Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

ब्रेकिंग न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्रेकिंग न्यूज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!


सुकमा @ खबर बस्तर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर जिले के 2 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।





जानकारी के मुताबिक जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें सुकमा विकासखण्ड के शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर और छिंदगढ़ विकासखण्ड के प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप शामिल हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुकमा जिले में  निलंबन की यह पहली करवाई है। बीते साल विधानसभा  निर्वाचन के दौरान भी लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।



फोर्स ने फेंका पैरा बम तो भागे माओवादी... पामलवाया में IED लगाने आए थे नक्सली, जवानों की मुस्तैदी से उल्टे पैर भागने हुए मजबूर


पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 10 किमी दूर पामलवाया में शुक्रवार को पौ फटने से पहले आईईडी लगाने की फिराक में आए नक्सली सीआरपीएफ की 85 बटालियन के जवानों की ओर से पैरा बम फेंके जाने के बाद भाग गए।


05-Force-launches-para-bomb-then-fled-Maoist


सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ की 85 बटालियन की पामलवाया की कंपनी को इलाके में नक्सली मूवमेंट की खबर लगी थी और कंपनी के जवान पहले से सतर्क हो गए थे। बताया गया है कि करीब 10 माओवादी रात 3 से 4 बजे के बीच पामलवाया गांव पहुंचे।



बताया गया है कि  नक्सली पर्चे टांगने और आईईडी लगाने की फिराक में थे लेकिन जवानों ने रौशनी करने पैरा बम फेंका। उजाला होने पर नक्सली भाग गए। सुबह गांव के आसपास कुछ पर्चे मिले हैं। इनमें चुनाव बहिष्कार की बात माओवादियों लिखी है।




जिला मुख्यालय में घुस फेंका पर्चा:   नक्सलियों ने गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिला मुख्यालय में महादेव तालाब के पास पर्चे फेंके हैं। सीपीआई(माओवादी) की पामेड़-जगरगुण्डा एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चे में सरकार पर निर्दोष लोगों को जेल में बंद करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।




कांकेर के बाद अब धमतरी में नक्सली हमला, एनकाउंटर में CRPF का हेड कॉन्स्टेबल शहीद... एक अन्य जवान घायल



न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल है।



जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के धमतरी के साले घाट इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एमपी के जहांगीराबाद निवासी हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र पाल की शहादत हुई है। हमला उस वक्त हुआ जब जवान एम्बुश ड्यूटी पर तैनात थे।



बताया गया है कि नक्सलियों की गोलीबारी में हेड कांस्टेबल के सिर पर गोली लगी थी जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं एक अन्य घायल जवान सुधीर कुमार को मौके से निकाल कर अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।




इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज करने की बात पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं।




आपको बता दें की एक दिन पहले ही धमतरी से लगे बस्तर के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बीएसएफ के गस्ती दल पर हमला बोल दिया था। जिसमें 4 जवानों की शहादत हुई थी। अब इसके दूसरे ही दिन माओवादियों ने एक और कायराना करतूत को अंजाम दिया है।


गौरतलब है की लोकसभा चुनाव का नक्सलियों ने  बहिष्कार कर रखा है। इसी के विरोध वे हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 




पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने दागा रॉकेट लांचर... गंगालूर क्षेत्र में हुई मुठभेड़, फोर्स ने दो IED डिफ्यूज किए


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 25 किमी दूर गंगालूर गांव के बद्देपारा में गुरूवार की शाम करीब सात बजे माओवादियों ने सीएएफ कैम्प पर देसी रॉकेट लांचर से हमला कर दिया। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग गए।

29-Naxalites-attack-rocket-launcher-on-police-camp
सूत्रों के मुताबिक बद्देपारा में गुरूवार की शाम नक्सलियों ने कुछ फर्लांग दूर से देसी रॉकेट लांचर से हमला किया। इसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की। कुछ देर चली गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

     बताया गया है कि विस्फोट की आवाज बस्ती तक सुनाई पड़ी। आवाज सुन सीआरपीएफ की 85 बटालियन और कोबरा बटालियन की सतर्क हो गई। घटना के बाद शुक्रवार की सुबह से सर्चिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस को दो आईईडी भी दिखे। दोनों को डिफ्यूज कर दिया गया है।

Read More :  नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर यात्री वाहन को उड़ाया, बोलेरो में सवार 9 लोग घायल

     ज्ञात हो कि गंगालूर से आगे सड़क और पुल का काम चल रहा है। इसके लिए एक कैम्प यहां खोला गया है। इसके पहले भी माओवादियों ने दो बार इस स्थान पर विस्फोट किया था। इसमें भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था। एक आरक्षक को मामूली चोट आई थी।

Read More :  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर चले जुबानी तीर... बैदू ने भरी हूंकार, कहा- मोदी हैं जरूरी, देश की अस्मिता का सवाल! 


नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर यात्री वाहन को उड़ाया, बोलेरो में सवार 9 लोग घायल




    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहाँ से 20 किमी दूर नैमड़ थाना क्षेत्र के पेद्दाकोडेपल गांव में हुए बारूदी विस्फोट में एक बोलेरो में सवार 9 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत नाज़ुक है।



     सूत्रों के मुताबिक kader गांव से एक परिवार के लोग फागुन मेला दंतेवाड़ा के लिए बुधवार की शाम 7:30 बजे kader से एक बोलेरो से निकले थे। उन्हें पेद्दाकोडेपल और named से कुछ और परिजनों को लेना था। जब गाड़ी भेलवापरा पहुंची, तभी ब्लास्ट हो गया।गाड़ी एक ओर जा गिरी।


Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

     ब्लास्ट में बोलेरो में सवार एक बालक, दो गर्भवती समेत 9 लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस और गांव के लोगों ने तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया। घायलों में तुलसीराम अवलंम, धनीराम कोरसा,, सिन्नी अवलंम, निकिता अवलंम, राजाराम गुट्टा, अंकिता अवलंम और अंजलि अवलंम शामिल हैं।
    इनमे से धनीराम, सिन्नी, निकिता एवं राजाराम की हालत नाजुक है। सभी का जिला हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

    कलेक्टर के डी कुंजाम भी घायलों को देखने पहुंचे। समझा जाता है कि पुलिस की गाड़ी होने के संदेह में नक्सलियों ने विस्फोट किया। इस वारदात से दहशत का माहौल है। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग घायलों का हल जानने पहुँचे।

Read More :  मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत


     सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां DRG के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिले के चिंतागुफा कैम्प में यह घटना हुई है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

DRG-jawan-shot-himself-dead

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

      जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की सुबह 8:50 बजे की बताई जा रही है। मृत डीआरजी के जवान का नाम सोयम रमेश (30) है जो चिंतागुफा थाने में पदस्थ था।सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे तो रमेश लहुलुहान अवस्था में मिला। 

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

आनन-फानन में जख्मी जवान को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई लेकिन सुबह सवा 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि जवान ने अपने AK 47 राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

     आपको बता दें कि बस्तर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। अब तक कई जवान ऐसा खौफनाक कदम उठा चुके हैं। बीते दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान भी सुकमा, बीजापुर व कांकेर जिले में भी जवानों से अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत...रायकोट के पास हुआ हादसा, दोनों मृतक गीदम निवासी


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रफ्तार के कहर ने बीती रात दो युवकों की जान ले ली। गीदम-जगदलपुर एनएच पर रायकोट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बाइक में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

Two-youths-die-in-road-accident
हादसे में मारे गए दोनों युवक गीदम के देवांगन पारा निवासी बताए जा रहे हैं। 

    जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की रात करीब 11-12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह सड़क पर गुजर रहे ग्रामीणों ने मौके पर युवकों की लाश देखी और घटना की सूचना कोड़ेनार पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

यह हादसा रायकोट पटेल ढाबा के करीब मोड़ पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक बेहद तेज रफ्तार थी, जो हादसे का सबब बनी। 

Two-youths-die-in-road-accident

    पेड़ से टकराते ही बाइक सवार दोनों युवक शुभम देवांगन व रजत देवांगन छिटककर दूर जा गिरे। बाइक भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई है। बताया गया है कि गीदम निवासी दोनों युवक जगदलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। 

Read More :  अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी  

बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 23 किमी दूर गंगालूर में बुरजी कैम्प के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक आईईडी विस्फोट में जवान दिलीप कुमार मिंज को मामूली चोट आई। मौके से एक आईईडी भी बरामद किया गया है। 


    सूत्रों के मुताबिक गंगालूर के पेद्दापारा नदी में पुल बन रहा है और पुसनार सड़क का काम भी चल रहा है। इसे देखते बुरजी में सीएएफ का एक कैम्प भी लगाया गया है।

Read More :  यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन 

बताया गया है कि गश्ती दल सुबह सर्चिंग में पुसनार रोड की ओर गया था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे जवान जब लौट रहे थे तो पेद्दापारा नदी के पास एक ब्लास्ट हुआ।
    जवान दिलीप मिंज हालांकि ब्लास्ट की जद में नहीं आए लेकिन उनके सिर पर मामूली चोट लगी। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया। फोर्स इस इलाके की सर्चिंग कर रही है।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    ज्ञात हो कि गंगालूर रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है और पेद्दापारा नदी में पुल का निर्माण शुरू किया गया है। पुसनार तक रोड बनाई जा रही है। इसके लिए सुरक्षा में जवानों को तैनात किया गया है। 



लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष


    रायपुर @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा संघठन की बागडोर आदिवासी नेतृत्व को सौंपी गई है। कांकेर से सांसद व वरिष्ठ आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


Read More :  विधायक मण्डावी ने किसानों को बांटे कर्ज माफी के प्रमाणपत्र... बोले- राजधानी में नहीं, अब गांव में ही बनेगा तरक्की का खाका

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उसेंडी की नियुक्ति की गई है। आपको बता दें कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पार्टी में मंथन का दौर जारी था।

Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!

    गौरतलब है कि कौशिक फिलहाल नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज थी और आखिरकार विक्रम उसेंडी के नाम पर अंतिम मुहर लग गई।



Read More :  सड़क का निर्माण बना लोगों की जान का जंजाल... ढाई साल बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, धूल से हलाकान लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत!

     बता दें कि अभी विक्रम उसेंड़ी बस्तर के कांकेर से बीजेपी के सांसद हैं। विधानसभा चुनाव में उन्हें अंतागढ़ से मैदान में उतारा गया लेकिन कांग्रेस के अनूप नाग के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वे पहले रमन कैबिनेट में वनमंत्री भी रह चुके हैं।

Read More :  सड़क का निर्माण बना लोगों की जान का जंजाल... ढाई साल बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, धूल से हलाकान लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत!

पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर... पाक ने साधी चुप्पी, जैश का दावा- जिंदा है!


   न्यूज डेस्क। खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मौत की खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Terrorist-Masood-Azhar-claims-death-in-media-report

इधर, पाकिस्तान सरकार और सेना ने भी मसूद अजहर की मौत की खबर पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने मसूद अजहर के मारे जाने की खबर का खंडन किया है।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

    सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर जिंदा है, लेकिन उसकी तबियत नाजुक है। उसके लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है। मसूद अजहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में है। जैश-ए-मोहम्मद ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं की है।

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

    इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है और वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता है। ऐसे में मसूद अजहर के मरने की खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। 

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

बालाकोट में हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में भी उसके मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर की मौत की खबर की जांच में जुट गई हैं।

Read More :  वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी  

   अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या मसूद अजहर मर गया है या जिंदा है? अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है कि मसूद अजहर का पाकिस्तानी सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गुर्दे खराब हो चुके हैं।

जानिए, कौन है मसूद अजहर:   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर के रहने वाले मसूद अजहर ने साल 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था। उस पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले, पठानकोट वायुसेना के ठिकाने में हमले और पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप हैं। साल 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अगवा विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने मसूद अजहर को छोड़ दिया था।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    रक्षा विशेषज्ञ मसूद अजहर के मारे जाने की खबर को पाकिस्तान की चाल मान रहे हैं। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत समेत दुनिया के देशों का जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना पर कार्रवाई का पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दवाब से बचने के लिए पाकिस्तान ने मसूद अजहर के मारे जाने की अफवाह उड़ाई है।

News Courtesy : aajtak.intoday.in


वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पाकिस्तान आर्मी द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार की देर शाम वतन वापसी हो गई। पाक की जमीन पर तकरीबन 56 घंटे गुजारने के बाद विंग कमांडर स्वदेश वापस लौटे। भारत द्वारा जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाने के फलस्वरूप आखिरकार पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। 

wing-Commander-abhinandan-india-return

आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे। यहां पर पाकिस्तान फौज द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

