दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। परिवार के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे छबिन्द्र कर्मा के मान मनौव्वल की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बुधवार को पीसीसी चीफ भूपेश माई दंतेश्वरी के दर्शन को दंतेवाड़ा पहुंचे थे।
Read More : दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो ट्रक से टकराई, माता के दर्शन कर लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, मरने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष भी शामिल
बताया गया है कि बघेल ने शक्तिपीठ में पूजा अर्चना करने के बाद परिवार का हवाला देते छबिन्द्र को मनाने की कोशिश की। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष और कोंटा विधायक कवासी लखमा भी साथ रहे।
Read More : पहले चरण की 18 सीटों के लिए शुरू हुई नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया... भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार!
बता दें कि आज दोपहर छबिन्द्र अपने समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन दफ्तर पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा। उनकी मां और दंतेवाड़ा की मौजूदा विधायक देवती कर्मा ने भी आज ही नामांकन पत्र खरीदा है।
बता दें कि आज दोपहर छबिन्द्र अपने समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन दफ्तर पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा। उनकी मां और दंतेवाड़ा की मौजूदा विधायक देवती कर्मा ने भी आज ही नामांकन पत्र खरीदा है।
Read More : भाजपा के दावेदारों की किस्मत का फैसला मतपेटी में हुआ कैद.... पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने किया गुप्त मतदान
गौरतलब है कि छबिन्द्र कर्मा ने हाल ही में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि छबिन्द्र वाकई चुनाव लड़ेंगे या फिर उन्हें मना लिया जाएगा।

Read More : चुनाव समिति की बैठक में 18 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय, बस्तर के इस विधायक का कटेगा टिकट... ये होंगे संभावित उम्मीदवार!
अब प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इस संकेत के बाद छविंद्र क्या फैसला लेते हैं इस पर लोगों की निगाहें रहेंगी। 23 तारीख को नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख है तब तक सियासी हवा किस ओर करवट बदलेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

एक टिप्पणी भेजें