Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी लेकर आ रहे हैं एक और 'बाहुबली'... ऐसे बागी की कहानी, जिसने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सिनेमा के रूपहले पर्दे पर बाहुबली सीरीज की फिल्मों की रिकार्डतोड़ कमाई के बाद उस जैसी फिल्म बनाने का सपना कई लोगों का रहा है। अब उसी कड़ी में दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम भी जुड़ने वाला है। वे आजादी के पहले के भारत के ऐसे बाग़ी की कहानी लेकर आ रहे हैं जिसने अंग्रेजों की नींव हिला कर रख दी थी।


Read More :  कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल...तस्वीर शेयर कर लिखी ये इमोशनल बात

    चिरंजीवी के पीरियड ड्रामा 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' का टीज़र हाल की में जारी किया गया है। 18वीं सदी के इस वीर योद्धा की कहानी को बड़े परदे पर आने में हालांकि अभी वक्त है लेकिन फिल्म के टीजर ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। बता दें कि चिरंजीवी की यह फिल्म दक्षिण के जाने-माने स्वाधीनता सेनानी उयाल्लवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1846 में अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत का बिगुल फूंका था। 

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री

    कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के ख़िलाफ़ पहली क्रांति हुई थी उसके 10 साल पहले स्वाधीनता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत कर दी थी। इसी महानायक पर चिरंजीवी पीरियड ड्रामा बना रहे हैं। सुरेन्द्र रेड्डी के निर्देशन में यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में बन रही है। 

यह भी पढ़िए :  IPS चन्द्रमोहन सिंह पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज... दंतेवाड़ा एसपी ने की मामले की पुष्टि, पत्नी का बयान लेने टीम रवाना

     'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म में राम चरण, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा ऐतिहासिक किरदारों में नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी। फिल्म के टीजर में बाहुबली की झलक दिख रही है। बता दें कि यह फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी। हालांकि, रिलीज की डेट अभी फायनल नहीं है।

Read More :  नक्सल आॅपरेशंस में बड़ी कामयाबी : खूंखार नक्सली लीडर पहाड़ सिंह ने किया सरेंडर, 47 लाख का इनाम था घोषित


कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल... friendship day पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये इमोशनल बात


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। सोनाली सोशल मीडिया के जरिए अपनी हेल्थ की अपडेट देती रहती हैं। रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बेहद भावुक बातें लिखी हैं। 

 कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल... # friendship day पर ये तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बात

Read More :  शर्मनाक : अपनी 3 साल की मासूम बेटी की अस्मत से छेड़छाड़ करता था वहशी पिता... मां की शिकायत पर आरोपी हवालात में 

    इस तस्वीर में वे सुजैन खान और गायत्री जोशी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में सोनाली का बोल्ड लुक नजर आ रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए अपने बालों को छोटा करवा लिया था। लेकिन अब उनके सारे बाल ट्रीटमेंट की वजह झड़ गए हैं, जो तस्वीर में दिख रहा है। 

Read More :  बासागुड़ा मुठभेड़ की आंखों देखी : भरे बाजार फायरिंग का मंजर देख रिसर्च फेलो भी पथरा गए... फिर अपनी जान बचाने गाड़ी में ही दुबके रहे

    इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए सोनाली ने अपने फैन्स को इमोशनल मैसेज भी लिखा है। उन्होंने  लिखा, 'ये मैं ही हूं। और इस पल में वाकई में मै। खुश हूं। लोग मुझे अजीब तरह से देखते हैं। जब मैं कहती हूं कि मैं इस पल में भी खुश हूं। लेकिन यह सच है और मैं आपको बताऊं क्यों। क्योंकि अब मैं हर पल पर ध्यान दे रही हूं।' 

sonali-bendre

Read More :  भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों का 'इंद्रावती नेशनल पार्क' में पाया जाना एक सुखद आश्चर्य... वन्यजीव प्रेमियों को खींच रही इसकी मौजूदगी

     अभिनेत्री ने लिखा-  'मैं खुशी को हर पल तलाश कर रही हूं। हां, दर्द और एनर्जी लेवल कम हैं, लेकिन फिर भी मैं वो कर रही हूं जो मुझे अच्छा लगता है। मैं उनके साथ अधिक वक्त बिता रही हूं जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं अपने दोस्तों की आभारी हूं। मुझे जब भी उनकी जरूरत महसूस हुई वे मेरे पास खड़े थे। मुझे सच्ची दोस्ती का अहसास कराने के लिए मैं सभी फ्रेंड्स को थैंक्स कहती हूं... # हैप्पी फ्रेंडशिप डे।'

Read More :  डॉ. रेणु जोगी को लेकर अजीत जोगी ने कही बड़ी बात... बोले- कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव तो उनके खिलाफ छजकां उतारेगी उम्मीदवार !


loading...

