कांकेर @ खबर बस्तर। उत्तर बस्तर के कांकेर जिले से बड़ी खबर है। यहां चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस के दो प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भानुप्रतापपुर विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मण्डावी और कांकेर से कांग्रेस उम्मीदवार शिशुपाल शोरी को यह नोटिस जारी की गई है।
बताया जाता है कि मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति से बिना अनुमति तथा प्री-सर्टिफिकेशन के सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार करने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रानू साहू ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़िए : दंतेवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका... महेन्द्र कर्मा के बेटे छबिन्द्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, अपनी मां देवती के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव!
जानकारी के मुताबिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 80- भानुप्रतापपुर के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मनोज सिंह मण्डावी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 81-कांकेर के लिए कांग्रेस उम्मीदवार शिशुपाल शोरी द्वारा सोशियल मीडिया में फोटो एवं चुनाव चिन्ह सहित प्रचार-प्रसार करना पाया गया। जिसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रानू साहू ने दोनो उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Read More : वन मंत्री गागड़ा के खिलाफ भाजपा के ये पूर्व विधायक लडेंगे चुनाव, खरीदा नामांकन फार्म, बोले- क्षेत्र के विकास के लिए उतरूंगा मैदान में
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में निर्वाचन प्रचार के लिए राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति अथवा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से अनुमति एवं पूर्व प्रमाणन आवश्यक है।
Read More : चुनाव समिति की बैठक में 18 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय, बस्तर के इस विधायक का कटेगा टिकट... ये होंगे संभावित उम्मीदवार!

एक टिप्पणी भेजें