Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

टॉप न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टॉप न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बोलेरो व ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत... मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल


    कोंडागांव @ खबर बस्तर। रायपुर-जगदलपुर एनएच 30 पर शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घटना दूधगांव के पास हुई जहां बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिडंत में 8 जानें चली गई। 

Eight-people-dead-in-road-accident

Read More :  तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत...रायकोट के पास हुआ हादसा, दोनों मृतक गीदम निवासी

     जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने फरसगांव की तरफ से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से ट्रक का ड्राईवर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी और वाहन से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल लाया गया।  

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

हादसे में इन्होंने गंवाई जान:  भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में बोलरो चालक सुन्दर, बसन्ती बघेल, ललिता, छाया, लाखेश्वरी, खुशबू समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया है कि चालक का शव बोलरो में फंसा रहा, जिसे निकालने के प्रयास देर रात तक जारी रहे। कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत 

    वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान 3 और लोगों की सांसें थम गई। बता दें कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। घटना के बाद एनएच के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया था।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

फेसबुक Live में मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी... मतदाताओं के सवालों का देंगे जवाब


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू आगामी 15 मार्च को फेसबुक Live के जरिये जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ ही उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

Chief-Electoral-Officer-will-be-talking-to-voters-in-fb-Live

यह भी पढ़िए :  10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान

    शुक्रवार 15 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे तक सीईओ कार्यालय के फेसबुक पेज पर स्वयं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लाइव रहेंगे। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू लोकसभा निर्वाचन की गतिविधियों और निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों की भी जानकारी देंगे।  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के आफिशियल फेसबुक पेज पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें श्री साहू जनता को आचार संहिता उल्लंघन की सीधे शिकायत करने हेतु लांच किए गए मोबाइल एप 'सी-विजिल' की भी जानकारी देंगे। इस अवधि में आम लोग अपनी जिज्ञासा और सवाल फेसबुक पेज पर दर्ज कर सकते हैं।
    बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भी आम नागिरकों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्वीटर पर सीधा संवाद स्थापित किया था। आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने शुरू की गई उनकी यह पहल काफी प्रभावी रही है। 

Read More :  11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू  

सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!


     भोपालपटनम @ खबर बस्तर। इन दिनों क्षेत्र के सैकड़ों किसान पैसों के लिए बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। कड़ी धूप में दिनभर जद्दोजहद करने के बावजूद किसानों को अपने खाते से मनमुताबिक रकम नहीं मिल पा रही है। भीड़ अधिक होने से कई किसानों को बिना पैसों के ही बैरंग लौटना पड़ रहा है।

Farmers-worried-about-withdrawing-their-own-money-from-the-bank

यह नौबत उस तुगलकी सरकारी फरमान के चलते आई है, जिसमें सहकारी बैंक से एक दिन में दस हजार रूपए से ज्यादा की राशि नहीं निकालने की बाध्यता लागू की गई है।

    आपको बता दें कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसानों के लाखो रुपए तो जमा हो गए हैं लेकिन अपने अकाउंट से पैसे निकालने में किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। शादी-ब्याह, इलाज समेत पारिवारिक एवं अन्य बड़े खर्चो के लिए वे बैंक के इस फरमान के आगे बेबस हैं।

Farmers-worried-about-withdrawing-their-own-money-from-the-bank

Read More :  लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू  

    हाल ही में किसानों को 2500 रुपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से बैंक खाते में रकम जमा हुई है। लेकिन वे अपने बच्चों के ब्याह और अन्य खर्चो के लिए राशि नहीं निकाल पा रहे है। इधर, सहकारी बैंक का कहना है कि स्थानीय शाखा के पास एक दिन मे 20 लाख रूपए से अधिक के भुगतान का आदेश नही है। इस वजह से वे सभी किसानो को थोड़ी-थोड़ी राशि दे सकते हैं।

Read More :  भोपालपटनम से हैदराबाद तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर... नागरिकों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई

     बैंक का तर्क है कि एक दिन में यदि एक ही किसान को लाखों रुपए दे दिए जायेंगे तो बाकि किसानों को राशि नहीं मिल पायेगी। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें चाही गई राशि नहीं मिल पा रही है। बैंक द्वारा बेहद कम राशि दी जा रही है जिससे उनका काम नहीं हो पा रहा है।

