बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के बीजापुर विधानसभा सीट में इस बार घमासान के आसार बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ के वनमंत्री महेश गागड़ा की कर्मभूमि में कांग्रेस-भाजपा और जोगी कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना के बीच एक बड़े चेहरे ने भी चुनावी समर में उतरने का ऐलान कर दिया है।
Read More : बगुले लेकर आए जापानी बुखार, हॉस्टल में पढ़ रहे छात्र की मौत... गंगालूर में मेडिकल टीम ने डाला डेरा
बीजापुर विधानसभा के पूर्व विधायक और सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने शनिवार को नामांकन फार्म खरीदा। वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि तोड़ेम जिले के भोपालपटनम क्षेत्र से आते हैं और वे 1993 से 98 तक बीजापुर सीट पर भाजपा के विधायक रह चुके हैं। उनके चुनाव लड़ने से गागड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

यह भी पढ़िए : दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका... महेन्द्र कर्मा के बेटे छबिन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, अपनी मां देवती के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव!
बता दें कि राजाराम तोड़ेम मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वे अविभाजित दंतेवाड़ा जिले के लंबे अरसे तक भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1998 में भी बीजापुर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था पर वे कांग्रेस के राजेन्द्र पामभोई से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने बीजापुर से दूरी बना ली और जगदलपुर में शिफ्ट हो गए।

Read More : चुनाव समिति की बैठक में 18 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय, बस्तर के इस विधायक का कटेगा टिकट... ये होंगे संभावित उम्मीदवार!
खबर बस्तर से चर्चा में तोड़ेम ने बताया कि उन्होंने आज नामांकन फार्म खरीदा है और सोमवार को वे नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व विधायक के मुताबिक प्रदेश में बीते 15 सालों से भाजपा की सरकार है। बीजापुर जिला बने भी 11 साल बीत गए लेकिन क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता की आवाज विधानसभा में पहुंचाने के मकसद से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तोड़ेम ने उम्मीद जताई कि उन्हें जनता का पूर्व की तरह समर्थन मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें