Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

ब्रेकिंग न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

BIG BREAKING: नक्सलियों ने स्वतंत्र कश्मीर की मांग का किया समर्थन... JKLF पर बैन की भी मुखालफत, नीलावाया इलाके में फेंके बैनर-पोस्टर


दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर के अरनपुर थाना क्षेत्र में बैनर-पोस्टर लगाकर स्वतंत्र कश्मीर की मांग का समर्थन किया है। नीलावाया रोड़ पर फेंके गए पर्चों में नक्सलियों ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर लगाए गए प्रतिबंध की भी मुखालफत की है। 





सीपीआई (माओवादी) की दरभा डिविजनल कमेटी की ओर से जारी बैनर-पोस्टर में कहा गया है कि जेकेएलएफ पर पाबंदी लगाना ब्राह्मणीय हिन्दुत्व फासीवादी दमनात्मक कार्रवाई का हिस्सा है। इसका विरोध किया जाना चाहिए। 


माओवादियों ने जनवादी अधिकारों के लिए संघर्ष की बात कहते लोकसभा चुनाव को झूठा करार देते इसका बहिष्कार करने कहा है। दरभा डिविजनल कमेटी ने 12 लाख आदिवासियों को जमीन के पट्टे के बहाने बेदखल किए जाने का आरोप लगाते इस फैसले का विरोध किया है। 





इस बारे में दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि पहली बार नक्सली संगठन द्वारा स्वतंत्र कश्मीर को लेकर पर्चे जारी किए गए हैं। पर्चों में दरभा डिविजनल कमेटी का जिक्र है और जिस स्थान पर यह मिले हैं उससे साफ है कि यह किसी शरारती तत्वों की करतूत नहीं हो सकती। 




बता दें कि माओवादियों ने जिस इलाके में ये पर्चे फेंके हैं ये वही क्षेत्र है जहां कुछ महीने पूर्व दूरदर्शन की टीम पर नक्सली हमला हुआ था, जिसमें डीडी न्यूज के कैमरामैन की मौत हो गई थी। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक भी शहीद हो गए थे। 


नक्सल प्रभावित इस जिले के 111 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट... वोटिंग से हफ्तेभर पहले निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला, देखिए मतदान केन्द्रों की पूरी लिस्ट!


बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के 111 मतदान केन्द्रों को निर्वाचन आयोग द्वारा विस्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा इन केन्द्रों को विस्थापित (शिफ्टिंग) किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर अनुमोदन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।


05-Naxal-affected-111-polling-booth-shifts-of-Bijapur-district

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत गुरूवार 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केडी कुंजाम ने इसकी जानकारी समस्त राजैनैतिक दल एवं उनके प्रतिनिधियों को दे दी है।



यह हैं विस्थापित किए गए मतदान केन्द्र...

  • करकावाड़ा थानागुडी करकावाड़ा, को रेसिडेंसियल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 01, नेतीवाड़ा थाना गुडी नेतीवाड़ा को रेसिडेंसियल स्कुल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र02, सेण्ड्रा थानागुडी सेण्ड्रा को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.01, चेरपल्ली थानागुडी चेरपल्ली को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.02, अन्नापुर थानागुडी अन्नापुर को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.03

  • मटटीमरका प्रा.शा. भवन मटटीकरमा को प्राथमिक शाला भवन वाडला कक्ष क्र 02, पीलूर थानागुडी पीलूर को को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.04, बडेकाकलेर थानागुडी बडेकाकलेर को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.05, इरपागुटटा थानागुडी इरपागुटटा को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.02, एडापल्ली थानागुडी एडापल्ली को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.03, पालसेगुण्डी थानागुडी पालसेगुण्डी को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.04

  • नेतीकाकलेर थानागुडी नेतीकाकलेर को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 03, दुडेपल्ली  थाना दुडेपल्ली को को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 04, कुगलेर को थानागुडी कंुगलेर को पुराना हाई स्कूल बेदरे, केरपे थानागुडी केरपे को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 05, रेगावाया थानागुडी रेगावाया को कन्या आश्रम करकेली

  • मुकावेली थाना गुडी मुकावेली को पुराना बालक आश्रम फरसेगढ कक्ष क्र 01, सागमेटा थानागुडी सागमेटा को पुराना बालक आश्रम फरसेगढ कक्ष क्र 02, कांडलापर्ती थानागुडी कांडलापर्ती को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.05, चन्दुर मा.शा.भवन चन्दुर को सामुदायिक भवन भद्राकाली  अन्नाराम प्रा.शा. भवन अन्नाराम को प्राथमिक शाला भवन कोत्तुर कक्ष क्र 02, पोषणपल्ली  प्रा.शा. भवन पोषणपल्ली को माध्यमिक शाला भवन पेदामाटूर कक्ष क्र 02, चिन्नामाटुर प्रा.शा. भवन चिन्नामाटुर को ग्राम पंचायत भवन रूद्रारम कक्ष क्र 01



  • अर्जुनली प्रा.शा.भवन अर्जुनली को हाई स्कूल भवन रूद्रारम कक्ष क्र 04, कारकावाया प्रा.शा. भवन करकावाया को आश्रम शाला भवन देपला कक्ष क्र 02, दम्पाया प्राथमिक शाला भवन दम्पाया को माध्यमिक शाला भवन दुधेड़ा कक्ष क्र 01, बन्देपर्रे थानागुडी बन्देपर्रे को माध्यमिक शाला भवन पेगड़ापल्ली कक्ष क्र 02, एडकापल्ली थाना एडकापल्ली बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्र 01

  • जारामरका थानागडी जारामरका को बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्र02, नुगूर थानागुडी नुगुर को माध्यमिक शाला बेदरे कक्ष क्र 01, लंकामाड़ थानागुडी लंकामाड को प्रयोगषाला भवन हाई स्कुल बेदरे कक्ष क्र 01, मुरूमवाडा थानागुडी मुरूमवाडा को प्रयोग भवन हाई स्कुल बेदरे कक्ष क्र 02, को जाटलूर थानागुडी जाटलूर को पंचायत भवन बेदरे, बोटेरे थानागुडी बोटरे को पुराना पंचायत भवन हुर्रागुबाली बेदरे



  • कोमहु थाना गुडी कोमहू को माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्र 01, आकलंका प्राथमिक शाला भवन आकलंका  को प्राथमिक शाला कुटरू कक्ष क्र03, गुटटामंगी नवीन प्राथमिक शाला भवन गुटटामंगी पुराना प्राथमिक शाला मंगापेठा, जैगुर 1 बालक आश्रम भवन जैगुर प्राथमिक शाला भवन माटवाडा कक्ष क्र 02, जैगुर 2 बालक आश्रम भवन जैगुर प्राथमिक शाला भवन माटवाडा कक्ष क्र 03

  • मोरमेड 1 प्राथमिक शाला भवन मोरमेड हाई स्कुल भवन तोयनार कक्ष क्र02, मोरमेड 2 प्राथमिक शाला कचलाराम को हाई स्कुल भवन तोयनार कक्ष क्र 03 कान्दुलनार प्रा.शा. भवन कान्दुलनार को प्राथमिक शाला भवन चिन्नाकवाली कक्ष क्र02, उस्कालेड प्रा.शा. भवन उस्कालेड को हाई स्कुल मददेड कक्ष क्र 04 मिनकापल्ली  प्रा.शा. भवन मिनकापल्ली को हाई स्कुल भवन पामगल कक्ष  क्र 03

  • वंगापल्ली प्राथमिक शाला भवन वंगापल्ली को प्राथमिक शाला भवन मद्देड कक्ष क्र-03, मीनूर प्रा.शा. भवन मीनूर को प्राथमिक शाला भवन केसाईगुडा कक्ष क्र-02, लोदेड़ प्रा.शा. भवन लोदेड़ को हाईस्कूल भवन पामगल कक्ष क्र-02,संकनपल्ली जनपद प्रा.शा.संकनपल्ली को ज.प्रा.शा. भवन कोंगुपल्ली कक्ष क्र-02

  • एंगपल्ली जनपद प्रा.शा.भवन एंगपल्ली को प्राथमिक शाला भवन कोंगुपल्ली कक्ष क्र-03, सन्ड्रेल  प्रा.शा. भवन सेन्ड्रल को प्राथमिक शाला भवन मोदकपाल कक्ष क्र-03, छोटेतुमनार प्र्रा.शा.भवन छोटेतुमनार को प्राथमिक शाला भवन जांगला, कोतरापाल थानागुड़ी कोतरापाल को माध्यमिक शाला कोतरापाल राहत शिविर माटवाडा


  • इदेर थानागुड़ी भवन इदेर को प्राथमिक शाला चिहका कक्ष क्र-02, बड़ेपल्ली थानागुड़ी बड़ेपल्ली  को माध्यमिक शाला चिहका कक्ष क्र-01, विरियाभूमि आंगनबड़ी  भवन बिरियाभूमि को प्राथमिक शाला भवन चिहका कक्ष क्र-03, ताकीलोड थानागुड़ी ताकीलोड को प्राथमिक शाला भवन भैरमगढ़ पत्तागोदाम पारा, डूंगा माध्यमिक शाला कन्या आश्रम भवन डूंगा को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्रं-02

  • पीडियाकोट बालक आश्रम पीडियाकोट को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्रं.-03, कलहाजा  थानागुड़ी कलहाजा को माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्रं.-02, थुलथुली आश्रम शाला भवन थुलथुली को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-01 (विस्तापित सडार), बेेंगलूर प्राथमिक शाला भवन बेेंगलूर को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-05 (विस्तापित सडार)


  • बाकेली थानागुड़ी बाकेली को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-02 (विस्तापित सडार), मंगनार-1 मा.शाला भवन मंगनार कक्ष क्रंमाक-1 को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-03 (विस्तापित सडार), मंगनार-2 मा.शाला भवन मंगनार कक्ष क्रंमाक-2 को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-04 (विस्तापित सडार), पल्लेवाया थानागुड़ी पल्लेवाया को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा)कक्ष क्र.-01

  • धरमा थानागुडी धरमा को माध्यमिक शाला चिहका अतिरिक्त कक्ष क्रं.- 02, बेलनार-1 थानागुड़ी बेलनार कक्ष क्रंमाक-01 को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-04, बेलनार-2 थानागुड़ी बेलनार कक्ष क्रंमाक-02 को आदर्ष  आंगनबाडी (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-01, बेलनार-3 थानागुड़ी बेलनार को प्राथमिक शाला (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-02

  • भटवाडा  बालक आश्रम शाला भवन भटवाड़ा माध्यमिक शाला भवन चिहका अति0 कक्ष क्रं.-03, कडेर प्राथमिक शाला भवन कडेर को प्राथमिक शाला भवन पेदाकोडेपाल कक्ष क्रं.-02, संतषपुर  प्रा.षाला भवन कन्हई्रगुड़ा कक्ष क्रं.-02, मनकेली थानागुड़ी मनकेली को प्रा.शा. कन्हईगुड़ी कक्ष क्र.-01, लंकापल्ली नवीन पूर्व माध्यमिक शाला लंकापल्ली को जनपद प्राथमिक शाला इलमिडी कक्ष क्र.-02

  • पदेडा पूर्व मा.शाला भवन पदेडा को जनपद पूर्व माध्यमिक शाला भवन चेरपाल कक्ष क्रं.-02, कडेनार आंगनबाड़ी भवन कडेनार को जनपद प्रा.शा.कोयाईटपाल कक्ष क्रं.-02, चेरकन्टी  प्रा.शा. भवन चेरकन्टी को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्रं.-07, पेदाजोजेर थानागुड़ी पेद्दाजोजेर को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्रं.-03


  • कमकानार थानागुडी कमकानार को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्र 05, पुलादी बालक आश्रम माध्यमिक शाला भवन केतुलनार को पंचायत भवन पिनकोण्डा, हल्लुर थाना गुडी हल्लूर को माध्यमिक शाला केषकुतुल कक्ष क्र 02, बेचापाल थानागुडी बेचापाल को पूर्व माध्यमिक शाला मिरतुर कक्ष क्र01, पुसनार 1 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 1 को जनपद मा.शा. गंगालूर कक्ष क्र 01

  • पुसनार 2 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 2 को जनपद मा.शा. गंगालूर कक्ष क्र02, पुसनार 3 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 3 को जनपद मा.शा. गगालूर 03, मल्लूर थानागुडी मल्लूर को शा.उ.मा. शा.गंगालूर कक्ष क्र 01, पालनार थानागुडी पालनार को शा.उ.मा.वि चेरपाल कक्ष क्र04, सावनार थानागुडी सावनार को शा.उ.मा.वि. चेरपाल कक्ष क्र03

  • पेदाकोरमा थानागुडी पेदाकोरमा को शा.उ.मा.वि. चेरपाल 14 सेमलडोडी प्रा.शा.भवन सेमलडोडी को जनपद प्राथमिक शाला भवन इलमिडी कक्ष क्र 03, लिंगागिरी प्रा.शा. भवन लिंगागिरी को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 01, धरमापुर 1 प्रा.शा. भवन धरमापुर को पोटाकेबिन कक्ष क्र02, धरमापुर आंगनबाडी भवन धरमापुर को पोटाकेबिन कक्ष क्र 03

