Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

छत्तीसगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छत्तीसगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनाव के दौरान नशाखोरी की तो नप जाएंगे मतदान कर्मी... सभी 245 पोलिंग पार्टियों ने दी कलेक्टोरेट में हाजिरी, 8 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से जाएंगे 40 दल


पंकज दाऊद @ बीजापुर। आम चुनाव में  11 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए सभी 245 दलों ने रविवार को कलेक्टोरेट में आमद दे दी। इनमें से 40 दलों को हेलीकॉप्टर और 10 दलों को सोमवार की सुबह सड़क मार्ग से रवाना किया जाएगा। आला अफसरों ने मतदान कर्मियों को चेताया है कि ड्यूटी के दौरान नशाखोरी की तो वे नप जाएंगे। 






सूत्रों के मुताबिक रविवार की सुबह से ही कर्मचारी कलेक्टोरेट पहुंच अपनी हाजिरी दे रहे हैं। सभी कर्मी पहुंच गए हैं। 50 दलों को मतदान सामग्री दे दी गई है। इनमें से 40 दल सोमवार की सुबह पांच बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। इसके बाद 10 टीमों को सड़क मार्ग से भेजा जाएगा। 9 अप्रैल को 45 दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा। 



नोडल अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने बताया कि 9 अप्रैल को जाने वाले मतदान दलों को 8 अप्रैल को मतदान सामग्री दी जाएगी। इसी तरह 10 अप्रैल को रवाना होने वाले दलों को 9 अप्रैल को सामान दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी दल आ गए हैं। 



इनके अलावा 182 रिजर्व दलों ने भी आमद दे दी है। कलेक्टर केडी कुंजाम एवं एसपी गोवर्धन ठाकुर ने रविवार की दोपहर एक बजे मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को फ्री और फेयर इलेक्शन के टिप्स दिए। 


बता दें कि विधानसभा चुनाव में एक कर्मचारी को नशे की हालत में हेलीकॉप्टर में चढ़ने के कारण निलंबित कर दिया गया था। इस बार भी अफसरों ने कर्मियों को नशापान से दूर रहने की हिदायत देते कार्रवाई के लिए चेताया है। 




टेण्ट में डाला डेरा:    कर्मचारियों के रहने सोने के लिए बड़े टेण्ट की व्यवस्था कलेक्टोरेट परिसर में की गई है और उन्हें कहीं भी जाने से मना किया गया है क्योंकि किसे कब कहां भेजा जाएगा, इसे कभी भी बताया जा सकता है। कर्मचारी अपना सामान लेकर आए हैं। कुछ कर्मियों ने खाने-पीने के सामान भी केन्द्र तक ले जाने की व्यवस्था कर रखी है।




जिले के सभी 245 बूथ संवेदनशील, 85 मतदान दल हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे केन्द्रों तक...8 अप्रैल से मतदान कर्मियों की रवानगी होगी शुरू


पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के सभी 245 केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है और लोक सभा चुनाव के दौरान माओवादी हलचल समेत इलाके की भौगोलिक विषमता के मद्देनजर 85 दलों को हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही है।






सूत्रों के मुताबिक जिले में 245 मतदान केन्द्र हैं और इनमें से सभी संवेदनशील केन्द्रों की श्रेणी में आते हैं। इनमें से 129 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। बताते हैं कि 11 अपै्रल को मतदान होना है और मतदान कर्मियों को कलेक्टोरेट परिसर में 7 अपै्रल को ही आमद देने बुला लिया गया है।


8 अप्रैल से दलों की रवानगी शुरू हो जाएगी। दस अप्रैल तक सभी दलों को बूथ में पहुंचना जरूरी है। दल में पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान अधिकरी होंगे। इनके अलावा 20 फीसदी रिजर्व दल होंगे। इन सभी को चुनाव तक कलेक्टोरेट परिसर में रहना होगा। इनके लिए रूकने की व्यवस्था की गई है।




कलेक्टर केडी कुंजाम एवं जिला पंचायत के सीईओ डी राहूल वेंकट ने शनिवार की दोपहर इंतजामात का जायजा लिया। मतदान कर्मियों को जाने से पहले ईडीसी यानि इलेक्शन ड्यूटी सर्टिंफिकेट दिए जा रहे हैं। उनकी ड्यूटी जहां होगी, वे वहीं मतदान करेंगे।



पुलिस के जवान पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे। कर्मियों को मदद या जानकारी के लिए कलेक्टोरेट में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

नवीन कन्या माध्यमिक शाला बीजापुर में दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया है। इनमें सभी कर्मी दिव्यांग होंगे। इनके अलावा कुछ केन्द्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है। यहां टेण्ट एवं अन्य सुविधाएं होंगी।


