बीजापुर @ खबर बस्तर। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो भाजपा नेताओं को नोटिस थमाकर 48 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। मामला क्रिकेटर सुरेश रैना के बीजापुर प्रवास के दौरान हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल से जुड़ा है।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING: कांग्रेस ने बस्तर की 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान... कवासी लखमा, देवती कर्मा समेत इन नामों पर लगी मुहर, देखिए पूरी लिस्ट...
इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़ और महामंत्री श्रीनिवास राव को नोटिस भेजा है। जारी नोटिस में कहा गया है कि कलेक्टर से अनुमति लेने के उपरांत हेलीकॉप्टर के उपयोग के बाद आज तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अगले 48 घंटे के अंदर जानकारी उपलब्ध करावें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More : कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, एक विधायक की कटी टिकट... जानिए बस्तर की 12 सीटों पर क्या है कांग्रेस का गेम प्लान और क्या है चुनौतियां!
बता दें कि क्रिकेटर सुरेश रैना जिला मुख्यालय में 7 अक्टूबर को टेनिस बाॅल क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। रैना के कार्यक्रम में मौजूद 11 शासकीय कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने कारण बताओ का नोटिस थमाया था। एसडीएम व नोडल अधिकारी DC बंजारे ने कर्मचारियों को यह नोटिस दिया था।
BIG NEWS: कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!


एक टिप्पणी भेजें