Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

राष्ट्रीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सियासी समर का शंखनाद भी हो गया है। 

Lok-Sabha-elections-will-be-held-in-7-phases

    देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और आखिरी 19 मई को होगा। नतीजे गुरूवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के साथ ही देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब है कि सरकार अब कोई लोक लुभावन घोषणा या उद्घाटन नहीं कर सकती। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव...

  • पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य)

  • दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य)

  • तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य)

  • चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य)

  • पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य)

  • छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य)

  • सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य)



पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर... पाक ने साधी चुप्पी, जैश का दावा- जिंदा है!


   न्यूज डेस्क। खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मौत की खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Terrorist-Masood-Azhar-claims-death-in-media-report

इधर, पाकिस्तान सरकार और सेना ने भी मसूद अजहर की मौत की खबर पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने मसूद अजहर के मारे जाने की खबर का खंडन किया है।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

    सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर जिंदा है, लेकिन उसकी तबियत नाजुक है। उसके लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है। मसूद अजहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में है। जैश-ए-मोहम्मद ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं की है।

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

    इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है और वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता है। ऐसे में मसूद अजहर के मरने की खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। 

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

बालाकोट में हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में भी उसके मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर की मौत की खबर की जांच में जुट गई हैं।

Read More :  वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी  

   अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या मसूद अजहर मर गया है या जिंदा है? अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है कि मसूद अजहर का पाकिस्तानी सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गुर्दे खराब हो चुके हैं।

जानिए, कौन है मसूद अजहर:   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर के रहने वाले मसूद अजहर ने साल 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था। उस पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले, पठानकोट वायुसेना के ठिकाने में हमले और पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप हैं। साल 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अगवा विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने मसूद अजहर को छोड़ दिया था।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    रक्षा विशेषज्ञ मसूद अजहर के मारे जाने की खबर को पाकिस्तान की चाल मान रहे हैं। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत समेत दुनिया के देशों का जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना पर कार्रवाई का पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दवाब से बचने के लिए पाकिस्तान ने मसूद अजहर के मारे जाने की अफवाह उड़ाई है।

News Courtesy : aajtak.intoday.in


वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पाकिस्तान आर्मी द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार की देर शाम वतन वापसी हो गई। पाक की जमीन पर तकरीबन 56 घंटे गुजारने के बाद विंग कमांडर स्वदेश वापस लौटे। भारत द्वारा जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाने के फलस्वरूप आखिरकार पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। 

wing-Commander-abhinandan-india-return

आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे। यहां पर पाकिस्तान फौज द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

Read More :  पुलवामा हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

     विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने शुक्रवार रात भारत को सौंप दिया। अभिनंदन ने 9.21 मिनट पर पाक की सीमा से भारत की सरहद में कदम रखा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला था। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। 

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

इससे पहले अटारी बार्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन का मेडिकल चेकअप किया गया। वापसी के मद्देनजर शुक्रवार को भारत की ओर से बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड रद्द की गई। इस दौरान बार्डर पर देशवासी अपने वीर सैनिक के स्वागत में पलकें बिछाए खड़े रहे। 


सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न:    पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर को बीएसएफ के हवाले किया, जहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। अभिनंदन की वापसी के बाद देशवासियों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया है। 

Read More :  पुलवामा हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

   गौरतलब है कि भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वतन वापसी की मांग की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को ऐलान किया था कि विंग कमांडर को भारत को सौंपा जाएगा। हालांकि, अमन के पैगाम के नाम पर अभिनंदन की वापसी के दौर में भी पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी रखी।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 


कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!


    श्रीनगर @ एजेंसी न्यूज। जम्मू से श्रीनगर जा रही सीआरपीएफ की गाड़ियों के काफिले पर गुरूवार की दोपहर पुलवामा में आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर सरकार के सलाहकार के विजयकुमार के मुताबिक इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी आंतेकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

Fourty-jawans-martyred-in-Kashmirs-biggest-terror-attack

Read More :  नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!

    जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के काफिले में 70 गाड़ियां शामिल थी और तकरीबन 2500 जवान इन गाड़ियों में सवार थे। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2001 में कश्मीर विधानसभा और जनवरी 2004 में सुरक्षा बलों के काफिले पर भी इसी तरह आतंकी हमला हुआ था। विधानसभा पर हुए हमले में कुल 38 मौतें हुई थीं।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

बताया जा रहा है कि फिदायीन हमले में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। ये विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन 5 किमी तक इसकी गूंज सुनाई थी। 

Fourty-jawans-martyred-in-Kashmirs-biggest-terror-attack

    अधिकारियों के मुताबिबक जैश के आतंकी आदिल अहमद वकास कमांडो ने इस फिदायीन हमले को अंजाम दिया। उसने विस्फोटक से भरी अपनी गाड़ी जवानों को ले जा रही बस से टकरा दी। पुलवामा के काकापोरा का रहने वाला आदिल 2018 में जैश में शामिल हुआ था। 

Read More :  बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 माओवादियों को मार गिराया... मारे गए सभी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई 

    पुलवामा हमले की जांच के लिए एनआईए की 12 सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस टीम का नेतृत्व आईजी रैंक के अफसर करेंगे। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। आपको बता दें कि हमले से हफ्तेभर पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के आने-जाने के रास्ते पर आतंकी IED से हमला कर सकते हैं। 


छत्तीसगढ़ के CM का फैसला कल तक के लिए टला... अब कल होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात का फैसला अब शुक्रवार को होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के हवाले से दी गई है। उन्होंने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को इस बात की इतल्ला दी। 

Chhattisgarh-CMs-decision-deferred-till-tomorrow

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

     बता दें कि आज देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस बात का ऐलान किए जाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी नए सीएम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दोनों राज्यों में सीएम के दो-दो मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ का मसला कल तक के लिए टाल दिया गया है। 

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

गौरतलब है कि अब से कुछ देर पहले कांग्रेस द्वारा छग के लिए आब्जर्बर नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी डा चंदन यादव राहुल गांधी के बंगले पर पहुंचे और मुलाकात की। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!  

  इसके बाद ही खड़गे ने यह जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई। बताया गया है कि कल इस मसले पर खड़गे व पुनिया की राहुल गांधी के साथ दोबारा बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। 

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर मसखरी का दौर जारी है। सियासी दलों की हार-जीत को लेकर नेताओं  का जमकर उपहास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जमकर चटखारे लिए जा रहे हैं। 

Jokes-on-the-leader-in-the-social-media-regarding-the-results-of-assembly-elections

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

    ट्वीटर, फेसबुक और वॉट्सएप ग्रुप्स में नेताओं को लेकर जोक्स की भरमार है। खास तौर पर तीन राज्य गंवाने वाली भाजपा पर ही सबका निशाना दिख रहा है। जरा आप नजर डालिए किस तरह के चटखारे लिए जा रहे हैं... 

  • 'गब्बर सिंह' के अवतार में पीएम मोदी...


  • अब इस पर आप क्या कहेंगे..!


  • मोदी-शाह की चर्चा पर जोक्स...


  • इस पर तो आप जरूर मुस्कुराएंगे..!

  • गंभीर मुद्रा में डॉ रमन सिंह...

  • 'रानी' को आईना दिखाते पीएम मोदी!

  • वक्त है बदलाव का..!



विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस, भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती दौर की मतगणना भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा फेल होता दिखाई दे रहा है। हिन्दी भाषी तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सत्तासीन भाजपा के हाथों से सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More : बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!

    सुबह 11 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे करते हुए अच्छी बढ़त बना ली है और इन राज्यों से भाजपा के लिए आ रहे संकेत अच्छे नहीं हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में अभी भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीटों का अंतर इतना बढ़ता नज़र आ रहा है कि कांग्रेस जीत के करीब खड़ी नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

    इसके अलावा अन्य दो राज्यों तेलंगाना में केसीआर निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं मिजोरम के रुझानों में एमएलएफ भी बहुमत के आंकडे के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि अभी काउंटिंग चल रही है और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठ रहा है और विधानसभाओं की अगली तस्वीर कैसी होने वाली है। 

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े

Exit Poll : छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार..? भाजपा लगाएगी जीत का चौका या फिर कांग्रेस का खत्म होगा वनवास...जानिए, क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे!


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 5 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार को न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल्स के नतीजे घोषित किए हैं। इनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस, भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। 


     एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है वहीं राजस्थान में भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने का संकेत भी साफ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में टीआरएस एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है, जबकि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरती दिख रही है। 
छत्तीसगढ़ बात करें की तो यहां चुनाव नतीजों को लेकर तमाम एग्जिट पोल का अनुमान अलग-अलग है। कुछ एग्जिट पोल भाजपा के लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने का पूर्वानुमान लगा रहे हैं तो कुछ पोल्स प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। 

आईए इन एग्जिट पोल पर एक नजर डालते हैं.....

  • इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है। कांग्रेस को 55-65, कांग्रेस 21-31 सीट  और जनता कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। 


  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। भाजपा यहां चौथी बार सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50 सीटे, कांग्रेस को 32-38 सीटें, जनता कांग्रेस को 6-8 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 


  • रिपब्लिक-सीवोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 35-43, कांग्रेस को 40-50, जोगी कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 



  • एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भी छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार बन रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को 35 सीट, बीजेपी को 52 और अन्य को 3 सीट मिलने का आसार है। 


अमृतसर ट्रेन हादसे का वीडियो आपके रोंगटे खड़े का देगा... रावण दहन देख रहे लोगों पर चढ़ गई ट्रेन, देखते ही देखते बिछ गई लाशें...

