Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

नक्सली वारदात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नक्सली वारदात लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

BIG BREAKING: नक्सलियों ने स्वतंत्र कश्मीर की मांग का किया समर्थन... JKLF पर बैन की भी मुखालफत, नीलावाया इलाके में फेंके बैनर-पोस्टर


दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर के अरनपुर थाना क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाकर स्वतंत्र कश्मीर की मांग का समर्थन किया है। नीलावाया रोड़ पर फेंके गए पर्चों में नक्सलियों ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर लगाए गए प्रतिबंध की भी मुखालफत की है। 





सीपीआई (माओवादी) की दरभा डिविजनल कमेटी की ओर से जारी बैनर-पोस्टर में कहा गया है कि जेकेएलएफ पर पाबंदी लगाना ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी दमनात्मक कार्रवाई का हिस्सा है। इसका विरोध किया जाना चाहिए। 


माओवादियों ने जनवादी अधिकारों के लिए संघर्ष की बात कहते लोकसभा चुनाव को झूठा करार देते इसका बहिष्कार करने कहा है। दरभा डिविजनल कमेटी ने 12 लाख आदिवासियों को जमीन के पट्टे के बहाने बेदखल किए जाने का आरोप लगाते इस फैसले का विरोध किया है। 





इस बारे में दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि पहली बार नक्सली संगठन द्वारा स्वतंत्र कश्मीर को लेकर पर्चे जारी किए गए हैं। पर्चों में दरभा डिविजनल कमेटी का जिक्र है और जिस स्थान पर यह मिले हैं उससे साफ है कि यह किसी शरारती तत्वों की करतूत नहीं हो सकती। 




बता दें कि माओवादियों ने जिस इलाके में ये पर्चे फेंके हैं ये वही क्षेत्र है जहां कुछ महीने पूर्व दूरदर्शन की टीम पर नक्सली हमला हुआ था, जिसमें डीडी न्यूज के कैमरामैन की मौत हो गई थी। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक भी शहीद हो गए थे। 


फोर्स ने फेंका पैरा बम तो भागे माओवादी... पामलवाया में IED लगाने आए थे नक्सली, जवानों की मुस्तैदी से उल्टे पैर भागने हुए मजबूर


पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 10 किमी दूर पामलवाया में शुक्रवार को पौ फटने से पहले आईईडी लगाने की फिराक में आए नक्सली सीआरपीएफ की 85 बटालियन के जवानों की ओर से पैरा बम फेंके जाने के बाद भाग गए।


05-Force-launches-para-bomb-then-fled-Maoist


सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ की 85 बटालियन की पामलवाया की कंपनी को इलाके में नक्सली मूवमेंट की खबर लगी थी और कंपनी के जवान पहले से सतर्क हो गए थे। बताया गया है कि करीब 10 माओवादी रात 3 से 4 बजे के बीच पामलवाया गांव पहुंचे।



बताया गया है कि  नक्सली पर्चे टांगने और आईईडी लगाने की फिराक में थे लेकिन जवानों ने रौशनी करने पैरा बम फेंका। उजाला होने पर नक्सली भाग गए। सुबह गांव के आसपास कुछ पर्चे मिले हैं। इनमें चुनाव बहिष्कार की बात माओवादियों लिखी है।




जिला मुख्यालय में घुस फेंका पर्चा:   नक्सलियों ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिला मुख्यालय में महादेव तालाब के पास पर्चे फेंके हैं। सीपीआई(माओवादी) की पामेड़-जगरगुण्डा एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चे में सरकार पर निर्दोष लोगों को जेल में बंद करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।




कांकेर के बाद अब धमतरी में नक्सली हमला, एनकाउंटर में CRPF का हेड कॉन्स्टेबल शहीद... एक अन्य जवान घायल



न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल है।



जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के धमतरी के साले घाट इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एमपी के जहांगीराबाद निवासी हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र पाल की शहादत हुई है। हमला उस वक्त हुआ जब जवान एम्बुश ड्यूटी पर तैनात थे।



बताया गया है कि नक्सलियों की गोलीबारी में हेड कांस्टेबल के सिर पर गोली लगी थी जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं एक अन्य घायल जवान सुधीर कुमार को मौके से निकाल कर अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।




इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज करने की बात पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं।




आपको बता दें की एक दिन पहले ही धमतरी से लगे बस्तर के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बीएसएफ के गस्ती दल पर हमला बोल दिया था। जिसमें 4 जवानों की शहादत हुई थी। अब इसके दूसरे ही दिन माओवादियों ने एक और कायराना करतूत को अंजाम दिया है।


गौरतलब है की लोकसभा चुनाव का नक्सलियों ने  बहिष्कार कर रखा है। इसी के विरोध वे हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 




पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने दागा रॉकेट लांचर... गंगालूर क्षेत्र में हुई मुठभेड़, फोर्स ने दो IED डिफ्यूज किए


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 25 किमी दूर गंगालूर गांव के बद्देपारा में गुरूवार की शाम करीब सात बजे माओवादियों ने सीएएफ कैम्प पर देसी रॉकेट लांचर से हमला कर दिया। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग गए।

29-Naxalites-attack-rocket-launcher-on-police-camp
सूत्रों के मुताबिक बद्देपारा में गुरूवार की शाम नक्सलियों ने कुछ फर्लांग दूर से देसी रॉकेट लांचर से हमला किया। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की। कुछ देर चली गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

     बताया गया है कि विस्फोट की आवाज बस्ती तक सुनाई पड़ी। आवाज सुन सीआरपीएफ की 85 बटालियन और कोबरा बटालियन की सतर्क हो गई। घटना के बाद शुक्रवार की सुबह से सर्चिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस को दो आईईडी भी दिखे। दोनों को डिफ्यूज कर दिया गया है।

Read More :  नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर यात्री वाहन को उड़ाया, बोलेरो में सवार 9 लोग घायल

     ज्ञात हो कि गंगालूर से आगे सड़क और पुल का काम चल रहा है। इसके लिए एक कैम्प यहां खोला गया है। इसके पहले भी माओवादियों ने दो बार इस स्थान पर विस्फोट किया था। इसमें भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था। एक आरक्षक को मामूली चोट आई थी।

Read More :  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर चले जुबानी तीर... बैदू ने भरी हूंकार, कहा- मोदी हैं जरूरी, देश की अस्मिता का सवाल! 


विस्फोट से थर्राया पूरा इलाका, दो साल पहले किया था IED प्लांट... 30 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल, 60 फीट दूर तक जा गिरे गाड़ी के पुर्जे

3/21/2019


   पंकज दाऊद @ बीजापुर। नैमेड़ थाना क्षेत्र के रानापारा में बुधवार की शाम करीब साढे़ 7 बजे नक्सलियों द्वारा लिए गए विस्फोट में करीब 30 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। 

Read More :  नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर यात्री वाहन को उड़ाया, बोलेरो में सवार 9 लोग घायल

    अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आईईडी कितने दिनों पहले प्लांट किया गया था। हालांकि, सड़क निर्माण को देखें तो ये दो साल पहले लगाया जान पड़ता है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


   सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में गंगालूर एरिया कमेटी सक्रिय है और इसका कमाण्डर गोपी मोड़ियाम है। समझा जाता है कि नक्सलियों ने राजाराम अवलम की स्लेटी कलर की बोलेरो को पुलिस की वाहन समझ उड़ा दिया। 
    दरअसल, पेद्दाकोड़ेपाल में सीआरपीएफ का कैम्प है और उसकी भी वाहने यहां से गुजरती हैं। गुरूवार की सुबह बम डिस्पोजल स्क्वाड ने मौके का मुआयना किया और तफतीश की। यहां करीब तीस किलो विस्फोटक इस्तेमाल होने का अनुमान लगाया गया है। सड़क पर 6 फीट लंबा और चार फीट गहरा हो गया। 


विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन 15फीट ऊपर उड़ गई और इसके पार्ट 60 फीट दूर तक जा गिरे। विस्फोट से इलाका थर्रा गया। इसकी आवाज 6 किमी दूर नैमेड़ बस्ती तक सुनाई दी। 
    बताया गया है कि कडेर तक पक्की सड़क दो साल पहले बनी थी और जहां विस्फोट हुआ है, वहां डामरीकरण से पहले नक्सलियों ने सड़क काटी थी। आसपास इलेक्ट्रिक वायर कनेक्ट कर बम को डिटोनेट किया गया। यहां पाया गया तार एकदम नया है। गड्ढे के पास एक बोरा भी पाया गया। 


    समझा जाता है कि टिफिन बम को इस बोरे में रखा गया था। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि घटना के समय आसपास कुछ माओवादी थे। गाड़ी में सिविलियन को देख वे चले गए। हथियार लूटने के इरादे  से विस्फोट किया जाना प्रतीत होता है। 

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

हलचल थी लेकिन ‘ऑपरेशनल’ नहीं:  सूत्रों की मानें तो नैमेड़ थाना क्षेत्र में नक्सली पदचाप सुनाई पड़ती थी लेकिन वे लंबे वक्त से इस इलाके में ऑपरेशनली एक्टिव नहीं थे। 


    हालांकि, करीब 3 साल पहले इसी इलाके में पुल के पास नक्सलियों ने एक गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश की थी। पेद्दाकोड़ेपाल में 2003 से सीआरपीएफ का कैम्प लगा हुआ है। हाल ही में चुनाव के मद्देनजर बीएसएफ के जवानों को नैमेड़ में तैनात किया गया है। 

Read More :  मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

IED ब्लास्ट Update : 'लाल लड़ाकों' की चूक अवलम परिवार पर आफत बनकर टूटी...बारूदी विस्फोट में घायल 9 लोगों का जिला हॉस्पिटल में चल रहा उपचार




    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 20 किमी दूर नैमेड़ थाना क्षेत्र के रानापारा और पेद्दाकोड़ेपाल के बीच गंगालूर एरिया कमेटी के कमाण्डर गोपी मोड़ियम के लड़ाकों की बड़ी चूक कडेर के अवलम परिवार के लिए आफत बनकर आई। 



    आपको बता दें कि कडेर के किसान राजाराम अवलम की बोलेरो को नक्सलियों ने बुधवार की शाम करीब साढे़ सात बजे पुलिस की गाड़ी समझ आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया। अवलम परिवार के चार लोगों की हालत बेहद नाजुक है। 

Read More :  नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर यात्री वाहन को उड़ाया, बोलेरो में सवार 9 लोग घायल

    दरअसल, दंतेवाड़ा में 45 दिनों तक चलने वाले फागुन मण्डई का अंतिम दिन बुधवार को था। इस दिन मेंढकाडोबरा में एक रस्म आंवलामार होती है। इसमें लोग एक-दूसरे को आंवले से मारते हैं। इसके बाद होलिका दहन होता है, फिर चार जानवरों खरगोश, कोडरी, चीतल एवं गौर के मारने की नाटिका खेली जाती है। 




    इन रसूमात को देखने कडेर से अपनी बोलेरो से किसान राजाराम अवलम (28), उसकी पत्नी निकिता अवलम (23), चाचा गुट्टाराम अवलम (42), भाभी तुलसी अवलम (37), भतीजी मंगली अवलम (34) बहू गीतांजलि अवलम (23), भतीजा अंकित अवलम (5), साला धनीराम उरसा (26) व एक अन्य रिश्तेदार चिन्नी अवलम (25) दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। 

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम


राजाराम खुद बोलेरो चला रहा था। जब वे पेद्दाकोड़ेपाल पार कर रानापारा नैमेड़ पहुंचे तो वहां ब्लास्ट हो गया। 

    सभी को तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया गया। इनमें से राजाराम, निकिता, गुट्टाराम, एवं तुलसी की स्थिति नाजुक बताई गई है। गुरूवार की सुबह तक सभी का इलाज यहां चल रहा था। किसी को रिफर नहीं किया गया है। 

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    घायलों को देखने बुधवार की रात कलेक्टर केडी कुंजाम, एसपी गोवर्धन ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर एवं अधिकारी व जनप्रतिनिधि आए थे। 

हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ टीआर कंवर ने बताया कि अभी स्थिति देख रहे हैं। सिटी स्कैन किया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी। 


Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला... IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 5 जख्मी.... घायलों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाया है। सोमवार की शाम दंतेवाड़ा में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 1 जवान शहीद हो गया है, जबकि 5 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। 

CRPF-jawan-killed-and-5-injured-in-IED-blast

     बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि नक्सलियों ने गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाते आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं 5 अन्य जवान जख्मी हो गए हैं। 

Read More :  मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

आईजी के मुताबिक अभी मौके से घायलों को निकालने की कोशिशें की जा रही है। जख्मी जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। 

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    जानकारी के मुताबिक जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ की टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। फोर्स के जवान अरनपुर व कोंडासावली के बीच पहुंचे थे जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया। इस घटना में कुल 6 जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक जवान के मौत की खबर आ रही है।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

    बताया गया है कि अभी पार्टी मौके से वापस नहीं लौटी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ अभिषेक पल्लव दल-बल के साथ घटनास्थल की ओर कूच कर गए हैं। नक्सली हमले में घायल 5 जवानों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही गिरी निलंबन की गाज...सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली इलाके से अगवा किए गए सब इंस्पेक्टर व शिक्षक को नक्सलियों ने सोमवार की देर रात रिहा कर दिया। मंगलवार की सुबह दोनों सकुशल पुलिस तक पहुंचे। बता दें कि माओवादियों ने इन्हें रविवार की सुबह 10 बजे किडनैप कर लिया था।

SP-suspended-sub-inspector

सम्बंधित खबर :  अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी  

    एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को एसआई और शिक्षक को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि एसआई ललित कुमार और शिक्षक जयसिंह नरेटी जब नक्सलियों के हत्थे चढ़े तब दोनों ही नशे में धुत्त थे। इस बात को दोनों ने पत्रकारों के समक्ष स्वयं कबूल भी किया।

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के इस लापरवाह रवैये को आदर्श आचरण के विरूद्ध मानते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

SP-suspended-sub-inspector

सम्बंधित खबर :  नक्सलियों ने सब इंस्पेक्टर व शिक्षक का किया अप​हरण, SI की हत्या करने की भी खबर...घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं! 

    एसपी के मुताबिक एसआई ने ना केवल मदिरा का सेवन किया था, बल्कि उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर कैम्प से बाहर सुनसान इलाके में चले गए थे। इसी वजह से वे नक्सलियों के चंगुल में फंस गए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के कहीं भी ना जाए।    

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

पहली बार मिले और फंसे चंगुल में:  एसआई और शिक्षक ने बताया कि वे रविवार को पहली बार एक-दूसरे से मिले। दरअसल, शिक्षक जयसिंह ने बैंक से लोन लिया था और किश्त नहीं पटाने के चलते कोर्ट से उसे नोटिस जारी हुआ। इस नोटिस को देने एसआई शिक्षक से मिले। बातों-बातों में दोनों में दोस्ती ​​हो गई और वे मदिरा पीने चले गए। इसी बीच दोनों नक्सलियों के चंगुल में फंस गए। 

SP-suspended-sub-inspector

    एसआई ललित के मुताबिक रविवार की सुबह 10 बजे नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद आंखों में पट्टी बांधकर दोनों को दिनभर माओवादी जंगलों में पैदल चलाते रहे। दोनों ने नक्सलियों के कड़े पहले के बीच जंगल में ही रात बिताई। रात में दोनों को माओवादियों ने सुक्सी की सब्जी और चावल खिलाया।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

कैम्प, फोर्स और हथियारों की मांगी जानकारी:  नक्सलियों के कब्जे से छूटे एसआई ललित ने बताया कि नक्सली लीडरों ने उससे कैम्प में तैनात जवानों की संख्या व हथियारों की जानकारी मांगी। इतना ही नहीं उसे पुलिस की नौकरी छोड़ने का फरमान जारी करते हुए रिहा किया गया। एसआई का कहना था कि उनसे नक्सलियों ने अलग-अलग लंबी पूछताछ की लेकिन किसी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया। 








अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी


   दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों के चंगुल में कैद सब इंस्पेक्टर और शिक्षक की सकुशल वापसी हो गई है। पुलिस ने दोनों अपहृत कर्मचारियों को सकुशल छुड़ा लिया है। कल इस बात की खबर आई थी कि नक्सलियों ने अगवा सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी है। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था।

