दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों के चंगुल में कैद सब इंस्पेक्टर और शिक्षक की सकुशल वापसी हो गई है। पुलिस ने दोनों अपहृत कर्मचारियों को सकुशल छुड़ा लिया है। कल इस बात की खबर आई थी कि नक्सलियों ने अगवा सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी है। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था।
Read More : नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
आखिरकार एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की रणनीति कारगर साबित हुई और एसआई समेत शिक्षक को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया गया। बताया गया है कि अभी दोनों ही पुलिस के साथ हैं और इन्हें दंतेवाड़ा लाया जा रहा है।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर
एसपी डॉ पल्लव ने खबर बस्तर को बताया कि सब इंस्पेक्टर की हत्या की अफवाह फैलाने के पीछे नक्सलियों की सोची समझी रणनीति थी। मीडिया के जरिये एसआई की हत्या की भ्रामक खबर प्रसारित कर माओवादी, सुरक्षा बलों को फंसाना चाहते थे।

Read More : अपहरण के बाद नक्सलियों द्वारा ASI की हत्या करने की खबर... घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शिक्षक भी नक्सलियों के चंगुल में!
दरअसल, समेली इलाके में 250-300 माओवादियों की मौजूदगी थी। एंबुश लगाकर बैठे नक्सली इस फिराक में थे कि फोर्स मौके पर पहुंचे और वे इन्हें ट्रेप में फंसा लें। एसपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ललित कुमार और शिक्षक जय सिंह कुरेटी सकुशल हैं। दोनों को पुलिस लाइन लाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस में पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा करेगी।
Read More : नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

एक टिप्पणी भेजें