संगवारी बूथों पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी:  जिले में एक दिव्यांग एवं दो संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कन्या प्राथमिक शाला भैरमगढ़ एवं जनपद पूर्व माध्यमिक शाला में संगवारी केन्द्र होंगे। इनमें सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी।


10 बूथों से लाइव वेब कास्टिंग:   जिले में दस ऐसे बूथ होंगे, जहां के क्रियाकलाप लाइव होंगे। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया इस पर निगरानी रखेगा। बीजापुर में आठ व भैरमगढ़ में दो बूथ होंगे। अच्छे नेटवर्क वाले स्थानों पर ही ऐसे बूथों को स्थापित किया गया है ताकि कोई अड़चन ना आ सके।




बस्तर की बेटी नम्रता जैन ने फिर किया कमाल... UPSC में किया टॉप, देश में 12वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान


दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। धुर नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले की बेटी नम्रता जैन ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 12वां रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।


06-Bastars-daughter-Namrata-Jain-did-top-in-the-UPSC


इस बार यूपीएससी के टॉप-15 की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो होनहार युवाओं ने स्थान प्राप्त किया है। नम्रता के अलावा बिलासपुर छग के वर्णित नेगी ने 13 वीं रैंक पाई है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नम्रता की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- UPSC में डंका बजाने वाली छग की बेटी नम्रता जैन और बेटे वर्णित नेगी को बहुत बधाई। दंतेवाड़ा की नम्रता ने देश भर में 12वां और बिलासपुर के वर्णित नेगी ने 13वां स्थान हासिल किया है। मैं दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।



आपको बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम की रहने वाली नम्रता जैन ने 2017 में भी यूपीएससी में 99वीं रैंक हासिल की थी। जिसके चलते उन्हें आईपीएस अवार्ड हुआ था। इसके बावजूद नम्रता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 12वां रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। उनकी इस कामयाबी पर गीदम समेत जिलेभर में जश्न का माहौल है।





मोदी की शक्ल में भाजपाइयों ने किया प्रचार, पूर्व मंत्री गागड़ा बोले- मोदी हैं दमदार, बाकि में देश चलाने का दम कहां..?


बीजापुर @ खबर बस्तर। उसूर ब्लॉक के आवापल्ली में भाजपाइयों ने पीएम मोदी की शक्ल लगाकर अपने उम्मीदवार बैदूराम कश्यप के पक्ष में प्रचार किया और वोट मांगे। रैली की अगुवाई कर रहे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही देश बेहतर ढंग से चला सकते हैं क्योंकि वे दमदार हैं जबकि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के नेता बेदम हैं।


06-BJP-workers-campaign-with-Modis-mask




यहां से 30 किमी दूर आवापल्ली में शुक्रवार की दोपहर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखलाल पुजारी, बीजापुर पालिका उपाध्यक्ष घासीराम नाग, महामंत्री श्रीनिवास राव मुदलियार, जिपं जानकी कोरसा, जागर लक्ष्मैया, जनपद सदस्य उर्मिला तोकल एवं अन्य नेता प्रचार में निकले।



प्रचार के दौरान कार्यकर्ता पीएम नरेन्द्र मोदी के मुखौटे लगाए हुए थे और उनके जयकारे कर रहे थे। उन्होंने मेन रोड में व्यापारियों और लोगों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर महेश गागड़ा ने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने वादे तो कर दिए हैं लेकिन इन्हें पूरा करने में झिझक हो रही है।




गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस देश-विदेश में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबरा गई है। 




छत्तीसगढ़ का खजाना खाली हो रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा। देश के इतिहास में पहली बार 31 मार्च को सभी कामों के बिल रूक गए। तत्कालीन रमन सरकार ने जिस तेजी से बीजापुर समेत समूचे राज्य में विकास को गति दी थी, ये अब थम गई है।




इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि जो सरकार नमक और चना तक गरीबों को मुहैया नहीं करा पा रही है, उससे लोग और क्या अपेक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही एक ऐसे नेता हैं जो देश को सम्मानपूर्वक चला सकते हैं। दुनिया में उनकी कूटनीति की जीत हुई है। उनका लोहा सभी देशों ने माना है।



नक्सल प्रभावित इस जिले के 111 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट... वोटिंग से हफ्तेभर पहले निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला, देखिए मतदान केन्द्रों की पूरी लिस्ट!


बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के 111 मतदान केन्द्रों को निर्वाचन आयोग द्वारा विस्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा इन केन्द्रों को विस्थापित (शिफ्टिंग) किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर अनुमोदन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।


05-Naxal-affected-111-polling-booth-shifts-of-Bijapur-district

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत गुरूवार 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केडी कुंजाम ने इसकी जानकारी समस्त राजैनैतिक दल एवं उनके प्रतिनिधियों को दे दी है।



यह हैं विस्थापित किए गए मतदान केन्द्र...