  • पिडिया थानागुडी पिडिया को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 02, अण्डरी 1 थाना गुडी अण्डरी कक्ष क्र 1 को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 03, अण्डरी 2 थानागुडी अण्डरी कक्ष क्र. 02 को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 04, तर्रेम अस्थायी मतदान केन्द्र तर्रेम को बालक आश्रम सारकेगुडा कक्ष क्र 02, पुसबाका अस्थायी मतदान केन्द्र को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 05

  • मारूढबांका- 1 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र 1 को जनपद प्रा.शा. उसूर कक्ष क्र 01, मारूढबांका -2 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र2 को हाई स्कुल तिम्मापुर, मारूढबांका - 3 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र3 को जनपद प्रा.शा. उसूर कक्ष क्र02, भुसापुर थानागडी भुसापुर को ग्राम पंचायत भवन उसूर, पुजारी कांकेर थानागुडी पुजारी कांकेर को आंगनबाडी भवन थाना पारा उसूर
  • कोत्तापल्ली प्रा.शा. भवन कोत्तापल्ली को पीएमटी छात्रवास उसूर, धरमारम 1 प्रा. शा. भवन धरमारम कक्ष  1 को शा. उ. मा.वि. पामेड कक्ष क्र 02, धरमारम 2 प्रा.शा. भवन धरमारम कक्ष  2 को शा. उ. मा.वि. पामेड कक्ष क्र03, कोण्डापल्ली थानागुडी कोण्डापल्ली  को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 04

  • दारेली 1 थानागुडी दारेली को हाई स्कुल पामेड कक्ष क्र 01, दारेली 2 थानागुडी दारेली को हाई स्कुल पामेड कक्ष क्र 03, काउरगटटा अस्थायी प्रा.शा. काउरगटटा को हाई स्कुल पामेड़ कक्ष क्र 03 एवं यमपुर अस्थायी प्रा.शा. यमपुर को पुराना प्राथमिक शाला पामेड़ विस्थापित (शिफ्टिंग) किया गया है।


सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने घात लगाकर किया हमला... मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद


 कांकेर @ खबर बस्तर। जिले के पखांजूर इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। माओवादियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद हुए हैं जिसमें एक एएसआई भी शामिल है। वहीं एक असिस्टेंड कमांडेंट और इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं।


जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह बीएसएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच पखांजूर से करीब 35 किमी दूर महला के जंगलों में पहले से एम्बुश लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।



नक्सली मुठभेड़ में गोली लगने से चार जवान मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।



बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा सर्च आपरेशन तेज कर दिया गया है। इसी के तहत जवान सर्चिंग पर निकले थे और नक्सली एम्बुश में फंस गए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव का माओवादियों ने बहिष्कार कर रखा है। नक्सलियों ने इससे संबंधित पर्चे भी गांवों में फेंके थे। 


नक्सली हमले के बाद भिलाई स्थित BSF मुख्यालय में आईजी, डीआईजी सहित तमाम बड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसी के मद्देनजर बीते दिनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों ने रिव्यू भी किया था। इसी बीच इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा बलों के कान खड़े कर दिए हैं। 



BREAKING: सवारियों से भरी पिकअप वाहन पेड़ से जा टकराई, 5 लोग घायल... अस्पताल में भर्ती


रशीद अहमद खान @ भोपालपटनम। तारलागुड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। बताया गया है कि भद्रकाली के पास सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। 


03-Five-people-injured-in-road-accident

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन क्रमांक CG 18 H 1342 में तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भोपालपटनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। 




वाहन में सवार लोग मजदूर बताए जा रहे हैं जो तेलंगाना मिर्ची तोड़ने गए थे। वापसी के वक्त यह हादसा हुआ जिसमें 5 लोग जख्मी हुए हैं। वाहन बीजापुर की बताई जा रही है। 

घायलों में संजय कुडेम, निवासी शांतिनगर बीजापुर,  कुडेम कमलू निवासी जांगला, शुभद्रा ककेम, नुकनपाल, आलम दसरी पोटेनार व बुधराम पोटेनार प्रमुख हैं। इनके अलावा कुछेक अन्य लोगों को भी हल्की चोटें लगी है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा... बोले- नक्सलवाद है चुनौती पर सुरक्षा के माकूल हैं इंतजाम