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। अर्जी के साथ साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर घर में अकेली रहती हैं। उनकी जान को खतरा है। इसलिए बिना किसी देरी के आर्म्स लाइसेंस जारी किया जाए। 

 महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       बता दें कि साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था। जांच के बाद उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस की अर्जी एसएसपी कार्यालय भेज दी गई है। मिसेज धोनी ने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। गौरतलब है कि धोनी भी अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। उन्होंने करीब 9 साल पहले पिस्टल खरीदी थी।

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

        साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती हैं। वहीं निजी काम के सिलसिले में अकेले इधर-उधर जाना पड़ता है। इस वजह से जान खतरे में बनी रहती है। बता दें कि धोनी के दलादली स्थित आवास पर हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी सूचना देती हैं। वहीं पुलिस की गश्ती गाड़ी भी उनके आवास का चक्कर लगाती रहती है।

Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !


loading...

बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के सालभर बाद वायरल हो रहा 'सुसाइड वीडियो'... जानिए मामले की पूरी सच्चाई

5/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के करीब एक साल बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे 'सुसाइड वीडियो' बताया जा रहा है। इस वीडियो में इंदर खुद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह अपने हालात से तंग आकर खुदकुशी करने जा रहे हैं।  

बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के सालभर बाद वायरल हो रहा 'सुसाइड वीडियो'... जानिए मामले की पूरी सच्चाई
       बता दें कि इंदर कुमार का निधन बीते साल 28 जुलाई को हुआ था। अभिनेता की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी मौत पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वीडियो को देख एकबारगी आपको भी ऐसा ही लगेगा कि उन्होंने इस वीडियो को अपनी मौत से पहले खुद रिकॉर्ड किया है।

Read More :  इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR 
क्या कुछ है वीडियो में....   वायरल वीडियो में इंदर कहते हुए नजर आ रहे हैं... 'मैं मुंबई एक्टर बनने आया था सिक्स पैक बॉडी लेकर। लेकिन मैंने बहुत सारी गलतियां की। नशेड़ी मैं, चमड़ीखोर मैं। आज रोड़ पे आ गया मैं। मेरी अय्याशियों नें मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। मुझे, मुझसे छीन लिया। मेरी एडवाइज है, कुछ सीख सकते हो तो सीखो। नहीं तो कल तुम्हारे भी हाथ में मोबाइल होगा और तुम भी रिकार्डिंग कर रहे होगे मेरी ही तरह।' 
       
देखिये वीडियो...



Read More :  राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विकास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ ने विकास में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा 

     हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इस वीडियो के रियल नहीं होने का दावा कर रहे हैं। स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के मुताबिक, यह वीडियो इंदर कुमार की आने वाली फिल्म के एक सीन का है। जिसे उनकी मौत से पहले शूट किया गया था। अब इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों को लग रहा है कि इंदर कुमार ने सुसाइड किया था।  

       खबरों के मुताबिक इस वीडियो को लेकर इंदर की पत्नी पल्लवी जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। जिसमें वह इस वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने लाएंगी। बता दें कि साल 1996 में इंदर कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मासूम' से की थी। उन्होने सलमान खान के साथ वांटेट के अलावा 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'ये दूरियां' आदि फिल्मों में भी काम किया है। 


loading...

इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्‌डी ने हैदराबाद में शनिवार को कुछ ऐसा किया कि लोग सोचकर भी शर्मसार हो जाएं। फिल्म निर्माताआें पर काम नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यूड होकर बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस की इस हरकत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। 

इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR
       खबरों की मानें तो अभिनेत्री श्री रेड्‌डी बंजारा हिल्स स्थित फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के दफ्तर के सामने टॉप लेस हो गई थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं 3 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता नहीं दी गई।

यह भी पढ़िए  :   जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार

      मीडिया की मौजूदगी में एक्ट्रेस एक-एक कर अपने कपड़े उतारती रहीं। बीच सड़क पर अभिनेत्री के इस अर्धनग्न प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सड़क से हटाया गया और कपड़े पहनाए गए। रेड्डी के मुताबिक उन्होंने तीन फिल्म्स में काम किया है फिर भी मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबरशिप नहीं दी गई। उन्होंने लोकल आर्टिस्ट के लिए 75% रिजर्वेशन की मांग भी रखी है।

loading...

