दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामी के सुर बदल गए हैं। कल तक भाजपा उम्मीदवार भीमा मंडावी के खिलाफ चुनाव लड़कर पार्टी को अपनी हैसियत बताने के उनके दावों की अब हवा निकल गई है।
अटामी ने गुरूवार को साफ किया कि उन्होंने अब चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया है। पार्टी हित में उन्होंने यह फैसला लिया। चैतराम के यू टर्न लेने से भाजपा को फौरी तौर पर राहत मिल गई है। अटामी के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से उन्हें मनाने की कोशिशें होती रहीं। हालांकि, शुरूआती दौर में चैतराम अपने फैसले पर अडिग रहे पर आखिरकार संगठन के दबाव के आगे उन्होंने घुटने टेक ही दिए।
Read More : अजीत जोगी ने भाजपा पर छोड़े कड़वे तीर, कांग्रेस पर नरम दिखे तेवर... जकांछ प्रत्याशी सकनी चंद्रैया के प्रचार में पहुंचे पार्टी सुप्रीमो
Read More : अजीत जोगी ने भाजपा पर छोड़े कड़वे तीर, कांग्रेस पर नरम दिखे तेवर... जकांछ प्रत्याशी सकनी चंद्रैया के प्रचार में पहुंचे पार्टी सुप्रीमो
सीएम ने खुद किया तलब:
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने खुद उन्हें राजधानी तलब किया और उन्हें पार्टी हित में कार्य करने की नसीहत दी गई। इस दौरान नामांकन में उनका साथ देने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष कमला नाग भी मौजूद रहीं।
अटामी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने भी समझाया और दो टूक कहा गया कि दंतेवाड़ा सीट पर पार्टी इस बार हर हाल में जीत चाहती है। लिहाजा उनका बागी उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरना संगठन को कतई गवारा नहीं होगा।
Read More : केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे गागड़ा... बोले- 'कोई प्रतिद्वंदी नहीं, ये पब्लिक है सब जानती है'
Read More : केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे गागड़ा... बोले- 'कोई प्रतिद्वंदी नहीं, ये पब्लिक है सब जानती है'
सख्ती के बाद झुकना पड़ा:
संगठन की सख्ती और हिदायत के बाद अटामी के पास मैदान से हटने के अलावा और कोई चारा नहीं था। लिहाजा उन्होंने भी यह कहने में देर नहीं की कि वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों की मौजूदगी में जय भाजपा का नारा बुलंद किया और पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
बता दें कि चैतराम अटामी बीते ढाई दशक से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वे गीदम ब्लॉक के कासोली इलाके से आते हैं और यहां उनकी अच्छी-खासी पकड़ है। 2013 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भीमा मंडावी गीदम से ही कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा से पिछड़ गए थे और उन्हें अपनी सीट गंवानी भी पड़ी।
यह भी पढ़िए : निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब
यह भी पढ़िए : निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने की दंतेवाड़ा कलेक्टर की शिकायत... सरकार के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप, आयोग ने मांगा जवाब
बता दें कि भीमा मंडावी को इस बार भी उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज अटामी ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर नामांकन भी भरा था। इसके बाद से ही उनके मान-मनौव्वल की कोशिशें शुरू हो गई थी।
यह भी पढ़िए : जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी जोगी कांग्रेस में शामिल, अजीत जोगी के सामने थामा छजकां का दामन
अटामी की इस बगावत को भाजपा ने गंभीरता से लिया और गुरूवार को सीएम की दखल के बाद आखिरकार इस हाई वोल्टेड ड्रामे का पटाक्षेप हो गया। बता दें कि बीते चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव ताती के भी कुछ ऐसे ही तेवर थे लेकिन उन्हें भी समय रहते संगठन द्वारा काबू में कर लिया गया था।
BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

एक टिप्पणी भेजें