10/19/2018

     न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। पंजाब के अमृतसर में बड़ी रेल दुर्घटना की खबर आ रही है. पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.


    बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास राणव का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए ट्रैक पर लोग खड़े थे. इसी बीच ट्रेन लोगों की भीड़ के ऊपर चढ़ गई. इसमें काफी लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भगदड़ मच गई.

Read More :  कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर लगाया दांव, एक विधायक की कटी टिकट... जानिए बस्तर की 12 सीटों पर क्या है कांग्रेस का गेम प्लान और क्या है चुनौतियां! 

     यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुआ है. घटना स्थल से हृदयविदारक तस्वीरें आ रही हैं, जिसे देखा नहीं जा सकता है. ट्रैक के आसपास खून से लथपथ लाशें बिखरी पड़ी हुई हैं. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद बता रहे हैं कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए इसकी रफ्तार कम होनी चाहिए.

देखिए घटना का LIVE VIDEO...


भीषण हादसा : दशहरा में रावण दहन देखने आए लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 50 से ज्यादा के मरने की आशंका!


     न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। पंजाब के अमृतसर में बड़ी रेल दुर्घटना की खबर आ रही है. पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.



BIG NEWS:  कर्मा परिवार में बगावत, महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान...मां देवती कर्मा के खिलाफ लडेंगे चुनाव!   

    बताया जा रहा है कि यह हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास राणव का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए ट्रैक पर लोग खड़े थे. ऐसी आशंका है कि ट्रेन लोगों की भीड़ के ऊपर चढ़ गई. इसमें काफी लोगों के मारे जाने की आशंका है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भगदड़ मच गई.



     यह हादसा अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास हुआ है. घटना स्थल से हृदयविदारक तस्वीरें आ रही हैं, जिसे देखा नहीं जा सकता है. ट्रैक के आसपास खून से लथपथ लाशें बिखरी पड़ी हुई हैं. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद बता रहे हैं कि ट्रेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाके को देखते हुए इसकी रफ्तार कम होनी चाहिए. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है.
     बहरहाल, घटनास्थल के पास काफी लोग एकत्रित हो गए हैं और स्वजनों की तलाश कर रहे हैं. मौके पर चारों तरफ लोगों के रोने-बिलखने की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. यह सब कुछ इतना विचलित करने वाला है कि इसकी तस्वीरें दिखाई नहीं जा सकती है. मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. बड़े पैमाने पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.एक चश्मदीद का कहना है कि ट्रैक के पास का नजारा 1947 में देश के विभाजन के समय हुए दंगों जैसा हो गया है, जहां लाशें क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ी हुईं हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार एक रेल अधिकारी का कहना है कि अमृतसर के निकट रावण दहन देखने के लिए रेल पटरी पर खड़े बहुत से लोगों के ऊपर से ट्रेन गुजरी है.





दुनिया भर में 48 घंटों तक बंद रहेगा इंटरनेट..? क्या है इस खबर की हकीकत, जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब इस खबर में


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। शुक्रवार को एक खबर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया समेत न्यूज पोर्टलों में वायरल हो रही है। जिसमें रूस टूडे की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 48 घंटों तक पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस रिपोर्ट से इंटरनेट यूजर्स के बीच खलबली मची हुई है। 

The-internet-will-be-closed-for-48-hours-worldwide

Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

     रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इंटरनेट शटडाउन का असर समूची दुनिया में होगा। इस दौरान इंटरनेट के मेन डोमेन सर्वर्स और इससे जुड़े हुए नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर कुछ समय के लिए डाउन हो सकते हैं। इसे इंटरनेट एड्रेस बुक और डोमेन नेम सिस्टम (DNS) को सेफ रखने के लिए की जा रही कवायद बताया जा रहा है। 
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट का बंद होना संभव है? इंटरनेट बंद रहने से दुनिया में कितने लोग प्रभावित होंगे? क्या आपका इंटरनेट भी बंद होगा? आइए जानते हैं ऐसे सभी सवालों के जवाब....