काला हिरन शिकार केस : कोर्ट से बरी सैफ अली खान, तब्‍बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को सजा दिलाने अपील करेगी बिश्‍नोई सभा


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरूवार को बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को दोषी करार दे दिया है। उन्हें 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इस मामले के अन्य आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया है। 

काला हिरन शिकार केस : सैफ अली खान, तब्‍बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को सजा दिलाने अपील करेगी बिश्‍नोई सभा

Read More :  कामनवेल्थ गेम्स 2018 : भारत को मिली सुनहरी कामयाबी, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड 

       कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ बिश्नोई समाज ने नाराजगी जतायी है। दरअसल, बिश्नोई समाज बरी किए गए सितारों को इतनी आसानी से माफ करने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि बिश्नोई सभा ने ऐलान किया है कि वह काले हिरण शिकार मामले में बरी किए गए चारों बॉलीवुड सितारों के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेगी। 

      बता दें कि साल 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में सलमान खान ने फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 2 काले हिरणों का शिकार किया था। सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी शिकार के दौरान सलमान खान के साथ ही थे। वहीं, एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह जो शिकार के समय सलमान खान के साथ ही था, उसे भी अदालत ने बरी कर दिया है।

Read More :  पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन

      काले हिरण शिकार मामले में 28 मार्च को ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद जज देवकुमार खत्री ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज जोधपुर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान खान को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को बरी कर दिया।  

      आरोपी पक्ष के वकीलों का कहना है कि 1 अक्टूबर, 1998 की रात सभी बॉलीवुड सितारे एक जिप्सी में सवार थे, जिसे सलमान खान चला रहे थे। इसी बीच, सलमान खान को काले हिरणों का एक झुंड दिखाई दिया और उन्होंने उसी वक्त 2 काले हिरणों को मार गिराया।


News & Photo Courtesy : Jansatta

यह भी पढ़िए :  खबर बस्तर Live ब्रेकिंग : 20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा... सैफ-तब्बू समेत बाकी सभी आरोपी बरी

loading...

अब अंतिम सफर पर 'रूप की रानी' : 'चांदनी' के अंतिम दर्शन को उमड़े फैंस, सितारों का भी लगा जमावड़ा


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी आज अंतिम सफर पर होंगी। दोपहर साढ़े 3 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। इसके बाद से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है। 

अब अंतिम सफर पर 'रूप की रानी' : 'चांदनी' के अंतिम दर्शन को उमड़े फैंस, सितारों का भी लगा जमावड़ा
🔼  Photo courtesy : ANI (Twitter)

        श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सुबह सेलिब्रेशन क्लब ले जाया गया है, यहां सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि ये क्लब उनके घर के पास ही स्थ‍ित है। सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती की गई है। घर के श्रीदेवी के कद्रदानों व फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।  

 यह भी पढ़िए...  श्रीदेवी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : हार्ट अटैक से नहीं इस वजह से हुई थी मौत... पढ़िए, आखिरी 15 मिनट की 10 बड़ी बातें     

         शनिवार को दुबई में मौत के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को 71 घंटे बाद मंगलवार की रात चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लाया गया। पार्थिव शरीर लाने के बाद उनके घर देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया। सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सतीश कौशिक, पूनम ढिल्लों, अरबाज खान, सोनम कपूर, फराह खान, हेमा मालिनी, ईशा देओल, उर्वशी रौतेला व राजपाल यादव समेत कई स्टार्स श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे हैं।
  
       बता दें कि जिस प्राइवेट प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया गया, उसमें उनके पति बोनी कपूर, देवर संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। इधर, श्रीदेवी के परिवार ने एक कार्ड जारी किया है, जिसमें पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया है। कार्ड के सबसे ऊपर 'पद्मश्री श्रीदेवी कपूर' लिखा गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और अंतिम दर्शन का जिक्र करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। 
loading...