  • करकावाड़ा थानागुडी करकावाड़ा, को रेसिडेंसियल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 01, नेतीवाड़ा थाना गुडी नेतीवाड़ा को रेसिडेंसियल स्कुल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र02, सेण्ड्रा थानागुडी सेण्ड्रा को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.01, चेरपल्ली थानागुडी चेरपल्ली को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.02, अन्नापुर थानागुडी अन्नापुर को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.03

  • मटटीमरका प्रा.शा. भवन मटटीकरमा को प्राथमिक शाला भवन वाडला कक्ष क्र 02, पीलूर थानागुडी पीलूर को को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.04, बडेकाकलेर थानागुडी बडेकाकलेर को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.05, इरपागुटटा थानागुडी इरपागुटटा को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.02, एडापल्ली थानागुडी एडापल्ली को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.03, पालसेगुण्डी थानागुडी पालसेगुण्डी को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.04

  • नेतीकाकलेर थानागुडी नेतीकाकलेर को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 03, दुडेपल्ली  थाना दुडेपल्ली को को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 04, कुगलेर को थानागुडी कंुगलेर को पुराना हाई स्कूल बेदरे, केरपे थानागुडी केरपे को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 05, रेगावाया थानागुडी रेगावाया को कन्या आश्रम करकेली

  • मुकावेली थाना गुडी मुकावेली को पुराना बालक आश्रम फरसेगढ कक्ष क्र 01, सागमेटा थानागुडी सागमेटा को पुराना बालक आश्रम फरसेगढ कक्ष क्र 02, कांडलापर्ती थानागुडी कांडलापर्ती को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.05, चन्दुर मा.शा.भवन चन्दुर को सामुदायिक भवन भद्राकाली  अन्नाराम प्रा.शा. भवन अन्नाराम को प्राथमिक शाला भवन कोत्तुर कक्ष क्र 02, पोषणपल्ली  प्रा.शा. भवन पोषणपल्ली को माध्यमिक शाला भवन पेदामाटूर कक्ष क्र 02, चिन्नामाटुर प्रा.शा. भवन चिन्नामाटुर को ग्राम पंचायत भवन रूद्रारम कक्ष क्र 01



  • अर्जुनली प्रा.शा.भवन अर्जुनली को हाई स्कूल भवन रूद्रारम कक्ष क्र 04, कारकावाया प्रा.शा. भवन करकावाया को आश्रम शाला भवन देपला कक्ष क्र 02, दम्पाया प्राथमिक शाला भवन दम्पाया को माध्यमिक शाला भवन दुधेड़ा कक्ष क्र 01, बन्देपर्रे थानागुडी बन्देपर्रे को माध्यमिक शाला भवन पेगड़ापल्ली कक्ष क्र 02, एडकापल्ली थाना एडकापल्ली बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्र 01

  • जारामरका थानागडी जारामरका को बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्र02, नुगूर थानागुडी नुगुर को माध्यमिक शाला बेदरे कक्ष क्र 01, लंकामाड़ थानागुडी लंकामाड को प्रयोगषाला भवन हाई स्कुल बेदरे कक्ष क्र 01, मुरूमवाडा थानागुडी मुरूमवाडा को प्रयोग भवन हाई स्कुल बेदरे कक्ष क्र 02, को जाटलूर थानागुडी जाटलूर को पंचायत भवन बेदरे, बोटेरे थानागुडी बोटरे को पुराना पंचायत भवन हुर्रागुबाली बेदरे



  • कोमहु थाना गुडी कोमहू को माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्र 01, आकलंका प्राथमिक शाला भवन आकलंका  को प्राथमिक शाला कुटरू कक्ष क्र03, गुटटामंगी नवीन प्राथमिक शाला भवन गुटटामंगी पुराना प्राथमिक शाला मंगापेठा, जैगुर 1 बालक आश्रम भवन जैगुर प्राथमिक शाला भवन माटवाडा कक्ष क्र 02, जैगुर 2 बालक आश्रम भवन जैगुर प्राथमिक शाला भवन माटवाडा कक्ष क्र 03

  • मोरमेड 1 प्राथमिक शाला भवन मोरमेड हाई स्कुल भवन तोयनार कक्ष क्र02, मोरमेड 2 प्राथमिक शाला कचलाराम को हाई स्कुल भवन तोयनार कक्ष क्र 03 कान्दुलनार प्रा.शा. भवन कान्दुलनार को प्राथमिक शाला भवन चिन्नाकवाली कक्ष क्र02, उस्कालेड प्रा.शा. भवन उस्कालेड को हाई स्कुल मददेड कक्ष क्र 04 मिनकापल्ली  प्रा.शा. भवन मिनकापल्ली को हाई स्कुल भवन पामगल कक्ष  क्र 03