बीजापुर @ खबर बस्तर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने जिले में लोक सभा चुनाव की तैयारियों को संतोषप्रद बताते कहा कि कोई खामी नहीं है। विस चुनाव के मुकाबले कम फोर्स की बात को टालते उन्होंने कहा कि फोर्स कम नहीं काफी है।


03-Chief-Electoral-Officer-examined-the-preparations-for-the-elections

यहां कलेक्टोरेट में पत्रकारों से चर्चा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा कि वे यहां तैयारियों का जायजा लेने आए थे और ईवीएम, वीवीपैट एवं स्ट्रॉंग रूम का उन्होंने मुआयना किया। थोड़ी बहुत कमी थी, उसे पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल चुनाव की पूरी तैयारी है। ईवीएम और वीवीपैट चेक किए जा रहे हैं और इसके लिए इंजीनियर भी आ गए हैं। 





सीईओ सुब्रत साहू ने स्वीकार किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में नक्सलवाद चुनौती है। उन्होंने लोगों से बगैर दबाव व भय के मतदान की अपील करते कहा कि शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद है। 



एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर चिंता की बात नहीं है। विस चुनाव में पिछले विस चुनाव के मुकाबले 10 से 15 फीसदी पोल परसेंट बढ़ा था। पत्रवार्ता के दौरान कलेक्टर केडी कुंजाम भी मौजूद थे।




संवादहीनता के चलते हुई दिक्कत:   गंगालूर एवं अन्य स्थानों पर विधानसभा चुनाव के दौरान मीडियाकर्मियों को पास होने के बावजूद मतदान केन्द्र परिसर में घुसने नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ होगा। उन्होंने कलेक्टर केडी कुंजाम से भविष्य में ऐसी समस्या ना आने देने की बात कही।

BREAKING: जैतालूर में किसान के घर में दबिश देकर 3 लाख के फर्नीचर बरामद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले की छापामार कार्रवाई


    बीजापुर @ खबर बस्तर। जैतालूर में एक किसान के घर से इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले ने रविवार की सुबह दस बजे तलाशी लेकर तीन लाख रूपए के फर्नीचर एवं चिरान बरामद किए। नापजोख के बाद इस अवैध फर्नीचर को डिपो भेजा जाएगा।

Threelakh-furniture-recovered-from-farmers-house

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'

     सूत्रों के मुताबिक वन अमले को बीजापुर बफर वन परिक्षेत्र के जैतालूर में एक किसान गजेन्द्र सिंह के घर में अवैध फर्नीचर होने की खबर मिली थी। रविवार की सुबह टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी की अगुवाई में रेंजर राजेश बागची एवं डिप्टी रेंजर नीरज श्रीवास्तव समेत वन अमले ने सर्च वारंट के साथ दबिश दी।

Three-lakh-furniture-recovered-from-farmers-house


किसान के घर में तलाशी के दौरान एक पलंग, एक डायनिंग सेट एवं चिरान पाए गए। 
Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

    मौके से इमारती लकड़ी 0.693 घनमीटर पाई गई। इसकी कीमत करीब तीन लाख रूपए की आंकी गई है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ माह से सामान्य वन मण्डल एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अफसर अवैध इमारती को पकड़ने मुहिम चलाए हुए हैं। इसमें कामयाबी भी मिली है।

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!


BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!


     रायपुर @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने पार्टी से किनारा कर लिया है। इन्होंने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नाम पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है।  

Sixteen-officers-resign-from-BJP
     बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में 16 अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ज्वाइन की थी। इन अफसरों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार भी किया, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मौजूदा दौर में इनका पार्टी से मोहभंग हो गया।

Read More :  11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू  

इन्होंने छोड़ी पार्टी:   जिन अफसरों ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है उनमें रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव, रिटायर्ड आइएएस आरसी सिन्हा, एनकेएस ठाकुर, विमलचंद गुप्ता, एनटीपीसी के पूर्व महाप्रबंधक एचके धागमवार, पूर्व वन अधिकारी आरके तिवारी, बंशीलाल कुर्रे, आरके शर्मा, भोजेंद्र उइके, प्रदीप मिश्रा, शमशीर खान, अजीत चौबे, डा. हेमू यदू, घनश्याम शर्मा, डॉ नीता शर्मा और सुभाष वर्मा शामिल हैं।
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भेजे पत्र में इन सभी अफसरों के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में सिर्फ इतना भर कहा गया है कि वे सभी अपरिहार्य कारणों से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। 

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

    बता दें कि उसेंडी को भाजपा की कमान सौंपे जाने के चार दिन बाद ही अधिकारियों द्वारा पार्टी छोड़े जाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन सभी अधिकारियों ने एक साथ भाजपा का दामन थामा था और अब एक ही साथ पार्टी को बाय-बाय भी कर दिया है। 

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!



नक्सलियों ने सब इंस्पेक्टर व शिक्षक का किया अप​हरण, SI की हत्या करने की भी खबर...घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही माओवादियों ने भी उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। खबर दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से है, जहां नक्सलियों द्वारा जबेली इलाके से सब इंस्पेक्टर और एक शिक्षक का अपहरण कर लिया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। 
खबर यह भी है कि माओवादियों ने एसआई की हत्या कर शव को गांव के पास फेंक दिया है। हालांकि, अभी तक इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Maoists-kidnapped-ASI-and-teacher
सूत्रों के मुताबिक समेली स्थित सीआरपीएफ 111 बटालियन कैंप में पदस्थ एसआई ललित कश्‍यप और शिक्षक जयसिंह नरेटी का नक्सलियों ने रविवार को अपहरण कर लिया था। 


    दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्‍लव ने एसआई और शिक्षक के अपहरण की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक एसआई के हत्या की खबर आ रही है लेकिन अभी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बात की भी सूचना मिली है कि एसआई नक्सलियों के चंगुल में है लेकिन उसकी हत्या नहीं की गई है। 

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

एसपी के मुताबिक जबेली इलाके के जिन 5 लोगों ने एसआई को नक्सलियों के हवाले किया था, उनसे पूछताछ चल रही है। उन्होंने ही इस बात की सूचना दी है। फिलहाल दोनों को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ाने की कोशिशें की जा रही है। 






लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सियासी समर का शंखनाद भी हो गया है। 

Lok-Sabha-elections-will-be-held-in-7-phases

    देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और आखिरी 19 मई को होगा। नतीजे गुरूवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के साथ ही देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब है कि सरकार अब कोई लोक लुभावन घोषणा या उद्घाटन नहीं कर सकती। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव...

  • पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य)

  • दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य)

  • तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य)

  • चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य)

  • पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य)

  • छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य)

  • सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य)



नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी


    सुकमा/ दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते 3 वाहनों को आगके हवाले कर दिया। सुकमा व कोंटा के बीच NH-30 पर माओवादियों ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों में आगजनी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Naxalites-fire-in-3-vehicles-on-NH-30

Read More :  नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला 

     नक्सलियों ने जिन वाहनों में आग लगाई है उनमें एक पानी टैंकर, एक एजॉक्स मशीन और एक एक्सयूवी कार शामिल बताई जा रही है। गुरुवार की शाम माओवादियों ने दोरनापाल थाना क्षेत्र के मनिकोंटा के पास इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ल द्वारा की गई है। 

Naxalites-fire-in-3-vehicles-on-NH-30

घटना स्थल पर नक्सलियों ने वाहनों को रोककर नारे भी लिखे हैं। जिसमें बीजापुर जिले की सरहद से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों को पीएलजीए का सदस्य बताते इनकी मौत का बदला लेने की बात भी लिखी गई है। 
     दिलचस्प बात यह है कि इस मुठभेड़ के बाद संबंधित इलाके के ग्रामीणों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए मारे गए लोगों को निर्दोष ग्रामीण करार दिया था। और अब माओवादी इन्हें अपना साथी बता रहे हैं। ऐसे में मुठभेड़ को लेकर ग्रामीणों और नक्सलियों के दावों में विरोधाभास नजर आ रहा है। बहरहाल, आगजनी की वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन तेज करने का दावा किया है। 

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

बचेली CISF कैम्प से AK 47 रायफल और कारतूस गायब... FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस, कैम्प में पदस्थ जवान पर घूम रही शक की सुई!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। लौहनगरी बचेली स्थि​त सीआईएसएफ कैम्प से एक AK 47 राइफल औऱ 30 राउंड कारतूस गायब होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दो दिन पहले कैम्प से हथियार गायब हुआ है, जिसकी जानकारी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। 

