न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भाजपा ने अब आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को पार्टी के स्टार प्रचारक व सीएम डॉ रमन सिंह बस्तर की चार विधानसभाओं में बैक टू बैक रैली कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।
कोंटा विधानसभा के दोरनापाल में शनिवार की सुबह सीएम पहली आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दंतेवाड़ा के गीदम, बस्तर जिले के बागमोहलई और नारायणपुर विधानसभा के मादलापाल में मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं होंगी।
Read More : पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम ने वन मंत्री गागड़ा के पक्ष में नामांकन लिया वापस... बोले- 'भाजपा मां है, बेटा कब तक दूर रहेगा'
बता दें कि पहले चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर मतदान होना है। बस्तर को साधने के लिए प्रचार अभियान की कमान खुद मुख्यमंत्री संभालेंगे। इन सबके बीच खबर यह भी है कि संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पीएम मोदी की चुनावी रैली भी हो सकती है। हालांकि, मोदी के कार्यक्रम को लेकर अभी हरी झंडी नहीं मिली है।
Read More : कांग्रेस का दामन थामने वाले BJP के इस कद्दावर नेता ने पार्टी पर लगाया आरोप... बोले- 'सत्तासीन होने के बाद से मूल सिद्धांतों से भटक गई है भाजपा'

एक टिप्पणी भेजें