Read More :  पुलवामा हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

     विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने शुक्रवार रात भारत को सौंप दिया। अभिनंदन ने 9.21 मिनट पर पाक की सीमा से भारत की सरहद में कदम रखा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला था। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। 

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

इससे पहले अटारी बार्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन का मेडिकल चेकअप किया गया। वापसी के मद्देनजर शुक्रवार को भारत की ओर से बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड रद्द की गई। इस दौरान बार्डर पर देशवासी अपने वीर सैनिक के स्वागत में पलकें बिछाए खड़े रहे। 


सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न:    पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर को बीएसएफ के हवाले किया, जहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। अभिनंदन की वापसी के बाद देशवासियों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया है। 

Read More :  पुलवामा हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

   गौरतलब है कि भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वतन वापसी की मांग की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को ऐलान किया था कि विंग कमांडर को भारत को सौंपा जाएगा। हालांकि, अमन के पैगाम के नाम पर अभिनंदन की वापसी के दौर में भी पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी रखी।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 


वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 30 किमी दूर तोयनार गांव के बस्तीपारा में वन अमले ने बुधवार की शाम एक ग्रामीण चंदकांत कुड़ियम के आवासीय परिसर से करीब सवा लाख रूपए की सागौन की बल्लियां बरामद कीं। 

21-Forest-Departments-big-action-against-teak-smuggling
सूत्रों के मुताबिक वन अमले को तोयनार के बस्तीपारा में सागौन की बल्लियां एक आवासीय परिसर में रखे जाने की खबर मिली थी। इस खबर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी की अगुवाई में छापे की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़िए :  पानी की तलाश में शहर में घुस आए चीतल का हार्ट फेल!

    वन अमले ने ग्रामीण चंद्रकांत की बाड़ी से सागौन की 105 बल्लियां बरामद की गईं। इसकी कीमत करीब सवा लाख रूपए बताई गई है। इस कार्रवाई में बीजापुर बफर के रेंजर राजेश बागची, डिप्टी रेंजर नीरज श्रीवास्तव, बीट गार्ड महेश दुर्गम, गार्ड रेश्मा गोडे, रामसाय साहनी एवं विनय प्रकाश रेड्डी शामिल थे।

Read More :  2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान  

    ज्ञात हो कि लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने वन विभाग सक्रिय है। सोमवार की रात जिला मुख्यालय मेंं फारेस्ट नाके के समीप रात करीब एक बजे एक वाहन से वन अमले ने सत्तर हजार रूपए के सागौन के फारे बरामद किए थे। इस कार्रवाई में वाहन समेत भाजपा नेता लकड़ी तस्करी करते पकड़ाया था।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'


कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!


    श्रीनगर @ एजेंसी न्यूज। जम्मू से श्रीनगर जा रही सीआरपीएफ की गाड़ियों के काफिले पर गुरूवार की दोपहर पुलवामा में आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर सरकार के सलाहकार के विजयकुमार के मुताबिक इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी आंतेकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

Fourty-jawans-martyred-in-Kashmirs-biggest-terror-attack

Read More :  नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!

    जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के काफिले में 70 गाड़ियां शामिल थी और तकरीबन 2500 जवान इन गाड़ियों में सवार थे। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2001 में कश्मीर विधानसभा और जनवरी 2004 में सुरक्षा बलों के काफिले पर भी इसी तरह आतंकी हमला हुआ था। विधानसभा पर हुए हमले में कुल 38 मौतें हुई थीं।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

बताया जा रहा है कि फिदायीन हमले में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। ये विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन 5 किमी तक इसकी गूंज सुनाई थी। 

Fourty-jawans-martyred-in-Kashmirs-biggest-terror-attack

    अधिकारियों के मुताबिबक जैश के आतंकी आदिल अहमद वकास कमांडो ने इस फिदायीन हमले को अंजाम दिया। उसने विस्फोटक से भरी अपनी गाड़ी जवानों को ले जा रही बस से टकरा दी। पुलवामा के काकापोरा का रहने वाला आदिल 2018 में जैश में शामिल हुआ था। 

Read More :  बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 माओवादियों को मार गिराया... मारे गए सभी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई 

    पुलवामा हमले की जांच के लिए एनआईए की 12 सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस टीम का नेतृत्व आईजी रैंक के अफसर करेंगे। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। आपको बता दें कि हमले से हफ्तेभर पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के आने-जाने के रास्ते पर आतंकी IED से हमला कर सकते हैं। 