  • वंगापल्ली प्राथमिक शाला भवन वंगापल्ली को प्राथमिक शाला भवन मद्देड कक्ष क्र-03, मीनूर प्रा.शा. भवन मीनूर को प्राथमिक शाला भवन केसाईगुडा कक्ष क्र-02, लोदेड़ प्रा.शा. भवन लोदेड़ को हाईस्कूल भवन पामगल कक्ष क्र-02,संकनपल्ली जनपद प्रा.शा.संकनपल्ली को ज.प्रा.शा. भवन कोंगुपल्ली कक्ष क्र-02

  • एंगपल्ली जनपद प्रा.शा.भवन एंगपल्ली को प्राथमिक शाला भवन कोंगुपल्ली कक्ष क्र-03, सन्ड्रेल  प्रा.शा. भवन सेन्ड्रल को प्राथमिक शाला भवन मोदकपाल कक्ष क्र-03, छोटेतुमनार प्र्रा.शा.भवन छोटेतुमनार को प्राथमिक शाला भवन जांगला, कोतरापाल थानागुड़ी कोतरापाल को माध्यमिक शाला कोतरापाल राहत शिविर माटवाडा


  • इदेर थानागुड़ी भवन इदेर को प्राथमिक शाला चिहका कक्ष क्र-02, बड़ेपल्ली थानागुड़ी बड़ेपल्ली  को माध्यमिक शाला चिहका कक्ष क्र-01, विरियाभूमि आंगनबड़ी  भवन बिरियाभूमि को प्राथमिक शाला भवन चिहका कक्ष क्र-03, ताकीलोड थानागुड़ी ताकीलोड को प्राथमिक शाला भवन भैरमगढ़ पत्तागोदाम पारा, डूंगा माध्यमिक शाला कन्या आश्रम भवन डूंगा को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्रं-02

  • पीडियाकोट बालक आश्रम पीडियाकोट को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्रं.-03, कलहाजा  थानागुड़ी कलहाजा को माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्रं.-02, थुलथुली आश्रम शाला भवन थुलथुली को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-01 (विस्तापित सडार), बेेंगलूर प्राथमिक शाला भवन बेेंगलूर को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-05 (विस्तापित सडार)


  • बाकेली थानागुड़ी बाकेली को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-02 (विस्तापित सडार), मंगनार-1 मा.शाला भवन मंगनार कक्ष क्रंमाक-1 को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-03 (विस्तापित सडार), मंगनार-2 मा.शाला भवन मंगनार कक्ष क्रंमाक-2 को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-04 (विस्तापित सडार), पल्लेवाया थानागुड़ी पल्लेवाया को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा)कक्ष क्र.-01

  • धरमा थानागुडी धरमा को माध्यमिक शाला चिहका अतिरिक्त कक्ष क्रं.- 02, बेलनार-1 थानागुड़ी बेलनार कक्ष क्रंमाक-01 को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-04, बेलनार-2 थानागुड़ी बेलनार कक्ष क्रंमाक-02 को आदर्ष  आंगनबाडी (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-01, बेलनार-3 थानागुड़ी बेलनार को प्राथमिक शाला (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-02

  • भटवाडा  बालक आश्रम शाला भवन भटवाड़ा माध्यमिक शाला भवन चिहका अति0 कक्ष क्रं.-03, कडेर प्राथमिक शाला भवन कडेर को प्राथमिक शाला भवन पेदाकोडेपाल कक्ष क्रं.-02, संतषपुर  प्रा.षाला भवन कन्हई्रगुड़ा कक्ष क्रं.-02, मनकेली थानागुड़ी मनकेली को प्रा.शा. कन्हईगुड़ी कक्ष क्र.-01, लंकापल्ली नवीन पूर्व माध्यमिक शाला लंकापल्ली को जनपद प्राथमिक शाला इलमिडी कक्ष क्र.-02

  • पदेडा पूर्व मा.शाला भवन पदेडा को जनपद पूर्व माध्यमिक शाला भवन चेरपाल कक्ष क्रं.-02, कडेनार आंगनबाड़ी भवन कडेनार को जनपद प्रा.शा.कोयाईटपाल कक्ष क्रं.-02, चेरकन्टी  प्रा.शा. भवन चेरकन्टी को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्रं.-07, पेदाजोजेर थानागुड़ी पेद्दाजोजेर को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्रं.-03


  • कमकानार थानागुडी कमकानार को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्र 05, पुलादी बालक आश्रम माध्यमिक शाला भवन केतुलनार को पंचायत भवन पिनकोण्डा, हल्लुर थाना गुडी हल्लूर को माध्यमिक शाला केषकुतुल कक्ष क्र 02, बेचापाल थानागुडी बेचापाल को पूर्व माध्यमिक शाला मिरतुर कक्ष क्र01, पुसनार 1 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 1 को जनपद मा.शा. गंगालूर कक्ष क्र 01

  • पुसनार 2 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 2 को जनपद मा.शा. गंगालूर कक्ष क्र02, पुसनार 3 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 3 को जनपद मा.शा. गगालूर 03, मल्लूर थानागुडी मल्लूर को शा.उ.मा. शा.गंगालूर कक्ष क्र 01, पालनार थानागुडी पालनार को शा.उ.मा.वि चेरपाल कक्ष क्र04, सावनार थानागुडी सावनार को शा.उ.मा.वि. चेरपाल कक्ष क्र03

  • पेदाकोरमा थानागुडी पेदाकोरमा को शा.उ.मा.वि. चेरपाल 14 सेमलडोडी प्रा.शा.भवन सेमलडोडी को जनपद प्राथमिक शाला भवन इलमिडी कक्ष क्र 03, लिंगागिरी प्रा.शा. भवन लिंगागिरी को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 01, धरमापुर 1 प्रा.शा. भवन धरमापुर को पोटाकेबिन कक्ष क्र02, धरमापुर आंगनबाडी भवन धरमापुर को पोटाकेबिन कक्ष क्र 03

  • पिडिया थानागुडी पिडिया को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 02, अण्डरी 1 थाना गुडी अण्डरी कक्ष क्र 1 को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 03, अण्डरी 2 थानागुडी अण्डरी कक्ष क्र. 02 को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 04, तर्रेम अस्थायी मतदान केन्द्र तर्रेम को बालक आश्रम सारकेगुडा कक्ष क्र 02, पुसबाका अस्थायी मतदान केन्द्र को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 05

  • मारूढबांका- 1 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र 1 को जनपद प्रा.शा. उसूर कक्ष क्र 01, मारूढबांका -2 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र2 को हाई स्कुल तिम्मापुर, मारूढबांका - 3 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र3 को जनपद प्रा.शा. उसूर कक्ष क्र02, भुसापुर थानागडी भुसापुर को ग्राम पंचायत भवन उसूर, पुजारी कांकेर थानागुडी पुजारी कांकेर को आंगनबाडी भवन थाना पारा उसूर
  • कोत्तापल्ली प्रा.शा. भवन कोत्तापल्ली को पीएमटी छात्रवास उसूर, धरमारम 1 प्रा. शा. भवन धरमारम कक्ष  1 को शा. उ. मा.वि. पामेड कक्ष क्र 02, धरमारम 2 प्रा.शा. भवन धरमारम कक्ष  2 को शा. उ. मा.वि. पामेड कक्ष क्र03, कोण्डापल्ली थानागुडी कोण्डापल्ली  को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 04

  • दारेली 1 थानागुडी दारेली को हाई स्कुल पामेड कक्ष क्र 01, दारेली 2 थानागुडी दारेली को हाई स्कुल पामेड कक्ष क्र 03, काउरगटटा अस्थायी प्रा.शा. काउरगटटा को हाई स्कुल पामेड़ कक्ष क्र 03 एवं यमपुर अस्थायी प्रा.शा. यमपुर को पुराना प्राथमिक शाला पामेड़ विस्थापित (शिफ्टिंग) किया गया है।


मतदान से पहले सियासी माहौल गरमाया, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत... बैज के पक्ष में माहौल बनाने सीएम भूपेश बघेल करेंगे रैली


बीजापुर @ खबर बस्तर। आम चुनाव के पहले राजनीतिक दल अपनी जीत के लिए प्रचार करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इससे जिले में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भूपेष बघेल आ रहे हैं।


05-CM-Bhupesh-Baghel-will-rally-in-favor-of-Dipak-Baij




बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने बताया कि शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे मिनी स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया गया है। इसमें भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा लोगों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में वोट मांगेंगे।  




ज्ञात हो कि जिले में लोक सभा चुनाव के लिए केवल दो ही दल कांग्रेस और भाजपा अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट हासिल करने जोर आजमाईश कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप एवं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज इसके पहले यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आ चुके हैं। 




बता दें कि गुरूवार को पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने नगर में रैली निकाली और जनसंपर्क किया। इधर विधायक विक्रम मण्डावी लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बस्तर संसदीय क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसी से मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 


कांकेर के बाद अब धमतरी में नक्सली हमला, एनकाउंटर में CRPF का हेड कॉन्स्टेबल शहीद... एक अन्य जवान घायल



न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सीआरपीएफ की टुकड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल शहीद हो गया है जबकि एक अन्य जवान घायल है।



जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के धमतरी के साले घाट इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एमपी के जहांगीराबाद निवासी हेड कांस्टेबल हरीश चंद्र पाल की शहादत हुई है। हमला उस वक्त हुआ जब जवान एम्बुश ड्यूटी पर तैनात थे।



बताया गया है कि नक्सलियों की गोलीबारी में हेड कांस्टेबल के सिर पर गोली लगी थी जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं एक अन्य घायल जवान सुधीर कुमार को मौके से निकाल कर अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।




