न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आला नेताओं के बीच चल रही रस्साकशी की खबरों के बीच नई दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर गुरूवार को पीसीसी की एक 7 सदस्यीय कोर कमिटी गठित की गई है। बताया गया है कि इस कमेटी के नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
Read More: भूपेश बघेल को छोड़ कांग्रेस की टॉप लीडरशिप पहुंची मां दंतेश्वरी के धाम... TS सिंहदेव, चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे और धनेन्द्र साहू ने चुनाव से पहले लिया माता का आशीर्वाद, बोले- जीतेंगे 70 सीटें
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के हस्ताक्षर से जारी की गई इस कमेटी में पार्टी के छग प्रभारी पीएल पुनिया व पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत, वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम, कमला मनहर और ताम्रध्वज साहू के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़िए : CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं के कथित स्टिंग ऑपरेशन की सीडी सामने आने से कांग्रेसी खेमे में हड़कंप मच गया था। इस काण्ड में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल का नाम जुड़ने से पार्टी के भीतर आला नेताओं में मतभेद की खबरें भी आ रही थी। इस मामले को लेकर पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर बघेल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
चुनाव से ठीक पहले सीडी काण्ड से हो रही किरकिरी के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस आलाकमान पीसीसी चीफ भूपेश की शक्तियों के विकेन्द्रीकरण के मकसद से जल्द ही एक हाईपावर कमेटी का गठन कर सकता है। इस बात को उस वक्त बल मिला जब बुधवार को बघेल को छोड़ नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, रविन्द्र चौबे और धनेन्द्र साहू हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा पहुंचे और मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया।

Read More : नक्सलियों ने इलेक्शन को फर्जी बताते 'कंगारू कोर्ट' लगाने की दी चेतावनी... गंगालूर में पेड़ों पर लगाए पोस्टर
सिंहदेव ने दंतेवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा में साफ कर दिया था कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी और सीएम का चेहरा चुनावों के बाद आलाकमान तय करेगा। बहरहाल, कोर कमेटी का गठन कर कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को एक तरह से झटका दिया है। वहीं इस बात के संकेत भी दिए हैं कि पार्टी के लिए इस बार नेताओं से ज्यादा चुनाव में जीत मायने रखती है।
Read More : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित

एक टिप्पणी भेजें