रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा ने इन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। मंगलवार को राजधानी में हुई चुनाव समिति की बैठक में पहले दौर की 18 सीटों के अलावा प्रदेश की अन्य सीटों पर भी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ।
Read More : भाजपा के दावेदारों की किस्मत का फैसला मतपेटी में हुआ कैद.... पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने किया गुप्त मतदान
बता दें कि चुनाव समिति की बैठक सीएम डॉ रमन सिंह और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन की मौजूदगी में हुई। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, महासचिव सरोज पांडे, सांसद रमेश बैस, पुन्नूलाल मोहले, रामविचार नेताम, रामसेवक पैकरा, डॉ सुभाऊ कश्यप समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक में एक-एक सीट को लेकर माथापच्ची हुई।

Read More : इलेक्शन के दौरान बड़ी वारदात के फिराक में थे माओवादी, फोर्स को फंसाने बिछा रखा था जाल... पर सुरक्षा बलों ने इस खौफनाक साजिश को किया नाकाम
भाजपा सूत्रों के हवाले से जो खबरें निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक, पहले चरण की सभी 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तकरीबन तय हो चुके हैं। इनमें से 6 सीट ऐसे हैं जिन पर सिंगल नाम हैं, जबकि बाकी के सीटों पर दो नामों का पैनल है। बताया गया है कि इन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के पास पास भेजा जायेगा, जिसके बाद नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।
Read More : नक्सल प्रभावित इस जिले में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मीडिया सेंटर, पत्रकारों हो रही दिक्कतों के चलते प्रशासन ने की पहल

अब ये तय है कि पहले चरण के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान विजयादशमी के बाद ही हो पायेगा। 19 या 20 तारीख को इसकी घोषणा हो सकती है। बता दें कि इन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई दिनों से यह खबर भी तैर रही थी कि वे मिशन 65 प्लस के मद्देनजर बस्तर की जगदलपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अंतागढ़ से मौजूदा विधायक भोजराम नाग का टिकट काट सकता है। उनके स्थान पर बैठक में मंतूराम पवार के नाम पर चर्चा हुई है।
Read More : पहले चरण की 18 सीटों के लिए शुरू हुई नामांकन पत्र दाखिले की प्रक्रिया... भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार!
बता दें कि पिछले चुनाव में बस्तर की 12 सीटों में से महज 4 सीटों पर ही भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए थे। ऐसे में इस बार एक-एक सीट को लेकर गहन चिंतन-मनन हुआ। चुनाव समिति की बैठक में बस्तर से सांसद दिनेश कश्यप को टिकट देने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो पहले चरण के लिए 18 संभावित नामों पर सहमति बन गई है। हालांकि, अभी इस पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। आखिरी वक्त में इसमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है।
Read More : अमित शाह का दंतेवाड़ा प्रवास: दंतेश्वरी मंदिर में डेढ़ घंटे तक आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रही पाबंदी... बच्चों सहित परेशान होती रही सैकड़ों महिलाएं

इन संभावित नामों पर लग सकती है मुहर....
सिंगल नाम वाली सीटें ये हैं...
राजनांदगाव – डॉ रमन सिंह
नारायणपुर – केदार कश्यप
बीजापुर – महेश गागड़ा
कोंडागांव – लता उसेंडी
अंतागढ़ - मंतूराम पंवार
कांकेर – हीरा मरकाम
इन सीटों पर बना है पैनल...
बस्तर – दिनेश कश्यप या जबिता मंडावी
जगदलपुर – संतोष बाफना या कमलचंद भंजदेव
चित्रकोट – बैदूराम कश्यप या लच्छु कश्यप
दंतेवाड़ा – डैदु टाटी या भीमा मंडावी
भानुप्रतापपुर – परमानंद टेटे या ब्रम्हानंद नेताम
केशकाल – रामेश्वर उसेंडी या महाप्राण पुरोहित
कोन्टा – सोएम मुका या मौसम मुत्ती
डोंगरगांव – नीलू शर्मा या डॉ नीरेंद्र साहू
खुज्जी – रजिन्दर पाल सिंह भाटिया
खैरागढ़ – विक्रांत सिंह या कोमल जंघेल
डोंगरगढ़ – राजेश खांडेकर या विनोद खांडेकर
मोहला मानपुर – संजीव शाह या शिवराज उसारे
Read More : सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!
Read More : सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!

एक टिप्पणी भेजें