न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार को गैस पाइप लाइन में अचानक ब्लास्ट होने से मौके पर काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे में 11 संयंत्र कर्मियों के मौत की खबर आ रही है।
Read More : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज
हादसे में घायल सभी कर्मचारियों को इलाज के लिए बीएसपी के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना BSP प्लांट के कोक ओवन की बैटरी नंबर 11 की है।
Read More : नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
बताया गया है कि गैस पाइप लाइन में अचानक जोर से धमाका हुआ। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते, ब्लास्ट की जद में आने से वे झुलस गए। अभी जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक घायलों में कई कर्मचारी 50 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके हैं। इनकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें