़ में साप्ताहिक हाट शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।
प्रीति ने 2012 में सीआईएमटी भिलाई से कंप्यूटर साइंस में बीई करने के बाद नई दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग ली। वे फिर चार साल से छग में ही पीएससी की तैयारी कर रहीं थीं।
वे कहती हैं कि डिप्टी कलेक्टर में चयन को लेकर उन्हें थोड़ा संदेह था। चयन होने पर उन्हें काफी खुशी हुई। बचपन से ही उनकी इच्छा सिविल सर्विसेस में जाने की थी। उनका पैतृक निवास उसूर में है। इधर, राऊतपारा स्थित उनके निवास पर पर्व-सा माहौल है। सुबह से नाते-रिश्तेदारों व मित्रों का तांता लगा है। सुबह से ही पूरे परिवार को बधाई मिल रही है।
जिला अस्पताल में बेहतर इलाज से लौट रही मरीजों के चेहरों पर मुस्कान
नक्सल प्रभावित जिले में दिनों दिन बेहतर होती स्वास्थ्य सुविधाओं से हजारों मरीजों को जहां लाभ मिल रहा है, वहीं जिला अस्पताल में इलाज के प्रति लोगों में विश्वास भी बढ़ा है। अब बेहतर इलाज के लिए जिले के मरीज दीगर जगहों पर भटकने की बजाय सीधे जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं।
जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार व सर्जरी की सफलता पर सीएमएचओ डाॅक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि आधुनिक उपकरण व विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती से अब यहां पर गंभीर मरीजों का भी सफल इलाज संभव हुआ है। चेन्नई के सर्जन डाक्टर एस नागुलन की सेवाओं से स्थानीय मरीजों को काफी राहत मिल रही है। अब ज्यादातर ईलाज व सर्जरी जिला अस्पताल में ही हो रहे है इससे यहां के गरीब परिवारों को काफी राहत मिल रही है।
महानगरों तक पहुंच होगी आसान: विशाखापट्नम-जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को किरंदुल तक संचालित करने से इस क्षेत्र के लोगों को विशाखापट्नम, हैदराबाद, कोलकाता,चेन्नई, बैंगलूरू ईत्यादि बड़े शहरों मेें आने-जाने के लिए सुविधा होगी। वहीं शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओंं के लिए इन शहरों तक आसान आवागमन सुविधा मिलेगी। इसके साथ इस दूरस्थ इलाको में सेवाएं देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए यह एक्सप्रेस ट्रेन आवागमन के लिए किफायती विकल्प होगी।पर्यटन केन्द्रों को मिलेगा बढ़ावा
40 साल बाद एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन: किरन्दुल से विशाखापट्नम तक एक्सप्रेस ट्रेन के विस्तारीकरण की मांग क्षेत्र के लोग काफी लंबे अरसे से कर रहे थे। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब जाकर पूरी होने से क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि किरंदुल से काेत्तावालसा रेलवे लाइन की शुरूआत 1960 में हुई थी। इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन 1966-67 से शुरू हुआ, जबकि पहली पैसेंजर ट्रेन की शुरूआत सितंबर 1976 में हुई थी।
जिले के अंदरूनी इलाकों में प्रशासन ने बढ़ाया फोकस
धुर नक्सल प्रभावित गांवों में सरकारी काम की रफ्तार तेज करने मुहिम
अपने दौरे में उन्होंने बासागुड़ा बालक आवासीय विद्यालय में रात का भोजन किया और बच्चों से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को आगे पढ़ाई करने प्रेरित करते कहा कि सरकार की ओेर से डाॅक्टर व इंजीनियर बनने सुविधा दी जाती है। इसका लाभ उठाने की सलाह उन्होंने बच्चों को देते कहा कि ये पिछड़ा इलाका है और शिक्षा की बदौलत ही इस क्षेत्र का विकास हो सकता है।
दूसरे शहर जाने की नहीं पड़ेगी आवश्यकता : सीएमएचओ डॉ एचएल ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में शुरू हुई इस सुविधा का लाभ पहले दिन दो मरीजों को दिया गया। अब तक मरीज जगदलपुर के एक निजी अस्पताल, रायपुर या विशाखापट्टनम जाया करते थे। लेकिन अब दूसरे शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इसकी फीस निर्धारित नहीं की गई। जैसे-जैसे मरीजों को यहां लाभ मिलना शुरू होगा व संख्या बढ़ती जाएगी, इसके बाद समिति फीस तय करेगी। लेकिन अन्य अस्पतालों के मुकाबले बेहद कम फीस पर यहां इलाज संभव होगा। बता दें कि पूरे संभाग भर में जगदलपुर के बाद अब दंतेवाड़ा में सेवा शुरू कर दी गयी है।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में दंतेवाड़ा में महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू हुई दंतेश्वरी सेवा की झलक दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देखी एवं सरिता से बातचीत के बाद वेलडन भी कहा।