इधर, घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज करने की बात पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं।




आपको बता दें की एक दिन पहले ही धमतरी से लगे बस्तर के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बीएसएफ के गस्ती दल पर हमला बोल दिया था। जिसमें 4 जवानों की शहादत हुई थी। अब इसके दूसरे ही दिन माओवादियों ने एक और कायराना करतूत को अंजाम दिया है।


गौरतलब है की लोकसभा चुनाव का नक्सलियों ने  बहिष्कार कर रखा है। इसी के विरोध वे हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 




एक महिला माओवादी सहित 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, राजाबंगला इलाके से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा



दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले की भांसी पुलिस ने एक महिला सहित तीन नक्‍सली जनमिलीशिया सदस्यों को राजा बंगला इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई किरन्दुल में सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम से ठीक पहले की। पकड़े गए माओवादियों के पास से बम, ग्रेनेड, डेटोनेटर आदि बरामद किया गया है।


3-Police-arrested-3-Naxalites-from-Rajabangla-area


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों नक्‍सली सदस्‍य भैरमगढ़ एरिया कमेटी में बतौर जनमिलीशिया सदस्‍य सक्रिय थे।


Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजा बंगला इलाके में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी। जिसके आधार पर भांसी थाना और डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली। राजा बंगला के जंगलों में पुलिस को कुछ संदिग्ध नजर आए। पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर मौके से एक महिला और दो पुरूष को धर दबोचा।
3-Police-arrested-3-Naxalites-from-Rajabangla-area

पकड़े गए संदिग्धों के पीठ पर पिट्ठू और थैला मौजूद था। पूछताछ में इन्होंने जनमिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में काम करने की बात कबूली है। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये लोग बम लगाने इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।



इनकी हुई गिरफ्तारी:
  पुलिस द्वारा पकड़े गए जनमिलिशिया सदस्यों में लच्‍छी अतरा निवासी- हुर्रेपाल पुनेमपारा, जिला बीजापुर, भीमा पोटाम पिता बुधरू, कुडसोरी पटेलपारा, थाना गंगालूर तथा आयतू पिता मंगलसाय ग्राम हुर्रेपाल शामिल हैं।



माओवादियों ने पहाड़ी पर लगा रखा था कैम्प, फोर्स ने धावा बोला तो मछली तरकारी और भात छोड़ भागे... मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का अनुमान


पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के कोरसागुड़ा और आउटपल्ली के जंगल में शुक्रवार की तड़के हुई मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी मछली की तरकारी और भात समेत दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर भाग गए। इस गोलीबारी में कुछ माओवादियो के घायल होने का अनुमान है। 


29-Naxalites-wounded-in-encounter

सूत्रों के मुताबिक बासागुड़ा थाने से कोई 8 किमी दूर आउटपल्ली की पहाड़ी पर नक्सलियों के कैम्प होने की खबर लगी थी। इस खबर के बाद सीआरपीएफ की 168 बटालियन और डीएफ के जवानों की पार्टी पहाड़ी की ओर निकली। तर्रेम से दो और कोरसागुड़ा से दो पार्टियां रात को रवाना हुईं। 




जब पहाड़ को घेरकर जवान उपर चढ़ने लगे, तभी नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की ओर से डेढ़ सौ से 200 राउण्ड फायर किए गए जबकि जवानों की ओर से 90 से 95 राउण्ड फायर हुए। मुठभेड़ करीब एक घंटे चली। रूक-रूककर दोनों ओर से फायरिंग होती रही।  




अंधेरे और पेड़ों की ओट लेते माओवादी भाग गए लेकिन मौके पर खून के धब्बे देखे गए। इससे कुछ नक्सलियों के घायल होने का अनुमान लगाया गया है। बासागुड़ा टीआई सुरेन्द्र यादव के मुताबिक लोक सभा चुनाव के पहले नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। नक्सलियों ने वहां टेंट लगा रखा था। 




बड़े नक्सली लीडर थे कैम्प में:    टीआई की मानें तो इस इलाके में डीवीसी मेंबर नागमणि, बासागुड़ा एरिया का कमाण्डर मड़कम देवा और नौ नंबर प्लाटून का कमाण्डर नागेश की मौजूदगी है। मौके से 303 और एसएलआर के खोखे मिलने से इस बात का संकेत मिलता है कि इनकी मौजूदगी कैम्प में थी। 

मौके से पुलिस ने डेटोनेटर, आईईडी, तार, वर्दी, पिट्ठू, जिलेटिन, टिफिन बम, खाली टिफिन, कुकर, छेनी, रॉड कटर, बिस्तर, बर्तन, भोजन सामग्री इत्यादि बरामद की। फोर्स की ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी होने से वे सामान नहीं ले जा सके। पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले माओवादी निचले कैडर के नक्सलियों व ग्रामीणों की बैठक लेने कैम्प लगाकर रूके थे।  



एएसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद फोर्स दोपहर सुरक्षित सारकेगुड़ा लौट आई है। सभी जवान सकुशल हैं। आम चुनाव के पहले नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने लगातार प्रयास किया जा रहा है। 



भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर चले जुबानी तीर... बैदू ने भरी हूंकार, कहा- मोदी हैं जरूरी, देश की अस्मिता का सवाल!