Missing-AK-47-rifles-and-cartridges-from-Bacheli-CISF-camp

कैम्प से AK 47 गायब होने के मामले में CISF के जवानों पर ही शक की सुई घूम रही है। बचेली थाने में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ जवानों से पूछताछ भी की है। इस मामले में कैम्प में पदस्थ एक जवान को संदिग्ध माना जा रहा है। बताया गया है कि उक्त जवान पहले बीएसएफ से निकाला जा चुका है। 

यह भी पढ़िए : सुकमा में पदस्थ CRPF कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

     एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने 'खबर बस्तर' को बताया कि बचेली CISF कैम्प से बुधवार की शाम AK 47 गायब हुआ है। इस बात की जानकारी गुरूवार की सुबह CISF के अफसरों को लगी और फिर इसके बाद गुरूवार को ही बचेली में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी का कहना है कि कैम्प से हथियार गायब नहीं हुआ है, बल्कि किसी ने चुराया है। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

दरअसल, अपनी पड़ताल के दौरान पुलिस ने जब सीआईएसएफ कैम्प के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना के दिन ना तो कोई बाहरी लोग कैम्प के भीतर दाखिल हुए और ना ही कोई बाहर ही गया। ऐसे में कैम्प में तैनात जवानों पर ही AK 47 चुराने का संदेह जताया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :  SP के गनमैन के घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने चाकू से किया हमला... मोबाइल लूटकर हुए फरार, पड़ताल में जुटी पुलिस  

   एसपी डॉ पल्लव की मानें तो इस मामले में कैम्प में पदस्थ तमिलनाडु का एक जवान शक के दायरे में है। वह पहले BSF में था और अमर्यादित कार्यशैली के चलते उसे निकाला गया था। इसके बाद दो साल पहले ही वह CISF में भर्ती हुआ था। घटना के दिन चार जवान छुट्टी पर गए थे, जिनमें वह भी शामिल था। लेकिन छुट्टी पर जाने के बजाय वह बिलासपुर चला गया। 

Read More :  महिला कर्मियों को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने वाले जिला पंचायत CEO को इधर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार और उधर सरकार ने कर दी छुट्टी!

    पुलिस ने संदेह के आधार पर उसका लोकेशन ट्रेस किया तो उसके बिलासपुर में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद संदेही जवान को दंतेवाड़ा बुलाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक जवान के बैग में एके 47 ले जाने संबंधी साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिसिया जांच चल रही है। जवान के पास के कई लड़कियों के नंबर भी मिले हैं।  

Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

     बता दें कि कुछ महीने पहले जिले के कासोली CAF कैम्प में भी ​कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां तैनात एक जवान ने कैम्प से दो अत्याधुनिक हथियार पार कर नक्सलियों को बेचने की साजिश तक रच डाली थी। आखिरकार पुलिस की जांच में मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ताजा मामले में भी पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप होने का दावा कर रही है। 

Read More :  पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!

दंतेवाड़ा सीट पर हार-जीत को लेकर अभी भी फंसा पेंच... कांग्रेस-भाजपा में चल रही कांटे की टक्कर... जानिए निर्णायक दौर में कौन पड़ रहा किस पर भारी!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग की हाई प्रोफाइल सीट दंतेवाड़ा में खंदक की लड़ाई चल रही है। यहां अब तक 17 राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी है इसके बावजूद हार-जीत को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। काउंटिंग में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त-घटत हो रही है। परिणाम को लेकर दोनों ही दलों के समर्थक मौके पर डटे हैं।



    ताजा अपडेट के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार भीमा मंडावी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मौजूदा विधायक देवती कर्मा से करीब 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू हुए 12 घंटे बीत चुके हैं इसके बावजूद यहाँ हार जीत को लेकर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। 

Read More :  विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस,  भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार! 

     डाइट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में वोटों की गिनती चल रही है। हर राउंड के वोटों के आंकड़ों में हो रहे बदलाव के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ती जा रही है। अभी भी मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर समर्थकों का हुजूम लगा है। सभी को यह जानने की दिलचस्पी है कि यहां इस बार कौन जीत रहा है।

यह भी पढ़िए :  CG में सरकार विरोधी लहर: रमन कैबिनेट के आधे मंत्री चुनाव हारे... केदार, गागड़ा, पैकरा समेत इन मं​त्रियों को मिली करारी हार

   आपको बताते चलें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा और भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें देवती कर्मा लगभग 6000 वोटों से विजयी हुई थी। इस बार भी इन दोनों के बीच ही मुख्य लड़ाई है। गौरतलब है की 2008 के चुनाव में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को हराकर भीमा सुर्ख़ियों में आये थे।  

Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...


