रशीद अहमद खान @ भोपालपट्टनम। महाशिवरात्रि के मौके पर नगर के शिव मंदिर प्रांगण में बीते करीब 4 दशकों से मेला भरता है। इस मेले में छग के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना व सीमांध्र के सैकड़ों भक्त पहुंचते हैं। यह सिलसिला विगत सालों से अनवरत जारी है।
जानकारी के मुताबिक नगर में साल 1980-81 में शिव मंदिर का दूसरी बार जीर्णोद्धार कोण्ड्रा रामचन्द्रम के नेतृत्व में किया गया। तब वन विभाग के अधिकारी रामवीर सिंह और पाठक ने जन सहयोग से राशि जुटाने और निर्माण कार्य में उनकी भरपूर मदद की थी। मंदिर के विस्तार व भव्य स्वरूप लाने में नगर के प्रबुद्ध और व्यापारी वर्ग ने भी खुले मन से सहयोग किया था।
Read More : महाशिवरात्रि पर इंद्रावती में छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के भक्त लगाएंगे पवित्र डुबकी... भोपालपटनम में दिख रही मेले की रंगीनी
Read More : महाशिवरात्रि पर इंद्रावती में छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के भक्त लगाएंगे पवित्र डुबकी... भोपालपटनम में दिख रही मेले की रंगीनी
बताया गया है कि मंदिर के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण के बाद 1981 में पुन: कलश-स्थापना समारोह हुआ था। उसी अवसर पहली बार मेला भरा था। तब से प्रति वर्ष महाशिवरात्रि को तीन दिवसीय मेले का आयोजन मंदिर समति की देखरेख में किया जाता है।
Read More : बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन
इस बारे में जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी बताते हैं कि प्राचीन शिवमंदिर का जीर्णोद्धार कई बार हुआ है। मंदिर के गर्भगृह को देखने पर यह नागकालीन प्रतीत होता है। यहाँ स्थापित पार्वती, गौरी, गणेश और नाग प्रतिमाओं के अलावा मंदिर के बाहर रखी प्राचीन खण्डित प्रतिमाएँ भी इस बात की पुष्टि करती हैं।

बता दें कि कुछ प्रतिमाएँ बड़े तालाब के पीछे भी हैं। इन सबको देखकर अनुमान लगाया जाता है कि नागवंशी राजाओं ने यहाँ मंदिर बनवाया होगा।
Read More : यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन
मंदिर का इतिहास: काकतीय राजवंश के राजा अन्नमदेव के साथ वारंगल से आए उनके विश्वस्त सहयोगी सूर्यवीर पामभोई तब के भूपालपट्टनमु यानी आज के भोपालपटनम के क्षत्रप या जमींदार बने। उनके वंशजो ने इस मंदिर का कुछ रख-रखाव किया। लेकिन इसका प्रथम जीर्णोद्धार सन् 1921 में तब के टीमेड यानी सागौन व्यापारी तंजावुर परिवार द्वारा निर्मित आज के तिमेड़ के तंजावुरों के पूर्वजों ने कराया था।
Read More : नक्सलगढ़ में गायों का 'गर्भधारण चक्र' गड़बड़ाया... गायों के 'मां' बनने में हो रही दिक्कत..! जानिए क्या है वजह...
तंजावुर परिवार के स्मारक आज भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में तिमेड़ ग्राम में मौजूद हैं।उन्होंने गर्भगृह की मरम्मत के अलावा उसके सामने पक्के मंडप का निर्माण कर मंदिर का विस्तार भी किया था। तब समारोहपूर्वक गर्भगृह के शिखर पर कलश-स्थापना भी किया गया था। कहा जाता है कि उस कलश पर वर्ष 1921 अंकित था।
Read More : बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

तिमेड़ के तंजावुर वंशज टी. मोहनराव ने अपने पिता टी. सुब्रमण्यम् के हवाले से बताया कि तब दीपावली के अवसर पर पाँच दिन तिमेड़ से भोपालपटनम् के शिवमंदिर तक घी के दीपक जलाए जाते थे।
महाशिवरात्रि को शिव कल्याणोत्सव होता है, जिसके अंतर्गत शिवरात्रि की पूर्व संध्या को शिव-बारात यानी शोभायात्रा निकाली जाती है। बारात का स्वागत (एदुरुकोल्लू) कन्यापक्ष द्वारा किया जाता है। शिवरात्रि के दिन शुभ महूर्त में वरपक्ष और कन्यापक्ष की उपस्थिति में उमा और महेश का वैदिक रीति से परिणय संपन्न कराया जाता है। जिसमें नगर समेत आसपास के गांवों से लोग भी भक्तिभाव से शामिल होते हैं।