बड़ी खबर : दुबई से 71 घंटे बाद मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर, बुधवार की दोपहर होगा अंतिम संस्कार


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 71 घंटे बाद दुबई से मुंबई लाया गया। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे प्राइवेट जेट से पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान श्रीदेवी के देवर और फिल्म अभिनेता अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पहले से पहुंचे थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक अब बुधवार को सुबह अंतिम दर्शन के बाद दोपहर को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LIVE: दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
      पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार की दोपहर साढ़े 3 बजे विले पार्ले के सेवा समाज शव दाह गृह में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।   

Read More :  दंतेवाड़ा में चल रहे नवाचार को फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड !

       बता दें कि दुबई के एक होटल में शनिवार की शाम श्रीदेवी की मौत हो गई थी। इसके बाद पीएम व कानूनी प्रक्रिया में तीन दिन का वक्त लग गया। सारी औपचारिकताएं पूरी  होने के बाद मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को भारत लाने की इजाजत मिल गई। सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर पर लेप लगाया गया। फिर परिवार के लोग शव को लेकर दुबई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए।

        इधर, मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर उनके लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकड्स लाया गया है। इस दौरान मुंबई पुलिस ने रास्ते में ट्रेफिक बहाल कर रखा था, जिसकी वजह से श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को घर तक लाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बताया गया है कि बुधवार सुबह श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब ले जाया जाएगा। बता दें कि ये क्लब उनके घर के पास ही स्थ‍ित है।

Read More :  छत्तीसगढ़ : भाजपा सरकार से नाराज दूल्हे ने अपने शादी के कार्ड में लिखवाया... 'हमारी भूल - कमल का फूल'

       उधर, दुबई में सारी जांच पूरी करने के बाद सरकारी वकील ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने की मंजूरी दी। इसके बाद इस केस को बंद किया गया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात हुई थी। इसके बाद दुबई पुलिस की जांच-पड़ताल, पीएम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे, जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी।
loading...

श्रीदेवी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : हार्ट अटैक से नहीं इस वजह से हुई थी मौत... पढ़िए, आखिरी 15 मिनट की 10 बड़ी बातें


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की वजह को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि होटल के बाथटब में डूबने से  हुई है। 

श्रीदेवी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : हार्ट अटैक से नहीं इस वजह से हुई थी मौत... पढ़िए, आखिरी 15 मिनट की 10 बड़ी बातें
          न्यूज चैनल 'आज तक' ने 'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट्स के हवाले से कहा है कि श्रीदेवी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पायी गई है। बताया गया है कि बाथरूम में वो अपना बैलेंस खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं। रिपोर्ट के मुताबिक़ श्रीदेवी की मौत की वजह एक्सीडेंटल है।  

Read More :  श्रीदेवी को कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, फैंस की नाराजगी के बाद डिलीट करना पड़ा TWEET 

      पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने इंडिया टुडे को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी सौंप दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम की जानकारी को पूरी तर‍ह से सीक्रेट रखा गया है। इधर पुलिस का कहना है कि अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाया जा सकेगा।  

      श्रीदेवी की मौत से जुड़ी खबरों में पल-पल कई अपडेट आ रहे हैं। श्रीदेवी की जिंदगी के अंतिम 15 मिनट की 10 बड़ी बातें इन बिंदुओं से समझिए...

     1. दुबई में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद परिवार के कई सदस्य भारत वापस लौट आए थे। इनमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी शामिल हैं।

      2. शनिवार को वो श्रीदेवी के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर फिर से दुबई पहुंचे थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ सरप्राइज़ डिनर प्लान किया था।

      3. दुबई के अखबार 'खलीज टाइम्स' के मुताबिक शनिवार की शाम मौत से पहले श्रीदेवी अपने पति के साथ ड्रीम डिनर डेट पर जाने की तैयारी कर रही थीं।  


Read More : सर्चिंग पर निकली एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी... हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत, एक अन्य जवान घायल

    4. खलीज टाइम्स ने लिखा है कि बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं।

      5. होटल पहुंचकर बोनी ने श्रीदेवी को जगाया और करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। बोनी ने अपनी पत्नी को डिनर पर चलने को कहा, जिसके बाद श्रीदेवी बाथरूम चली गईं।

     6. बाथरूम में जाने के बाद श्रीदेवी जब करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला। 

      7. 'खलीज टाइम्स' ने लिखा है कि जैसे ही बोनी कपूर बाथरूम के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथ टब में बेसुध पड़ी हुई हैं।


यह भी पढ़िए...  श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, आज प्राइवेट जेट से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !     