   पंकज दाऊद @ बीजापुर। बस्तर लोक सभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बैदूराम कश्यप ने   यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़ते कहा कि विस चुनाव में कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का केवल झांसा दिया है। इस सरकार में विकास के काम थम-से गए हैं।
28-Bhupesh-Govt-accused-of-BJP-workers-in-conference

बैदू ने कहा कि देश की सुरक्षा, तरक्की और अस्मिता के लिए नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री एक बार फिर से बनना जरूरी है।

    बस्तर सीट के उम्मीदवार बैदूराम कश्यप ने यहां भाजपा कार्यालय में गुरूवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया कि  भारत कमजोर नहीं है।
नरेन्द्र मोदी के पीएम रहने से ही देश सुरक्षित है और तरक्की के नए सोपान तय कर रहा है। दुनिया में भारत की साख बनी है। बैदू ने भूपेश सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास कर सकती है।

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

    उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश में राज कांग्रेस ने किया लेकिन भाजपा का कम अवधि का कार्यकाल होते हुए भी तरक्की की रफ्तार तेज थी। उन्होंने कहा कि छग में रमन सरकार के कार्यकाल में बीजापुर जिले का नक्शा ही बदल गया। पंद्रह साल पहले बीजापुर और अभी के बीजापुर में जमीन-आसमान का फर्क है।

28-Bhupesh-Govt-accused-of-BJP-workers-in-conference

    भाजपा के लोस प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का मेनिफेस्टो फेल रहा है। पिछले लोक सभा चुनाव में बीजापुर विस क्षेत्र से भाजपा को 11 हजार की लीड मिली थी और अब कार्यकर्ता इस लीड को 22 हजार ले जाएंगे।

Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

किसान, कर्मचारी व युवाओं से धोखा- गागड़ा    पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने भूपेश सरकार के चुनावी वादों को छलावा निरूपित करते कहा कि किसानों के साथ कर्जमाफी और बिजली बिल कम करने के मामले में धोखा हुआ है। विकास के काम थम गए हैं। खनिज विकास निधि से काम नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में विकास के काम रुके पड़े हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को निकाला जा रहा है और कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हो रहा है।

Read More :  संसद में 20 साल तक दबी रही बस्तर की आवाज- दीपक बैज

   गागड़ा ने कहा कि इलमिड़ी, उसूर, फरसेगढ़ व तोयनार की सड़क का काम ठण्डे बस्ते में चला गया है। विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। आयुष्मान भारत और स्मार्ट कार्ड योजना छग में बंद हो गई है। उन्हांने आरोप लगाया कि ये कमीशन का खेल है।

28-Bhupesh-Govt-accused-of-BJP-workers-in-conference

    कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, जिलाध्यक्ष जी वेंकट, कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़, पूर्व नपं अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, जनपद अध्यक्ष सुकमती भोगामी, नपा अध्यक्ष भाग्यवती पुजारी, उपाध्यक्ष घासीराम नाग, नीलम गणपत, उमेश गुज्जा, जग्गू तेलामी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार ने किया।

Read More :  कांग्रेस को 'मेगा लीड' दिलाने की जुगत में ‘विक्रम ब्रिगेड’... कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे मंत्री लखमा व प्रत्याशी बैज 


अपने अंदाज में बोले लखमा- 'मैं बस्तरिया मंत्री, हेलीकॉप्टर संस्कृति मुझमें नहीं'... बैलाडीला खदान को अडानी के हवाले नहीं होने देंगे


    बीजापुर @ खबर बस्तर। छग के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने अंदाज में कहा कि मैं बस्तरिया मंत्री हूं और बस्तर के लोगों के साथ गांवों में ही खुश हूं। राजधानी में रहकर काम करना मुझे पसंद नहीं है और हेलीकॉप्टर संस्कृति भी मुझमें नहीं है। 


Minister-Lakhma-says-helicopter-culture-not-me


लखमा ने कहा कि अब आदिवासी समाज भाजपा के झूठे वादों से अच्छी तरह वाकिफ हो गया है। अगले 20 साल तक यहां भाजपा का कोई नामलेवा नहीं रहेगा। 

BREAKING: जैतालूर में किसान के घर में दबिश देकर 3 लाख के फर्नीचर बरामद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अमले की छापामार कार्रवाई