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

बैंक की लाइन में खड़े एक किसान ने बताया की उन्हें इलाज के लिए बाहर जाना है लेकिन वे इस समस्या के कारण नहीं जा पा रहे है। बैंक में बैठने की व्यवस्था नहीं होने से किसान पेड़ों का सहारा ले रहे हैं।

Farmers-worried-about-withdrawing-their-own-money-from-the-bank

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

     कोआपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार पटेल का कहना है की स्टेट बैंक से उन्हें एक दिन में केवल 20 लाख रूपए ही मिलते हैं। ऐसे में वे इससे ज्यादा का भुगतान नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि पहले चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसलिए सुरक्षागत कारणों से बैंक में ज्यादा रकम नहीं रखी जा सकती है।

यह भी पढ़िए :  10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान 

भोपालपटनम से हैदराबाद तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर... नागरिकों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जगदलपुर और हैदराबाद के बीच सीधी बस सेवा चालू होने से भोपालपटनम के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। रविवार को जगदलपुर से आई बस के यात्रियों का स्वागत भोपालपटनम में किया गया और मिठाई बांटी गई। 

Bus-service-starts-from-Bhopalpatnam-to-Hyderabad

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

     कुशवाह ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से सुबह 6 बजे निकली और साढ़े दस बजे यहां पहुंची। पहले दिन यहां से मुश्ताक अहमद एवं मिन्हाज अहमद हैदराबाद के लिए रवाना हुए। जगदलपुर की ओर से आए यात्रियों और ड्राइवर-कंडक्टर का आम नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। 

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'

   स्थानीय लोगों ने सीधी बस सेवा शुरू करने के लिए ऑपरेटर का आभार माना। इस अवसर पर मिठाई वितरित की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, मिर्जा खान, श्याम राव, कुशाल खान, मकबूल अहमद, टी नारायण, पी विनय, गुज्जा योगेश, मुर्गेश शेट्टी, पुरूषोत्तम गादे, पी आनंद, शेख रज्जाक, इरशाद खान आदि मौजूद थे। 

Bus-service-starts-from-Bhopalpatnam-to-Hyderabad

यह भी पढ़िए :  10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान  

  लोगों का कहना है कि बस सेवा चालू होने इस इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इलाज के लिए उन्हें पहले हैदराबाद जाने में काफी परेशानी होती थी। इसके अलावा इस क्षेत्र के लोगों की रिश्तेदारी तेलंगाना में भी है। पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने में अब कोई अड़चन नहीं होगी।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सियासी समर का शंखनाद भी हो गया है। 

Lok-Sabha-elections-will-be-held-in-7-phases

    देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और आखिरी 19 मई को होगा। नतीजे गुरूवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के साथ ही देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब है कि सरकार अब कोई लोक लुभावन घोषणा या उद्घाटन नहीं कर सकती। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव...

  • पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य)

  • दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य)

  • तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य)

  • चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य)

  • पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य)

  • छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य)

  • सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य)



10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान


    पंकज दाऊद @ बीजापुर (खबर बस्तर)। बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 10 फीसदी मतदाताओं के इलेक्टोरल फोटो आईडेंटिटी कार्ड यानी एपिक नहीं बन पाए हैं और ये वोटर्स अंदरूनी इलाकों के हैं। फोटो नहीं जमा होने की वजह से एपिक नहीं बना है।  

Ten-percent-of-voters-do-not-have-Epic-Card

     यहां कलेक्टोरेट में लोक सभा चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केडी कुंजाम ने पत्रकारों से चर्चा में ये बात कही। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव में बीजापुर विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 161775 है। इनमें 77637 पुरूष एवं 84130 महिला मतदाता हैं जबकि थर्ड जेण्डर वोटर्स की संख्या 8 है।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के मुकाबले जिले में अब एक हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं। 

     जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक अब तक 90.10 वोटर्स के एपिक बन गए हैं। अंदरूनी इलाकों के करीब 10 फीसदी लोगों ने अपनी फोटो जमा नहीं की है। पिछले लोक सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 35.60 था जबकि विधानसभा चुनाव में ये बढ़कर 47.94 प्रतिशत हो गया। 

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!  