     8. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को वहां बुलाया और रात करीब 9 बजे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।

      9. खबर है कि जाह्नवी को उनकी मां श्रीदेवी के मौत की खबर सबसे पहले करण जौहर ने दी थी। दरअसल, जाह्ववी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग के चलते दुबई नहीं गई थीं। 

   10. खबरों के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तमाम औपचारिकताओं के बाद ही भारत पहुंच सकेगा। इसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा। 

loading...

श्रीदेवी को कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, फैंस की नाराजगी के बाद डिलीट करना पड़ा TWEET


         न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की 'रूप की रानी' श्रीदेवी की दुबई में हार्ट अटैक से मौत के बाद पूरा देश सदमे में है। राष्ट्रपति, पीएम से लेकर फिल्म उद्योग के दिग्गज शोक जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी का कारण बन गया। 

🔼  कांग्रेस का वह ट्वीट, जिसे लेकर ट्रोल हुई पार्टी ।

         दरअसल, 54 साल की एक्ट्रेस की मौत के बाद रविवार को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था जिसे लेकर बवाल मच गया। ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा था- 'श्रीदेवी के निधन से हमें अफ़सोस है। एक श्रेष्ठ अभिनेत्री। एक दिग्गज, जो हमारे दिलों में अपने काम के जरिये जीवित रहेंगी। उनके प्रियजनों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। 2013 में यूपीए सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।'

       कांग्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'श्रीदेवी को 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में पद्मश्री दिया गया। क्या एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए यह लाइन लिखना जरूरी था ? आप लोगों ने मानवता को शर्मिंदा कर दिया है। कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। शेम ऑन यू कांग्रेस।'  

        देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने ट्वीट कर कांग्रेस को नसीहत दे डाली कि अभिनेत्री की मौत पर सियासत नहीं करें। एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।' हालांकि, फैंस की नाराजगी के चलते कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। 

Read More :  श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, आज प्राइवेट जेट से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !


loading...

श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, आज प्राइवेट जेट से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की शनिवार की रात दुबई में हुई मौत से पूरा देश सकते में है। वे वहां एक विवाह समारोह में शिरकत करने गईं थी, इसी दौरान उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर का दुबई में रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पति बोनी कपूर समेत परिवार के तमाम लोग दुबई में ही मौजूद हैं। 

श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब... रात 8 बजे के बाद मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !
          'आज तक' की खबर के मुताबिक सोमवार को प्राइवेट जेट से उनके पार्थ‍िव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो प्राइवेट जेट मुंबई से रवाना हो चुका है। बताया जा रहा है कि इससे पहले दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर पासपोर्ट रद्द करने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।



Read More :  योगी के राज में आस्था का उड़ा मजाक : BJP के मंत्री, सांसद, विधायकों ने जूते पहन कर की श्रीराम की आरती !    

      श्रीदेवी के निधन को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक रात 11 बजे इमिरेट्स टॉवर के बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई। हादसे के फौरन बाद श्री को रशीद हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषि‍त कर दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री का पोस्टमार्टम हो चुका है।



        खबरों के मुताबिक सोमवार की सुबह  श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर के मुंबई पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। यहां उनके पार्थ‍िव देह को अंतिम संस्कार से पहले लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इधर, दुबई में खलीज टाइम्स से बातचीत करते हुए उनके देवर व एक्टर संजय कपूर ने बताया कि श्रीदेवी को पहले कभी भी हार्ट जैसी परेशानी नहीं रही है।



       संजय कपूर ने बताया कि जब श्रीदेवी की मौत हुई, तब वह होटल के कमरे में ही थीं। इस हादसे से परिवार के सभी लोग सकते में हैं। उन्हें कभी भी दिल से जुड़ी कोई प्राब्लम नहीं हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को जब हार्ट अटैक आया, तब वह हॉटल के कमरे में अकेली ही थीं। उनके साथ पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी या खुशी नहीं थीं। 

Read More :  ... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !



loading...

... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया है. श्रीदेवी 54 साल की थीं. उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली. श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं. वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई.

... खो गया बॉलीवुड का 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !
🔼  Photo courtesy : Hindustan Times

      श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे. वो परिवार के साथ एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं. चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था.  

Read More :  शाबाश... अरुणा ! जिमनास्टिक वर्ल्‍डकप में कांस्य पदक जीतकर हैदराबाद की अरुणा रेड्डी ने रचा इतिहास... ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं     

      इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी. श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं. इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया.

      बता दें कि श्रीदेवी 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं. बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी. चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया. इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया.

      इस बेहद खूबसूरत अदाकारा के जाने से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन तक तमाम एक्टर, एक्ट्रेस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों ने श्रीदेवी की मौत की खबर पर दुख जाहिर किया.
  
loading...

नाबालिग कंटेस्टेंट से 'किस' विवाद के बाद सिंगर पापोन ने छोड़ा रियलिटी शो... इधर, बच्ची ने कहा- 'सर ने कुछ भी गलत नहीं किया !'



        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। एक सिंगिंग रियलिटी शो में नाबालिग कंटेस्टेंट को किस करने के बाद आलोचना झेल रहे सिंगर पापोन ने शो के जज का पद छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। ट्वीट में पापोन ने खुद को बेकसूर बताते हुए न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा होने की भी बात कही है।

नाबालिग कंटेस्टेंट से 'किस' विवाद के बाद सिंगर पापोन ने छोड़ा रियलिटी शो... इधर, बच्ची ने कहा- 'सर ने कुछ भी गलत नहीं किया !'
         आपको बता दें कि सिंगिंग रियलिटी शो 'वॉइस ऑफ इंडिया किड्स' में जज की भूमिका में नजर आने वाले पापोन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह शो की एक कंटेस्टेंट को किस करते दिख रहे थे। इस विवाद के बाद सिंगर पापोन के खिलाफ 'नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट' में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।  
हालांकि, इस मामले में खुद बच्ची और उसके पेरेन्ट्स ने सामने आकर पापोन को बेकसूर बताया है। बच्ची ने इस बारे में यू-ट्यूब पर अपना बयान जारी किया है। जिसमें बच्ची ने साफ कर दिया है कि पापोन ने उनके साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। 
        वीडियो में बच्ची ने कहा कि 'होली के लिए हमारा स्पेशल एपिसोड शूट हुआ था। जिसमें हम सभी कंटेस्टेंट और पेरेंट्स पापोन सर के पास गए थे। वहां पर हम लोग फेसबुक पर लाइव आए और हमने खूब मस्ती भी की। इस दौरान पापोन सर ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने सिर्फ मुझे किस किया था, एक बच्ची की तरह। जैसे मेरे पापा और मम्मी भी करते हैं। सब पेरेंट्स बच्चों को ऐसे प्यार करते हैं। इसका गलत मतलब न निकालें प्लीज।'


loading...

जगदलपुर में 'ऋतुराज मोहंती' के सुरों से सजेगी महफिल... मिमिक्री से गुदगुदाएंगे श्‍याम रंगीला, कहेंगे- 'भाईयों और बहनों..!'


       जगदलपुर @ खबर बस्तर। इंडियाज़ रॉ स्टार फेम बालीवुड सिंगर ऋतुराज मोहंती आज शाम जगदलपुर में अपने सूफियाना संगीत से लोगों का दिल जीतेंगे। उनका साथ देंगे पीएम मोदी की स्टाइल में मिमिक्री कर मशहूर होने वाले श्‍याम रंगीला। 'मितरों' और 'भाइयों और बहनों' बोलकर रंगीला लोगों को गुददुदाएंगे। 