    यहां से 30 किमी दूर उसूर ब्लॉक के आवापल्ली में संकल्प शिविर को संबोेधत करते उन्होंने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा चित्रकोट विधायक एवं युवा नेता दीपक बैज को चुनावी समर में उतारा है। वे सक्रिय और जुझारू हैं और बस्तर की समस्याओं को बेहतर ढंग से लोक सभा में रखेंगे।

Read More :  विक्रम का तूफानी दौरा, तीन ब्लॉक में 13 सभाओं में की शिरकत... अफसरों से बोले- 'जमीनी काम हो, कागजी नहीं'


   कवासी लखमा ने कहा कि मैं मंत्री बना हूं लेकिन गांवों में रहकर ही लोगों के बीच काम करना पसंद है, ताकि जमीनी हकीकत से वे वाकिफ रहें। भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने अपने विस क्षेत्र के गांवों की ओर झांका तक नहींं। वे रायपुर में रहते थे और हेलीकॉप्टर से आते थे।




नहीं सहेंगे आदिवासियों पर अत्याचार:   उन्होंने कहा कि निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए वे लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। चाहे सारकेगुड़ा व एड़समेटा का प्रकरण हो या फिर तिम्मापुर का। भाजपा ने ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं की जबकि कांग्रेस सरकार ने सुकमा और बीजापुर के एसपी बदल दिए। 

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!


     मंत्री लखमा ने कहा कि किसी भी सूरत में बैलाडीला खदान को अडानी के हवाले होने नहीं देंगे। नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण रोकने लड़ाई जारी रहेगी। कोण्डागांव में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही है। इसी तरह कोण्टा में छोटे उद्योग के लिए जमीन आरक्षित की गई है।

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!


    मंत्री लखमा ने कहा कि बैंक के चक्कर एवं दीगर परेशानियों को देखते सुकमा, बीजापुर एव नारायणपुर जिलों में मनरेगा के नगद भुगतान की मंजूरी दी गई है। कर्जमाफी, धान का 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य, तेंदूपत्ता संग्रहण मूल्य प्रति मानक बोरा 4000 रूपए समेत कई वादे पूरे कर दिए गए हैं। अभी भूपेश सरकार शैषव अवस्था में है और आगे कई वादे पूरे किए जाएंगे। 



     क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के लिए भी निकट भविष्य में काफी कुछ किया जाएगा। मौजूदा सांसद दिनेश कश्यप और पूर्व विधायक महेश गागड़ा की निष्क्रियता किसी से छिपी नहीं है।


Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत


विक्रम ने कहा कि सांसद दिनेश कश्यप ने तो यहां के गांवों में कभी चेहरा भी नहीं दिखाया। लोकसभा में भी उन्होंने बस्तर के लिए आवाज नहीं उठाई। उन्होंने बस्तर लोक सभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को एकदम उचित बताते उनके लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने कहा। 

Read More :  आचार संहिता के दौरान भाजपाईयों ने किया मंत्री का पुतलादहन, 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR 


     विधायक मण्डावी दो दिन पहले सड़क हादसे में मृत दारेली पंचायत के सचिव अनिल बुरका के परिजनों से उनके घर जाकर मिले और सांत्वना दी। संकल्प शिविर के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आसन्न लोकसभा के लिए तैयार रहने कहा।

Read More :  तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत...रायकोट के पास हुआ हादसा, दोनों मृतक गीदम निवासी


     जिपं सदस्य बसंत ताटी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के ढोल में पोल है। कालाधन, बेरोजगारी एवं दीगर मामलों को लेकर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा ने इन मसलों पर कुछ नहीं किया। ताटी ने ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ देने की अपील करते कहा कि सांसद कश्यप कभी आवापल्ली नहीं आए। वे पूरे कार्यकाल में निष्क्रिय बने रहे। 

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!







 

बोलेरो व ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत... मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल


    कोंडागांव @ खबर बस्तर। रायपुर-जगदलपुर एनएच 30 पर शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घटना दूधगांव के पास हुई जहां बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिडंत में 8 जानें चली गई। 

Eight-people-dead-in-road-accident

Read More :  तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, मौके पर दो युवकों की मौत...रायकोट के पास हुआ हादसा, दोनों मृतक गीदम निवासी

     जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक वाहन को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने फरसगांव की तरफ से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से ट्रक का ड्राईवर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी और वाहन से घायलों को निकालकर जिला अस्पताल लाया गया।  

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

हादसे में इन्होंने गंवाई जान:  भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में बोलरो चालक सुन्दर, बसन्ती बघेल, ललिता, छाया, लाखेश्वरी, खुशबू समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया है कि चालक का शव बोलरो में फंसा रहा, जिसे निकालने के प्रयास देर रात तक जारी रहे। कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत 

    वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल ले जाते वक्त दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान 3 और लोगों की सांसें थम गई। बता दें कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। घटना के बाद एनएच के दोनों ओर काफी देर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया था।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!