रायपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने गुरूवार को दक्षिण बस्तर के अजजा नेता और बीजापुर के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम का निष्कासन खत्म कर दिया है। पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर उक्ताशय की जानकारी दी है।
भाजपा की ओर से यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है, जब पूर्व विधायक तोड़ेम बीजापुर सीट से वन मंत्री व क्षेत्र के मौजूदा विधायक महेश गागड़ा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने बीजापुर से नामांकन भी दाखिल किया है। बता दें कि शुक्रवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख है और इससे पहले बीजेपी के इस कदम को सियासी नफा-नुकसान से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि साल 2013 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा ने राजाराम तोड़ेम को पार्टी से निष्कासित कर कर दिया था। अब पांच साल बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने उनका पार्टी से निष्कासन खत्म कर उनकी सदस्यता बहाल कर दी है। राजाराम तोड़ेम के बीजेपी में वापसी से पार्टी बीजापुर सहित बस्तर के अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलने की उम्मीद कर रही है।
यह भी पढ़िए : BREKING: दंतेवाड़ा में सामने आया आचार संहिता उल्लंघन का मामला, दीवार पर लिखा है सरकारी योजनाओं का गुणगान
बता दें कि राजाराम तोड़ेम एक समय दक्षिण बस्तर में भाजपा की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे बीजापुर से 1993 में विधायक चुने गए। इसके बाद 1996 में उन्हें बस्तर लोकसभा सीट से बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा के हाथों शिकस्त मिली। भाजपा ने 1998 में उन्हें बीजापुर से दोबारा टिकट दी लेकिन वे राजेन्द्र पामभोई से पराजित हो गए। तोड़ेम मप्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष रहने के साथ ही अविभाजित दंतेवाड़ा जिले के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष भी रहे।
बता दें कि इस बार के चुनाव में उन्होने बीजापुर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। खबर बस्तर ने उनसे इस मसले पर बात की तो उन्होंने फिलहाल कोई टिप्पणी देने से इंकार किया है। तोड़ेम का कहना था कि भाजपा द्वारा उनका निष्कासन रद्द किए जाने की जानकारी उन्हें मिली है। वे इस बारे में शुक्रवार को कोई फैसला लेंगे।
BREAKING: नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में गिरने से ग्रामीण महिला घायल... जख्मी महिला को साथ ले गए माओवादी, मौके से एक महिला नक्सली गिरफ्तार
BREAKING: नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में गिरने से ग्रामीण महिला घायल... जख्मी महिला को साथ ले गए माओवादी, मौके से एक महिला नक्सली गिरफ्तार


एक टिप्पणी भेजें