जगदलपुर में आज 'ऋतुराज मोहंती' के सुरों से सजेगी महफिल... मिमिक्री से गुदगुदाएंगे श्‍याम रंगीला, कहेंगे- 'भाईयों और बहनों..!'
       यह पहला मौका है जब बालीवुड के नामचीन फनकार बस्तर में अपना जलवा बिखेरेंगे। शहर के जमाल मिल में 'सूफियाना नाइट' का आयोजन स्थानीय संस्था 'अभियान' और मुबंई की एक इवेंट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गीत, संगीत व हास्य से भरे इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों में भी इस शो को लेकर खासा उत्साह है। 
आयोजकों को उम्मीद है कि बस्तर में पहली बार हो रहे लाइव शो का लुत्फ उठाने छत्तीसगढ़ के अलावा ओड़िशा समेत पडोसी राज्यों के दर्शक भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। 
        आयोजकों ने बताया कि इस शो का मकसद बस्तर को लेकर लोगों की सोच बदलना है। दरअसल, बस्तर के नाम से ही लोगों में भय समा जाता है। जबकि यहां की वादियां प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज हैं। सैलानी बेखौफ होकर बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती निहार सकें, इसी वजह से इस शो का आयोजन जगदलपुर में करने का फैसला लिया गया है। 



        बता दें कि 'सूफियाना नाइट' में शामिल होने बस्तर आने से पहले दोनों कलाकारों ने मना कर दिया था। लेकिन जब बस्तर की असल तस्वीर से इन्हें रूबरू कराया गया तो फिर इन्होंने हामी भर दी और इस तरह यह कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। गौरतलब है कि गायक ऋतुराज मोहंती ने कई  बॉलीवुड फिल्मों में गीत गाए हैं, वहीं श्याम रंगीला 'मोदी-राहुल' की मिमि‍क्री को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। 

Read More :  जंगल सफारी में मुरुम-मिट्टी के काम में खर्च कर दी 7 करोड़ से अधिक राशि... टेंडर भी नहीं हुआ, वनमंत्री गागड़ा ने विधानसभा में स्वीकारा !

loading...

आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर' हुईं बेवफा..! आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिख डाला- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है'


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 'सोनम गुप्ता' याद है ना आपको... अरे ! वही सोनम गुप्ता, जो पिछले साल बेवफा हुई थी। 10 रूपए से लेकर 100 और 5 सौ तक के नोटों पर लिखे संदेश चीख-चीखकर इस बात की गवाही दे रहे थे कि हां... सोनम गुप्ता बेवफा है। आशिकों के लिए बेवफाई का दूसरा नाम बन गई थी सोनम गुप्ता। 

आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर' हुई बेवफा... आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिखा- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है'
        - फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

        पर साल बदलता है तो लोगों की पसंद और नापसंद भी बदल जाती है। ठीक उसी तरह जैसे अल्ताफ राजा के एक मशहूर कव्वाली की लाइन थी 'वो साल दूसरा था- ये साल दूसरा है'। जी हां, कुछ इसी तर्ज पर इस साल आशिकों ने बेवफाई की नई ब्रांड एंबेसेडर बनाया है इंटरनेट की नई सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर को। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 500 और 2 हजार के नोट पर दिवानों ने 'प्रिया प्रकाश वेबफा है' लिख डाला है।
 



       बता दें कि केरल के त्रिशूर की रहने वाली 18 वर्षीय प्रिया प्रकाश एक उभरती हुई मलयाली एक्ट्रैस हैं। प्रिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'Oru Adaar Love' से डेब्यू करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर यंग जनरेशन के बीच प्रिया के जिस वीडियो ने आग लगा रखी है दरअसल वो वीडियो उनकी इसी फिल्म के गाने 'Manikya Malaraya' का एक हिस्सा है। 
       
आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर' हुई बेवफा... आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिखा- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है'  2
photo coutesy : jansatta

         इसके बाद प्रिया वारियर का एक नया वीडियो आ गया है, जिसमें वे नैनों के तीर के साथ बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस दे रही हैं। यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लग रहा है कि वे बंदूक चला रही हैं और लड़का घायल हो गया है। दरअसल, यह वीडियो भी प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' का टीजर है, जो हाल ही में रिलीज़ किया गया है।


Read More : शाबाश... टीम इंडिया ! लगातार 9 वनडे सीरीज जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा रिकॉर्ड... विराट ने किया वो कारनामा, जो धोनी भी ना कर सके


loading...