प्रशासन के मुताबिक आसन्न लोक सभा चुनाव में भी पोल परसेंट बढ़ाने की कोशिश रहेगी। इसके लिए सारी तैयारी की गई है। अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है। बूथ लेवल अफसरों की नियुक्ति कर दी गई है। इस बार दिव्यांग बूथ, आदर्श बूथ एवं संगवारी बूथ होंगे। 

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'

     जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभी अधिक केन्द्रों का प्रस्ताव बनाया गया है। ईवीएम और वीवीपैट तैयार हैं। सोमवार को राजनैतिक दलों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन के बारे में उन्हें जानकारी दी जाएगी।

Read More :  विधायक मण्डावी ने किसानों को बांटे कर्ज माफी के प्रमाणपत्र... बोले- राजधानी में नहीं, अब गांव में ही बनेगा तरक्की का खाका

बस्तर में चुनाव बड़ी जिम्मेदारी:  कलेक्टर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बस्तर में चुनाव कराना बड़ी जिम्मेदारी का काम है। पिछले विस चुनाव में अच्छा काम किया गया और इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उन्होंने बताया कि नामांकन आदि की प्रक्रिया जगदलपुर से होगी और वहां के कलेक्टर ही लोक सभा चुनाव के चुनाव अधिकारी होंगे।


विधायक मण्डावी ने किसानों को बांटे कर्ज माफी के प्रमाणपत्र... बोले- राजधानी में नहीं, अब गांव में ही बनेगा तरक्की का खाका


    बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने कहा है कि विकास की योजना अब गांव में ही बनेगी, ना कि राजधानी में। पंचायत में ही लोग तय करेंगे कि उनके गांव को किसकी जरूरत है और इसी हिसाब से योजना बनाई जाएगी। लोक सभा चुनाव के बाद वे खुद अफसरों के साथ गांव में जाकर लोगों से राय लेंगे।

MLA-Mandavi-distributed-debt-forgiveness-certificate-to-farmers

Read More : सड़क की चौड़ाई को लेकर लोगों ने जताया सख्त ऐतराज... मेन रोड में 30 मीटर सड़क का था प्रपोजल, 24 मीटर पर हुआ 'लॉक'! 

    विधायक विक्रम मण्डावी यहां से 15 किमी दूर नैमेड़ में कर्ज माफी प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि गांव के लोगों को ज्यादा मालूम है कि उनके गांव में किस संसाधन की जरूरत है। काम जमीनी स्तर पर होगा और वे गांवों में जाकर लोगों की समस्या दूर करेंगे। इसके लिए अब लोगों को भटकने की जरूरत नहीं होगी।

Read More :  दुगईगुड़ा पोटा केबिन में डायरिया का कहर बरपा, 50 बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती, मेडिकल टीम गांव में तैनात

     मण्डावी ने भूपेश सरकार को गरीब, युवा बेरोजगारों, आदिवासियों और किसानों की हितैषी बताते याद दिलाया कि कांग्रेस ने 20 चुनावी वादे किए थे और ढाई माह में इनमें से 15 वादे पूरे कर दिए। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी का मकसद किसानों को माली तंगी से निजात दिलाना और उनकी जीवनशैली को समृद्ध बनाना है।


Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!  

जो काम भाजपा ने अपने 15 साल में नहीं किया, वो काम कांग्रेस ने दो माह में ही कर दिखाया। विधायक ने लोगों से कहा कि कांग्रेस ने अपने वादे पूरे किए अब लोगों को भी इस बात का आगे ख्याल रखना है।

MLA-Mandavi-distributed-debt-forgiveness-certificate-to-farmers

    इस मौके पर कलेक्टर केडी कुंजाम ने किसानों को खेती की उन्नत तकनीक अपनाने की समझाईश देते कहा कि जैविक खेती की ओर अपना ध्यान फोकस करना है। कलेक्टर ने धान की देसी और संकर किस्मों के बीच तुलना करते कहा कि कई मायनों में देसी किस्में ही बेहतर हैं। वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो देसी किस्में भी ज्यादा उपज देंगी।
जिले में 5546 किसानों का कर्ज माफ:   जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर के सीईओ आरबी सिंह ने बताया कि बीजापुर जिले के 5546 किसानों का 26.51 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया गया है। ये पिछले साल का अल्पकालीन कर्ज था। संभाग में 77721 किसानों का 318 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया जा रहा है। नैमेड़ की सभा में 21 किसानों को 1831452 रूपए के कर्ज माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।