Hijacked-SI-and-teacher-escaped-from-the-clutches-of-Maoists
आखिरकार एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की रणनीति कारगर साबित हुई और एसआई समेत शिक्षक को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया गया। बताया गया है कि अभी दोनों ही पुलिस के साथ हैं और इन्हें दंतेवाड़ा लाया जा रहा है।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

     एसपी डॉ पल्लव ने खबर बस्तर को बताया कि सब इंस्पेक्टर की हत्या की अफवाह फैलाने के पीछे नक्सलियों की सोची समझी रणनीति थी। मीडिया के जरिये एसआई की हत्या की भ्रामक खबर प्रसारित कर माओवादी, सुरक्षा बलों को फंसाना चाहते थे।

Hijacked-SI-and-teacher-escaped-from-the-clutches-of-Maoists

Read More :  अपहरण के बाद नक्सलियों द्वारा ASI की हत्या करने की खबर... घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शिक्षक भी नक्सलियों के चंगुल में! 

   दरअसल, समेली इलाके में 250-300 माओवादियों की मौजूदगी थी। एंबुश लगाकर बैठे नक्सली इस फिराक में थे कि फोर्स मौके पर पहुंचे और वे इन्हें ट्रेप में फंसा लें। एसपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ललित कुमार और शिक्षक जय सिंह कुरेटी सकुशल हैं। दोनों को पुलिस लाइन लाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस में पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा करेगी।  

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर से नक्सली वारदात की एक और खबर सामने आ रही है। बारसूर थानाक्षेत्र में माओवादियों ने एक हेल्थ वर्कर की हत्या कर दी है। बताया गया है कि मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस इलाके में यह घटना घटी है वह माड़ इलाके में आती है। 

Maoists-kill-health-worker

Read More :  अपहरण के बाद नक्सलियों द्वारा ASI की हत्या करने की खबर... घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शिक्षक भी नक्सलियों के चंगुल में! 

    दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र से सटे अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या किए जाने की सूचना मिली है। मृतक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। एसपी के मुताबिक अभी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।  
Read More :  भोपालपटनम से हैदराबाद तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर... नागरिकों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई

इधर, सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम संतोष लेकामी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं की गई है। घटना को पुलिस मुखबिरी से जोड़कर देखा जा रहा है। 


Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

     आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही बस्तर के अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। दो दिन पहले दंतेवाड़ा की सीमा से लगे नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। 

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

    वहीं रविवार को दंतेवाड़ा जिले के समेली इलाके से एएसआई और शिक्षक को माओवादियों द्वारा अगवा कर लिया गया है। इनमें से एएसआई की हत्या किए जाने की भी खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

नक्सलियों ने सब इंस्पेक्टर व शिक्षक का किया अप​हरण, SI की हत्या करने की भी खबर...घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही माओवादियों ने भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। खबर दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से है, जहां नक्सलियों द्वारा जबेली इलाके से सब इंस्पेक्टर और एक शिक्षक का अपहरण कर लिया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। 
खबर यह भी है कि माओवादियों ने एसआई की हत्या कर शव को गांव के पास फेंक दिया है। हालांकि, अभी तक इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Maoists-kidnapped-ASI-and-teacher
सूत्रों के मुताबिक समेली स्थित सीआरपीएफ 111 बटालियन कैंप में पदस्थ एसआई ललित कश्‍यप और शिक्षक जयसिंह नरेटी का नक्सलियों ने रविवार को अपहरण कर लिया था। 


    दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्‍लव ने एसआई और शिक्षक के अपहरण की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक एसआई के हत्या की खबर आ रही है लेकिन अभी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बात की भी सूचना मिली है कि एसआई नक्सलियों के चंगुल में है लेकिन उसकी हत्या नहीं की गई है। 

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

एसपी के मुताबिक जबेली इलाके के जिन 5 लोगों ने एसआई को नक्सलियों के हवाले किया था, उनसे पूछताछ चल रही है। उन्होंने ही इस बात की सूचना दी है। फिलहाल दोनों को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ाने की कोशिशें की जा रही है। 






बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 23 किमी दूर गंगालूर में बुरजी कैम्प के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक आईईडी विस्फोट में जवान दिलीप कुमार मिंज को मामूली चोट आई। मौके से एक आईईडी भी बरामद किया गया है। 