सोनम गुप्ता के बाद बेवफा हुईं आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर'... आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिखा- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है'


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 'सोनम गुप्ता' याद है ना आपको... अरे ! वही सोनम गुप्ता, जो पिछले साल बेवफा हुई थी। 10 रूपए से लेकर 100 और 500 सौ तक के नोटों पर लिखे संदेश चीख-चीखकर इस बात की गवाही दे रहे थे कि हां... सोनम गुप्ता बेवफा है। आशिकों के लिए बेवफाई का दूसरा नाम बन गई थी सोनम गुप्ता। 


सोनम गुप्ता के बाद बेवफा हुईं आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर'... आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिखा- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है'
        - फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

        पर साल बदलता है तो लोगों की पसंद और नापसंद भी बदल जाती है। ठीक उसी तरह जैसे अल्ताफ राजा के एक मशहूर कव्वाली की लाइन थी 'वो साल दूसरा था- ये साल दूसरा है'। जी हां, कुछ इसी तर्ज पर इस साल आशिकों ने बेवफाई की नई ब्रांड एंबेसेडर बनाया है इंटरनेट की नई सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर को। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 500 और 2 हजार के नोट पर दिवानों ने 'प्रिया प्रकाश वेबफा' है लिखकर डाला है। 



       बता दें कि केरल के त्रिशूर की रहने वाली 18 वर्षीय प्रिया प्रकाश एक उभरती हुई मलयाली एक्ट्रैस हैं। प्रिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'Oru Adaar Love' से डेब्यू करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर यंग जनरेशन के बीच प्रिया के जिस वीडियो ने आग लगा रखी है दरअसल वो वीडियो उनकी इसी फिल्म के गाने 'Manikya Malaraya' का एक हिस्सा है। 
       

सोनम गुप्ता के बाद बेवफा हुईं आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर'... आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिखा- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है' 2
photo coutesy : jansatta

         इसके बाद प्रिया वारियर का एक नया वीडियो आ गया है, जिसमें वे नैनों के तीर के साथ बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस दे रही हैं। यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लग रहा है कि वे बंदूक चला रही हैं और लड़का घायल हो गया है। दरअसल, यह वीडियो भी प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' का टीजर है, जो हाल ही में रिलीज़ किया गया है।


loading...
 

'पद्मावत' पर नहीं थम रहा बवाल : अब राजपूत महिलाओं ने दी जौहर की धमकी..!

'पद्मावत' पर बवाल जारी: अब राजपूत महिलाओं ने दी जौहर की धमकी..!
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बालीवुड के मशहूर फिल्‍म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के विरोध की आग और भी तेज हो गई है। सेंसर बोर्ड की ओर से मूवी के रिलीज को लेकर ग्रीन सिग्नल मिलने के बावजूद इसका विरोध बरकरार है। अब फिल्म पर रोक लगाने के लिए राजपूत महिलाओं ने जौहर की चेतावनी दे डाली है।
       बता दें कि इन महिलाओं ने चित्तौड़गढ़ किले के उसी स्थान पर जौहर करने की धमकी दी है, जहां रानी पद्मिनी ने रानियों और दासियों के साथ जौहर किया था। शनिवार को चित्तौड़गढ़ में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें क्षत्रीय समाज की महिलाओं ने यह फैसला लिया। 
      बैठक में तय किया गया कि फिल्म का नाम भले ही बदल दिया गया हो पर इसका विरोध जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी से राजमार्ग जाम करने के साथ ही रेल यातायात भी अवरूद्ध किया जाएगा। वहीं सर्व समाज का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मूवी के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करेगा।  
      करणी सेना के प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को पीएम मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। हम पीएम से भी इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग करेंगे। तमाम प्रयासों के बावजूद अगर फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगेगी, तो महिलाएं उसी जगह जौहर करेंगी, जहां रानी पद्मिनी ने किया था।

बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' की दहाड़ : वीकेंड में की इतनी कमाई की टूट गए सारे रिकार्ड... जानिए 3 दिनों का कलेक्शन

'टाइगर' ने दी 'दंगल' को को पटखनी: वीकेंड में की इतनी कमाई की टूट गए सारे रिकार्ड... जानिए 3 दिनों का कलेक्शन
     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुपर स्टार सलमान खान ने 'टाइगर जिंदा है' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़ लगाई है। सलमान और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। 
बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर जिंदा है' फिल्म ने रविवार को करीब 44.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 
'टाइगर जिंदा है'
       कमाई के मामले में सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पछाड़ा दिया है। 'दंगल' ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि तीन दिनों में ही टाइगर का आंकड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है।
       इस फिल्म ने कुल मिलाकर 114 करोड़ की कमाई की है। अब उम्मीद है फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का फायदा भी जरूर मिलेगा।