Read More :  यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन

    कार्यक्रम में जिपं उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिपं सदस्य नीना रावतिया उद्दे, लक्ष्मी कुरसम, जपं सदस्य लच्छू ओयाम, नैमेड़ सरपंच नीला ओयाम, सीसीबी के सीईओ आरबी सिंह, डीडीए पी कुसरे, सहकारी बैंक के बीएम एसएस मरकाम, लैम्प्स मैनेजर दिनेश पाण्डे, जीआर नाग, रामेश्वर भगत, वेमूल भास्कर एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Read More :  सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात!








सड़क का निर्माण बना लोगों की जान का जंजाल... ढाई साल बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, धूल से हलाकान लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत!


    शेख मक़बूल @ सुकमा। जिला मुख्यालय के मस्तानपारा से पावारास के बीच बन रही बायपास सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के चलते दो साल बाद भी सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है।


Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!  

   सड़क निर्माण के अधूरे काम से नाराज वार्ड 14 के लोगों ने जिला कार्यालय पहुंच कलेक्टर चंदन कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। वार्डवासियों का आरोप है कि ढाई साल से मस्तानपारा से पावारास के बीच बायपास मार्ग अधूरा पड़ा है। अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
    स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार इस सड़क को बनाने में भारी लापरवाही बरत रहा है। उक्त सड़क पर न ही रोलर चलाया जा रहा है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में हमेशा धूल उड़ने की समस्या बनी रहती है, जिसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।


Read More :  जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात! 

   जानकारी के मुताबिक मस्तानपारा से पावारास के बीच सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 5 करोड़ 91 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। 15 महीने के अंदर काम पूरा करने की अवधि के साथ 5 अक्टूबर 2016 में विभाग ने निर्माण कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया था।


    आदेश जारी होने के 7-8 महीने तक ठेकेदार ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। लोगों की आपत्ति के बाद विभाग ने काम शुरू करवाने दबाव बनाया, लेकिन काम शुरू तो हुआ, लेकिन वो इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अधूरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

Read More :  सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात! 

रियासतकालीन इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर बीते 4 दशक से भर रहा मेला, उमा-महेश के विवाह में जुटते हैं सैकड़ों श्रद्धालु


    रशीद अहमद खान @ भोपालपट्टनम। महाशिवरात्रि के मौके पर नगर के शिव मंदिर प्रांगण में बीते करीब 4 दशकों से मेला भरता है। इस मेले में छग के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना व सीमांध्र के सैकड़ों भक्त पहुंचते हैं। यह सिलसिला विगत सालों से अनवरत जारी है।

The-devotees-gather-at-the-fair-on-the-occasion-of-Mahashivaratri

    जानकारी के मुताबिक नगर में साल 1980-81 में शिव मंदिर का दूसरी बार जीर्णोद्धार कोण्ड्रा रामचन्द्रम के नेतृत्व में किया गया। तब वन विभाग के अधिकारी रामवीर सिंह और पाठक ने जन सहयोग से राशि जुटाने और निर्माण कार्य में उनकी भरपूर मदद की थी। मंदिर के विस्तार व भव्य स्वरूप लाने में नगर के प्रबुद्ध और व्यापारी वर्ग ने भी खुले मन से सहयोग किया था।

Read More :  महाशिवरात्रि पर इंद्रावती में छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के भक्त लगाएंगे पवित्र डुबकी... भोपालपटनम में दिख रही मेले की रंगीनी  

बताया गया है कि मंदिर के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण के बाद 1981 में पुन: कलश-स्थापना समारोह हुआ था। उसी अवसर पहली बार मेला भरा था। तब से प्रति वर्ष महाशिवरात्रि को तीन दिवसीय मेले का आयोजन मंदिर समति की देखरेख में किया जाता है।

Read More :  बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन

     इस बारे में जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी बताते हैं कि प्राचीन शिवमंदिर का जीर्णोद्धार कई बार हुआ है। मंदिर के गर्भगृह को देखने पर यह नागकालीन प्रतीत होता है। यहाँ स्थापित पार्वती, गौरी, गणेश और नाग प्रतिमाओं के अलावा मंदिर के बाहर रखी प्राचीन खण्डित प्रतिमाएँ भी इस बात की पुष्टि करती हैं।

The-devotees-gather-at-the-fair-on-the-occasion-of-Mahashivaratri

बता दें कि कुछ प्रतिमाएँ बड़े तालाब के पीछे भी हैं। इन सबको देखकर अनुमान लगाया जाता है कि नागवंशी राजाओं ने यहाँ मंदिर बनवाया होगा।

मंदिर का इतिहास:    काकतीय राजवंश के राजा अन्नमदेव के साथ वारंगल से आए उनके विश्वस्त सहयोगी सूर्यवीर पामभोई तब के भूपालपट्टनमु यानी आज के भोपालपटनम के क्षत्रप या जमींदार बने। उनके वंशजो ने इस मंदिर का कुछ रख-रखाव किया। लेकिन इसका प्रथम जीर्णोद्धार सन् 1921 में तब के टीमेड यानी सागौन व्यापारी तंजावुर परिवार द्वारा निर्मित आज के तिमेड़ के तंजावुरों के पूर्वजों ने कराया था।

Read More :  नक्सलगढ़ में गायों का 'गर्भधारण चक्र' गड़बड़ाया... गायों के 'मां' बनने में हो रही दिक्कत..! जानिए क्या है वजह...

    तंजावुर परिवार के स्मारक आज भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में तिमेड़ ग्राम में मौजूद हैं।उन्होंने गर्भगृह की मरम्मत के अलावा उसके सामने पक्के मंडप का निर्माण कर मंदिर का विस्तार भी किया था। तब समारोहपूर्वक गर्भगृह के शिखर पर कलश-स्थापना भी किया गया था। कहा जाता है कि उस कलश पर वर्ष 1921 अंकित था।

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

तिमेड़ के तंजावुर वंशज टी. मोहनराव ने अपने पिता टी. सुब्रमण्यम् के हवाले से बताया कि तब दीपावली के अवसर पर पाँच दिन तिमेड़ से भोपालपटनम् के शिवमंदिर तक घी के दीपक जलाए जाते थे।

The-devotees-gather-at-the-fair-on-the-occasion-of-Mahashivaratri

    महाशिवरात्रि को शिव कल्याणोत्सव होता है, जिसके अंतर्गत शिवरात्रि की पूर्व संध्या को शिव-बारात यानी शोभायात्रा निकाली जाती है। बारात का स्वागत (एदुरुकोल्लू) कन्यापक्ष द्वारा किया जाता है। शिवरात्रि के दिन शुभ महूर्त में वरपक्ष और कन्यापक्ष की उपस्थिति में उमा और महेश का वैदिक रीति से परिणय संपन्न कराया जाता है। जिसमें नगर समेत आसपास के गांवों से लोग भी भक्तिभाव से शामिल होते हैं।

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर... पाक ने साधी चुप्पी, जैश का दावा- जिंदा है!


   न्यूज डेस्क। खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मौत की खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Terrorist-Masood-Azhar-claims-death-in-media-report

इधर, पाकिस्तान सरकार और सेना ने भी मसूद अजहर की मौत की खबर पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने मसूद अजहर के मारे जाने की खबर का खंडन किया है।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

    सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर जिंदा है, लेकिन उसकी तबियत नाजुक है। उसके लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है। मसूद अजहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में है। जैश-ए-मोहम्मद ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं की है।

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

    इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है और वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता है। ऐसे में मसूद अजहर के मरने की खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। 

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

बालाकोट में हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में भी उसके मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर की मौत की खबर की जांच में जुट गई हैं।

Read More :  वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी  

   अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या मसूद अजहर मर गया है या जिंदा है? अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है कि मसूद अजहर का पाकिस्तानी सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गुर्दे खराब हो चुके हैं।

जानिए, कौन है मसूद अजहर:   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर के रहने वाले मसूद अजहर ने साल 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था। उस पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले, पठानकोट वायुसेना के ठिकाने में हमले और पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप हैं। साल 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अगवा विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने मसूद अजहर को छोड़ दिया था।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    रक्षा विशेषज्ञ मसूद अजहर के मारे जाने की खबर को पाकिस्तान की चाल मान रहे हैं। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत समेत दुनिया के देशों का जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना पर कार्रवाई का पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दवाब से बचने के लिए पाकिस्तान ने मसूद अजहर के मारे जाने की अफवाह उड़ाई है।

News Courtesy : aajtak.intoday.in


प्रकृति और संस्कृति को बचाने की बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी ने की वकालत... बोले- बस्तर में पारद प्रथा अब सांकेतिक हो


     बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने संस्कृति और प्रकृति दोनों को बचाने की तरफदारी करते कहा है कि अब पारद प्रथा सांकेतिक होनी चाहिए।

Indravati-Tiger-Reserve-organizes-symbolic-Hunting-to-save-wildlife

     वे भैरमगढ़ ब्लॉक के माटवाड़ा में इंद्रावती टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित पारद एवं मण्डई के दौरान सभा को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बस्तर वनों के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है लेकिन इसके उलट यहां तेजी से वन्यजीव विलुप्त हो रहे हैं और पेड़ कट रहे है।

Read More :  बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन

मण्डावी ने वेटा यानी पारद को बहुत सीमित करने की वकालत करते कहा कि हमें वन्यजीवों से प्रेम करना चाहिए क्योंकि वे जंगल की शोभा हैं।

Indravati-Tiger-Reserve-organizes-symbolic-Hunting-to-save-wildlife

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी ने वन्यजीवों को बचाने की इंद्रावती टाइगर रिजर्व की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते लोगों से वन्यजीवों और वनों को बचाने की लोगों से अपील की। उन्होंने इसके लिए वन सुरक्षा समितियों की सक्रियता को भी रेखांकित किया।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

     जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने कहा कि जब पेड़ कट जाएंगे तो वन्यजीव भी खत्म हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से वेटा प्रथा को बंद करने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय सिंह ने विभाग की इस कोशिश की तारीफ करते कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांवों में हमेशा होने चाहिए। इससे जागरूकता आएगी।

टाइगर रिजर्व के उप संचालक एमके चौधरी ने पारद स्पर्धा एवं मण्डई के मकसद की जानकारी देते कहा कि ये आयोजन तीन साल से किया जा रहा है और मकसद पूरा भी हो रहा है।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

    टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी ने पारद प्रथा की जानकारी देते कहा कि इसे धीरे-धीरे बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गौर विलुप्त हो गए हैं और भीमराज पक्षी भी नहीं दिखते हैं। लोक नृत्य में आज भी गौर सींग व भीमराज के पंख लगाए जाते हैं। शिकार के कारण इन दोनों पर खतरा मण्डराया है।

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

तीरंदाजी में माटवाड़ा ने बाजी मारी:  इस मौके पर आयोजित तीरंदाजी स्पर्धा में माटवाड़ा के कृष्ण यादव प्रथम, बीजू द्वितीय एवं रामा तृतीय स्थान पर आए। गोण्डी नृत्य में प्रथम मातला, द्वितीय बेचरम एवं तृतीय स्थान गोदामपारा भैरमगढ़ को मिला। हल्बी नृत्य में प्रथम कोण्डरोजी को प्रथम व भैरमगढ़ को द्वितीय स्थान मिला। प्रथम पुरस्कार 3 हजार, द्वितीय पुरस्कार 2 हजार एवं तृतीय पुरस्कार डेढ़ हजार रूपए का रखा गया था।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

    स्पर्धा में आसपास के करीब 25 गांवों के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सीसीएफ बीपी नोन्हारे, दंतेवाड़ा डीएफओ आरके जांगड़े, एसडीओपी आशुतोष मिश्रा, माटवाड़ा सरपंच मनिता लेकाम, रेंजर पण्डाराम, राजेश कश्यप, राजेश बागची, पुष्पेन्द्र सिंह, जेके साहू एवं अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भैरमगढ़ रेंजर रामायण मिश्रा ने किया।

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'








क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि


    शेख मक़बूल @ सुकमा। दोरनापाल क्षेत्र के गोडेलगुड़ा में फरवरी महीने में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो ग्रामीण महिलाओं को गोली लग गई थी। इनमें से एक महिला की मौत हुई जबकि दूसरी घायल हुई थी। क्रास फायरिंग में मारी गई महिला के परिजनों को 5 लाख और घायल महिला को 1 लाख रुपए की सहायता राशि शनिवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा के हाथों प्रदान की गई।