मालगाड़ी में बैनर लगाया और गार्ड से वॉकी-टॉकी लूट कर भागे माओवादी...घटनास्थल में बैनर-पोस्टर फेंक बंद को सफल बनाने की अपील


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सोमवार की शाम नक्सलियों ने केके रेललाइन पर भांसी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी में बैनर-पोस्टर चस्पा कर सनसनी मचा दी। इसके बाद मालगाड़ी के गार्ड से वॉकी-टॉकी छीन कर माओवादी भाग खड़े हुए।


      जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब साढ़े 5 बजे डाउन ट्रेन नं GPV-13/01 भांसी पहुंची और क्रॉसिंग के लिए रुकी। इसी बीच कुछ माओवादी मौके पर पहुंचे और उक्त मालगाड़ी के गार्ड नरेंद्र पांडे से वॉकी-टॉकी छीन लिया और घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर लगा कर चलते बने। 


घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना आरपीएफ किरंदुल और स्थानीय थाना भांसी को दी गई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके से पर्चों को बरामद कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


 
Read More :  सड़क के नीचे माओवादियों ने प्लांट कर रखा था 200 किलो विस्फोटक... सर्चिंग पार्टी ने सड़क की खुदाई कर निकाला एक्सप्लोसिव, देखिए तस्वीरें! 

     आपको बता दें की 25 से 31 जनवरी  तक नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान कर रखा है। इस दौरान बस्तर के अलग-अलग हिस्सों में बैनर-पोस्टर लगाकर माओवादी बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। आज भी घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में पर्चे फेंके गए हैं। इन पर्चों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का उल्लेख है।

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद,  हादसा टला  

नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला

  
   दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते माओवादियों की साजिश को असफल कर दिया। सोमवार की सुबह सर्चिंग पर निकले जवानों ने मैलावाड़ा-मोखपाल मार्ग पर 3 किलो के IED को बरामद किया है। 

28-Security-forces-recovered-3-kg-of-IED
बता दें कि नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इस बम को सड़क के नीचे प्लांट कर रखा था, जिसे जवानों ने समय रहते बरामद कर माओवादियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। 

28-Security-forces-recovered-3-kg-of-IED

Read More :  सड़क के नीचे माओवादियों ने प्लांट कर रखा था 200 किलो विस्फोटक... सर्चिंग पार्टी ने सड़क की खुदाई कर निकाला एक्सप्लोसिव, देखिए तस्वीरें! 

    घटना कुआकोंडा थानाक्षेत्र की है। सीआरपीएफ 195 बटालियन व कुआकोण्डा पुलिस के जवानों द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि तीन साल पहले 30 मार्च 2016 को दंतेवाड़ा-सुकमा मार्ग पर स्थित मैलावाड़ा गांव के पास नक्सलियों ने दिनदहाड़े आईईडी ब्लास्ट कर सीआरपीएफ जवानों से भरी वाहन को उड़ा दिया था, जिसमें 7 जवानों की शहादत हुई थी।  

28-Security-forces-recovered-3-kg-of-IED

भूपेश सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 43 IAS और IFS अफसरों का किया तबादला...कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते 43 IAS और IFS का तबादला किया है। देर रात इस बारे में आदेश जारी किया गया। नई सरकार की इस प्रशासनिक सर्जरी में कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर हुए हैं। 
खास बात यह रही कि आईएएस अफसरों के तबादले का यह आदेश देर रात सवा 1 बजे जारी हुआ। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद ये पहला मौका है जब आधी रात बाद एक साथ इतनी बड़ा फेरबदल हुआ है।
    भूपेश सरकार द्वारा की गई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में रमन सरकार के दौर में सत्ता के करीबी रहे नौकरशाहों को लूपलाइन में भेजा गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कलेक्टरों की शिकायत हुई थी उन्हें भी जिलों से हटाकर मंत्रालय लाया गया है। इसके अलावा IAS कैडर के पदों पर कई सालों से मंत्रालय में जमे 5 IFS अधिकारियों की वन विभाग के लिए छुट्टी कर दी गई है। 

देखिए तबादला सूची...











Read More :  मंत्री बनने के दावेदारों में डेढ़ दर्जन विधायकों के नाम... जानिए, इनमें से किन 10 विधायकों को मिलेगी 'भूपेश कैबिनेट' में जगह!