बता दें कि अभी 3 राउंड के वोटों की गिनती  होनी है। हालांकि, निर्णायक दौर में भीमा मंडावी ने महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। इसके बावजूद कांग्रेसी समर्थक अभी भी आंकड़ों में फेरबदल की उम्मीद में मैदान में डटे हैं।  

विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस, भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती दौर की मतगणना भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा फेल होता दिखाई दे रहा है। हिन्दी भाषी तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सत्तासीन भाजपा के हाथों से सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More : बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!

    सुबह 11 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे करते हुए अच्छी बढ़त बना ली है और इन राज्यों से भाजपा के लिए आ रहे संकेत अच्छे नहीं हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में अभी भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीटों का अंतर इतना बढ़ता नज़र आ रहा है कि कांग्रेस जीत के करीब खड़ी नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

    इसके अलावा अन्य दो राज्यों तेलंगाना में केसीआर निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं मिजोरम के रुझानों में एमएलएफ भी बहुमत के आंकडे के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि अभी काउंटिंग चल रही है और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठ रहा है और विधानसभाओं की अगली तस्वीर कैसी होने वाली है। 

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े

नक्सलियों ने दो दिन पहले ग्रामीण को अगवा किया, फिर कर दी हत्या... पालनार गांव के बाहर मिला शव, इलाके में दहशत


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में एक बार फिर नक्सली करतूत सामने आई है। यहां से 30 किमी दूर गंगालूर थाना के पालनार गांव के युवक मासा ताती (25) की नक्सलियों ने दो दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद शुक्रवार की रात हत्या कर दी। हत्या का कारण अज्ञात है।

Maoists-killed-villagers

     सूत्रों के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार निवासी मासा ताती को नक्सली दो  दिन पहले गांव से उठाकर ले गए थे। शनिवार की सुबह उसकी लाश गांव के बाहर  मिली। बताया गया है कि मासा पहले जेसीसी का कार्यकर्ता था लेकिन कई दिनों पहले उसने पार्टी छोड दी थी। उसकी हत्या का कारण अज्ञात है।

Read More :  माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

     एसपी मोहित गर्ग ने वारदात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि पालनार इलाके से माओवादियों ने ग्रामीण का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी के मुताबिक घटना के बाद पुलिस पार्टी मौके पर रवाना कर दी गई है। 
पुलिस अधीक्षक की मानें तो नक्सलियों ने परिजनों को शव भी नहीं सौंपा है। एसपी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार क्षेत्र से भी कुछ ग्रामीणों को माओवादियों द्वारा अगवा किए जाने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच करवा रही है। 

     बता दें कि चुनाव से पहले नक्सलियों ने गंगालूर इलाके के बदेपारा से दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था और इनमें से एक ग्रामीण लमडी की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। वहीं इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

Read More :  इलेक्शन से पहले पोटा केबिन को दहलाने की थी नक्सली साजिश... फोर्स को नुकसान पहुंचाने प्लांट किया था IED, पर ब्लास्ट नहीं कर सके... जानिए क्या है वजह!


बड़ी खबर : फिर एक जवान ने उठाया खौफनाक कदम, थाना परिसर में खुद पर दागी गोली... मौके पर हुई मौत


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आत्मघामी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। बीते महीनेभर से बस्तर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब जवानों ने खुदकुशी कर ली है। ताजा मामला राजधानी रायपुर का है, जहां थाना परिसर में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। 

CRPF-shot-dead-by-suicide

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

     मिली जानकारी के मुताबिक कबीर नगर थाने के भीतर सोमवार को सीआरपीएफ के जवान राजीव सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के चंदौली का निवासी था और सीआरपीएफ के 148 बटालियन में पदस्थ था। यहां वह चुनाव ड्यूटी पर आया था। 
बताया गया है कि सीआरपीएफ जवानों को कबीर नगर थाना परिसर में ठहराया गया था। इसी दौरान यहां रह रहे एक जवान ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आत्म​हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बीते 1 महीने में जवानों की खुदकुशी के मामले...


  • 24 अक्टूबर को सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


  • 25 अक्टूबर को बीजापुर में सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली थी। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था। 

  • 16 नवंबर को बीजापुर स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान सुजीत चंद राय ने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला।

  • 18 नवंबर को दंतेवाड़ा के किरन्दुल थाने में पदस्थ कांस्टेबल अशोक पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला था।