03-Minister-Lakhma-provided-assistance-of-Rs-5-lakh-to-families-of-casualties-in-cross-firing

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

    जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच गोडेलगुड़ा के जंगलों में एक्सचेंज ऑफ़ फायरिंग हुई थी। इसी दौरान गाय चराती दोनों ग्रामीण महिलाएं गोलियों की आवाज सुनकर भागने लगीं और फायरिंग की जद में आ गईं। इस घटना में हताहत दोनों महिलाओं को शासन द्वारा अब सहायता राशि जारी की गई है।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    इधर, शनिवार की शाम मंत्री लखमा ने मुस्लिम समुदाय द्वारा बनाए गए उर्दू स्कूल व मदरसा का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए बनाए गए आश्रम का मुआयना किया और बाउंड्री वाल के लिए 8 लाख और कब्रस्तान के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

03-Minister-Lakhma-provided-assistance-of-Rs-5-lakh-to-families-of-casualties-in-cross-firing

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

    इस मौके पर बीजापुर विधायक व बविप्रा उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, सुकमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कारण सिंह देव, नगर अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बी. राजा, दुर्गेश राय, हूंगा राम, राजू शाह, मनोज, हुसैन, मुनव्वर अली, सादिक, सोयम भीमा, जाकिर हुसैन मक़बूल, जया मौसम एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

EXCLUSIVE: बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। भैरमगढ़ वन भैंसा अभ्यारण्य में पारद यानी शिकार को हतोत्साहित करने और गांव के लोगों में वन्यजीवों की रक्षा के लिए जागरूकता पैदा करने के मकसद से एक नायाब कोशिश की जा रही है। इसमें तीर तो जरूर चलेंगे लेकिन कोई जानवर नहीं मरेगा।

New-initiatives-to-discourage-hunting-in-Bhairamgarh-reservoir

भैरमगढ़ अभयारण्य में शिकार को हतोत्साहित करने वन विभाग की नई कसरत

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व की ओर से तीन साल से यहां 'पारद' का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, बस्तर में वेटा या पारद सामूहिक शिकार को कहते हैं। इसमें गांव के लोग सामूहिक रूप से वन्यजीवों के शिकार के लिए एक खास मौसम में निकलते हैं और जंगल में जो भी जानवर मिलता है, वे उसे तीर से मारते हैं।

New-initiatives-to-discourage-hunting-in-Bhairamgarh-reservoir

Read More :  यहां सड़क की चौड़ाई को लेकर लोगों ने जताया सख्त ऐतराज... मेन रोड में 30 मीटर सड़क का था प्रपोजल, 24 मीटर पर हुआ 'लॉक'! 

   शिकार के इसका मांस भी टोली के लोग खाते हैं। चूंकि वन्यजीवों का मारना अपराध है और लोगों को इस प्रथा से दूर रखना है, इसलिए वन विभाग ने शिकार की प्रथा को बंद करने और इसे हतोत्साहित करने 'पारद' को प्रायोजित कर दिया है। इसमें तीरंदाजी स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाता है।

Read More :  बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन

     इस साल विभाग ने ये स्पर्धा माटवाड़ा में पोटा केबिन के सामने मैदान में 3 मार्च की दोपहर 12 बजे से आयोजित की है। इसमें पारद स्पर्धा के तहत तीरंदाजी, गोण्डी व हल्बी नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम आने वाले को 3000, द्वितीय आने वाले को 2000 एवं तृतीय आने वाले को 1500 रूपए नगद दिए जाएंगे।

New-initiatives-to-discourage-hunting-in-Bhairamgarh-reservoir

हजारों लोग करते हैं शिरकत:  यहां होने वाले प्रायोजित पारद को देखने तीन से चार हजार ग्रामीण आते हैं। माटवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम मण्डावी होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जमुना सकनी करेंगी।

Read More :  2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान  

    इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला पंचायत सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी होंगे। विशष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, भैरमगढ़ जनपद अध्यक्ष सरिता वाचम, नगर पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू एवं कांग्रेस के प्रदेश  सचिव अजय सिंह होंगे।