    सूत्रों के मुताबिक गंगालूर के पेद्दापारा नदी में पुल बन रहा है और पुसनार सड़क का काम भी चल रहा है। इसे देखते बुरजी में सीएएफ का एक कैम्प भी लगाया गया है।

Read More :  यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन 

बताया गया है कि गश्ती दल सुबह सर्चिंग में पुसनार रोड की ओर गया था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जवान जब लौट रहे थे तो पेद्दापारा नदी के पास एक ब्लास्ट हुआ।
    जवान दिलीप मिंज हालांकि ब्लास्ट की जद में नहीं आए लेकिन उनके सिर पर मामूली चोट लगी। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया। फोर्स इस इलाके की सर्चिंग कर रही है।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    ज्ञात हो कि गंगालूर रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है और पेद्दापारा नदी में पुल का निर्माण शुरू किया गया है। पुसनार तक रोड बनाई जा रही है। इसके लिए सुरक्षा में जवानों को तैनात किया गया है। 



नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी


    सुकमा/ दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते 3 वाहनों को आगके हवाले कर दिया। सुकमा व कोंटा के बीच NH-30 पर माओवादियों ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों में आगजनी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Naxalites-fire-in-3-vehicles-on-NH-30

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला 

     नक्सलियों ने जिन वाहनों में आग लगाई है उनमें एक पानी टैंकर, एक एजॉक्स मशीन और एक एक्सयूवी कार शामिल बताई जा रही है। गुरुवार की शाम माओवादियों ने दोरनापाल थाना क्षेत्र के मनिकोंटा के पास इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ल द्वारा की गई है। 

Naxalites-fire-in-3-vehicles-on-NH-30

घटना स्थल पर नक्सलियों ने वाहनों को रोककर नारे भी लिखे हैं। जिसमें बीजापुर जिले की सरहद से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों को पीएलजीए का सदस्य बताते इनकी मौत का बदला लेने की बात भी लिखी गई है। 
     दिलचस्प बात यह है कि इस मुठभेड़ के बाद संबंधित इलाके के ग्रामीणों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए मारे गए लोगों को निर्दोष ग्रामीण करार दिया था। और अब माओवादी इन्हें अपना साथी बता रहे हैं। ऐसे में मुठभेड़ को लेकर ग्रामीणों और नक्सलियों के दावों में विरोधाभास नजर आ रहा है। बहरहाल, आगजनी की वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन तेज करने का दावा किया है। 

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

मालगाड़ी में बैनर लगाया और गार्ड से वॉकी-टॉकी लूट कर भागे माओवादी...घटनास्थल में बैनर-पोस्टर फेंक बंद को सफल बनाने की अपील


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सोमवार की शाम नक्सलियों ने केके रेललाइन पर भांसी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी में बैनर-पोस्टर चस्पा कर सनसनी मचा दी। इसके बाद मालगाड़ी के गार्ड से वॉकी-टॉकी छीन कर माओवादी भाग खड़े हुए।


      जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब साढ़े 5 बजे डाउन ट्रेन नं GPV-13/01 भांसी पहुंची और क्रॉसिंग के लिए रुकी। इसी बीच कुछ माओवादी मौके पर पहुंचे और उक्त मालगाड़ी के गार्ड नरेंद्र पांडे से वॉकी-टॉकी छीन लिया और घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर लगा कर चलते बने। 


घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना आरपीएफ किरंदुल और स्थानीय थाना भांसी को दी गई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके से पर्चों को बरामद कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


 
Read More :  सड़क के नीचे माओवादियों ने प्लांट कर रखा था 200 किलो विस्फोटक... सर्चिंग पार्टी ने सड़क की खुदाई कर निकाला एक्सप्लोसिव, देखिए तस्वीरें! 

     आपको बता दें की 25 से 31 जनवरी  तक नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान कर रखा है। इस दौरान बस्तर के अलग-अलग हिस्सों में बैनर-पोस्टर लगाकर माओवादी बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। आज भी घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में पर्चे फेंके गए हैं। इन पर्चों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का उल्लेख है।

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद,  हादसा टला