बीजापुर @ खबर बस्तर। स्थानीय विधानसभा सीट से बंपर वोट से जीते विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने भोपालपटनम ब्लॉक का दो दिनी तूफानी दौरा कर मतदाताओं का आभार माना। इस दौरान गांव-गांव में लोगों से मिलकर उन्होंने साफगोई से कहा कि जो काम हो सकेगा, उसके लिए ही हां कहेंगे लेकिन नहीं हो सकने वाले काम को करवाने का वादा कभी नहीं करेंगे।
विक्रम मण्डावी ने कहा कि भोपालपटनम की जनता ने उन्हें इस ब्लॉक से 9 हजार वोटों से लीड दिलाई है और वे इसके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आ गई है और उसने अपने वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ कर दिया है और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया जा रहा है।
Read More : मांई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर नवपदस्थ कलेक्टर ने संभाला कार्यभार...बस्तर की खुशहाली की कामना के साथ शुरू किया कामकाज
मंडावी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बीजापुर के पिछले विधायक व वनमंत्री महेश गागड़ा के उलट वे हर गांव जाएंगे और लोगों की समस्या के दूर करेंगे। लोग कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं और लोगों से उनकी दूरी कभी नहीं कम होगी। गुरूवार को वे संगमपल्ली, मद्देड़, केसाईगुड़ा, दमपाया, गोरला, सण्ड्रापल्ली, चेरपल्ली, रुद्राराम, भोपालपटनम एवं आसपास के गांव गए।

Read More : भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, समूचे मंत्रीमंडल से कहीं ज्यादा है अकेले टीएस सिंहदेव की संपत्ति... जानिए अपने मंत्रियों के बारे में...
नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने फूलों के हार से उनका स्वागत किया। इस मौके पर एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुड़ियम, बसंत राव ताटी, मिच्चा मुतैया, लालू राठौर, अजय सिंह, कुशाल खान, ज्योति कुमार, टी गोवर्धन, पुरूषोत्तम खत्री, बब्बू राठी, लच्छूराम मोड़ियामी, सुकदेव नाग, मोहित चौहान, अभिषेक सिंह, वीरेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
Read More : छत्तीसगढ़: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा... सीएम भूपेश के पास वित्त-ऊर्जा और खनन, ताम्रध्वज को गृह, सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य...जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग!

रमन गए अब मोदी की बारीः एआईसीसी मेंबर नीना रावतिया उद्दे ने कहा कि केन्द्र में भाजपा झूठे वादे कर सत्ता में आई। छग में रमन सिंह ने लोगों से वादाखिलाफी की और भाजपा छग में बुरी तरह हार गई। अब केन्द्र से मोदी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि देश चलाना सिर्फ कांग्रेस को आता है और कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती है। ये जनता बखूबी जानती है।