दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेश कांग्रेस बड़े नेताओं नेता प्रतिपक्ष TS सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चणदास महंत, रविन्द्र चौबे और धनेन्द्र साहू ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंच मांई दंतेश्वरी के दर्शन किए। यह पहला मौका था जब प्रदेश कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने एक साथ शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की।
Read More : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की आराधना की और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को छोड़ कांग्रेस की टॉप लीडरशिप इस दौरान मौजूद रही।
Read More : नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
कांग्रेस आलाकमान द्वारा पीसीसी चीफ भूपेश बघेल की शक्तियों के विकेंद्रीकरण के मकसद से समन्वय समिति के गठन की चर्चाओं के बीच कांग्रेसी नेताओं के दंतेवाड़ा प्रवास के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बता दें कि बुधवार को ही छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेसी नेता दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां उन्हें स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होना है।
Read More : सावधान! अगर आप 50 हजार रूपए से ज्यादा लेकर घूम रहे हैं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में... आखिर क्यों..? पढ़िए ये खबर
पत्रकारों के सवालों के जवाब में नेता प्रतिपक्ष TS सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने पीसीसी चीफ भूपेश बघेल से भी दंतेवाड़ा चलने को कहा था लेकिन उनकी फ्लाइट थी इसलिए वे नहीं आ सके। टीएस बाबा ने साफ किया कि कांग्रेस किसी भी सीएम चेहरे को प्रोजेक्ट नहीं करेंगी और संयुक्त रूप से चुनावी समर में उतरेगी। उनके मुताबिक इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 70 सीटें जीत कर सरकार बनाने जा रही है।
यह भी पढ़िए : CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...


एक टिप्पणी भेजें