बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर के पूर्व विधायक एवं अविभाजित मप्र विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष रह चुके राजाराम तोड़ेम ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था। उनके चुनावी मैदान से बाहर होने से भाजपा को बड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़िए : BJP में निष्कासन रद्द होने पर क्या बोले पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, जानिए इस खबर में...
गौरतलब है कि तोड़ेम ने बीजापुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर भाजपा को सकते में डाल दिया था। वे इसी सीट से पहले विधायक रह चुके हैं। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में उनका अच्छा-खासा जनाधार है। ऐसे में वे अगर चुनाव लड़ते तो भाजपा और वन मंत्री महेश गागड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती थी।

चुनाव में संभावित नुकसान के मद्देनजर भाजपा ने नामांकन वापसी के एक दिन पहले गुरूवार को तोड़ेम का निष्कासन रद्द कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को नाम वापसी के साथ ही तोड़ेम की घर वापसी भी हो गई। नामांकन वापसी के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि वे भाजपा परिवार में ही थे और किसी वजह से कुछ सालों तक दूरियां बना ली थी।
पूर्व विधायक तोड़ेम के मुताबिक उनके लिए भाजपा मां है और कोई मां से कितने दिनों तक दूर रह सकता है। महेश गागड़ा के लिए प्रचार के बारे में उन्होंने कहा कि उनका किया काम दिख रहा है। जिले की बेहतरी के लिए उनका जीतना बहुत जरूरी है। हम सब उनकी जीत के लिए कमर कसकर तैयार हैं।
भाजपा ने प्रचार के लिए भोपालपटनम नगर में रैली निकाली। इसमें तेलुगू गानों के जरिये भाजपा का प्रचार किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा शामिल थे। ये रैली जनपद सभागार के समीप से निकलकर तिमेड़ रोड की ओर गई और फिर वापस आकर नगर भ्रमण किया।
आप, कांग्रेस व जेसीसी कार्यकर्ता भाजपा के पाले में: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सदानंदम बैरोजी के साथ उनकी पार्टी के 438 कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस के 13 व जेसीसी के 8 लोग भोपालपटनम में विधायक महेश गागड़ा की चुनावी सभा में भाजपा में शामिल हो गए। इसमें आप के सदानंदम बैरोजी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा में आस्था जताई।
इनके अलावा कांग्रेस के गुमादी गणपत व संतोष झाड़ी के साथ 13 कार्यकर्ता भी भाजपा में आ गए। जेसीसी के अमरीक, प्रमोद पुजारी व नीरज नेगी के साथ 8 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में ज्वाइनिंग दी। आप कार्यकर्ताओं में महिलाओं और युवाओं की संख्या काफी अधिक थी। इन कार्यकर्ताओं ने विधायक महेश गागड़ा समेत पदाधिकारियों से व्यक्तिगत तौर पर चर्चा की।
Read More : कांग्रेस के बागी प्रत्याशी छबिन्द्र कर्मा ने किन शर्तों पर लिया नाम वापस... अपनी माँ के खिलाफ क्यों उतरे थे मैदान में... जानिए इन सवालों के जवाब खुद उनकी जुबानी
Read More : कांग्रेस के बागी प्रत्याशी छबिन्द्र कर्मा ने किन शर्तों पर लिया नाम वापस... अपनी माँ के खिलाफ क्यों उतरे थे मैदान में... जानिए इन सवालों के जवाब खुद उनकी जुबानी

एक टिप्पणी भेजें