  • खबरों के मुताबिक इस मेंटेनेंस के कारण पूरी दुनिया के सिर्फ 1 फीसदी यानि करीब 36 मिलियन लोग प्रभावित होंगे। हालांकि, यह आंकड़ा महज 1 फीसदी ही है लेकिन 3.6 करोड़ लोगों की संख्या कम नहीं होती। भारत में भी इसका असर होगा।


  • बताया गया है कि इस ग्लोबल मेंटेनेंस के कारण ज्यादातर ऐसे लोग प्रभावित होंगे जिनकी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां इनक्रिप्टोग्राफी (Encryptography) बदलने के लिए तैयार नहीं हैं या फिर देर से बदलेंगी।

  • एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट का बंद होना संभव नहीं है। भारत की बात करें तो यहां इंटरनेट बंद होने से सबसे ज्यादा रेलवे, टेलीकॉम और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी लेकिन विदशों में इन सबके अलावा हॉस्पिटल तक भी प्रभावित सकती है। ऐसे में अरबों का नुकसान होगा।           
  • यह मेंटेनेंस या अपडेट इसलिए किया जा रहा है ताकि इंटरनेट को पहले के मुकाबले सुरक्षित बनाया जाए। दावा है कि इनक्रिप्टोग्राफी अपडेट के बाद डोमेन पहले से अधिक सुरक्षित होंगे।

  • कब और कहां इंटरनेट की सेवा बंद होगी और कितनी देर के लिए, इस पर विशेषज्ञों में मतभेद हैं। कुछ का कहना है कि एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा बंद हो सकती है। तो वहीं कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि ऐसा संभव ही नहीं है, क्योंकि इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ठप पड़ जाएगी।

UP के रायबरेली में बड़ा ट्रेन हादसा: न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत... 30 से ज्यादा यात्री घायल


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। रायबरेली के पास हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।


    घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय डीएम और अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। इसके अलावा हादसे की जांच के लिए यूपी एटीएस (Anti-Terrorism Squad) भी पहुंच रही है। 

Read More :  नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

   आपको बता दें कि रायबरेली यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी है। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन मालदा से नई दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी इंजन सहित कुल 9 बोगियां पटरी से उतर गई। ये ट्रेन हरचंदपुर स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर ही पटरी से डिरेल हुई। 

यह भी पढ़िए :  CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...

     हादसे के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मृतकों के परिजनों 2 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया गया है। वहीं ट्रेन हादसे के प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। 

इन हेल्पलाइन नंबर पर इन्क्वायरी की जा सकती...
BSNL- 05412-254145
Railway- 027-73677

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना के तुरंत बाद इस बारे में जानकारी ली है और घायलों को तुरंत मदद देने का आदेश दिया है। यूपी के सीएम ने इस हादसे के बारे में डीजीपी से बात भी की। खबर लिखे जाने तक लखनऊ और वाराणसी से NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 


आधार पर सुप्रीम फैसला: अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, IT रिटर्न और पैन सहित यहां होगा जरूरी


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को आधार पर अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे संवैधानिक रूप से वैध तो माना लेकिन इसकी अनिवार्यता को लेकर कन्फ्यूजन खत्म कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया है कि इसे हर किसी से शेयर करना जरूरी नहीं है। 

आधार पर सुप्रीम फैसला: अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, IT रिटर्न और पैन सहित सिर्फ यहां होगा जरूरी

     सुको के 5 जजों की पीठ ने इस पर फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार अनिवार्य नहीं होगा। अदालत के फैसले के बाद आधार अब कहां जरूरी होगा और कहां नहीं, आइए जानते हैं... 

यह भी पढ़िए :  NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!' 

आधार यहां जरूरी...

  • पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य।
  • आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए भी आधार जरूरी होगा। 
  • सरकार की लाभकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ पाने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य। 


आधार यहां जरूरी नहीं...

  • नया मोबाइल सिम के लिए कंपनी आपसे आधार नहीं मांग सकती। 
  • बैंक अकाउंट खोलने के लिए आधार नंबर की अनिवार्यता खत्म। 
  • 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार जरूरी नहीं है।
  • सीबीएसई, नीट और यूजीसी की परीक्षाओं के लिए भी आधार जरूरी नहीं। 
  • सीबीएसई, बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से आधार की मांग नहीं की जा सकती है। 
  • टेलिकॉम कंपनियां, ई-कॉमर्स फर्म, प्राइवेट बैंक व इस तरह के  अन्य संस्थान आधार की मांग नहीं कर सकते हैं। 

मनाली में बाढ़ का कहर: जब उफनती नदी में समा गई टूरिस्ट बस... देखिए दिल दहला देने वाला VIDEO

9/24/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस साल भारी बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हैं। अभी भी कई इलाकों में बाढ़ लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश का है जहां बारिश ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है।

Bus-flows-into-the-river

    हिमाचल के फेमस टूरिस्ट प्लेस कुल्लू-मनाली में भारी बारिश के चलते आम लोग हलाकान हैं। बीते 24 घंटे के दरमियान बारिश ने यहां सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शहर से लेकर नेशनल हाइवे तक जहां नजर दौड़ाएं पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

Read More :  गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मरने वालों में दो सगे भाई... देखिए मौत का LIVE वीडियो

     मनाली में सोमवार को टूरिस्टों को ले जा रही एक बस देखते ही देखते नदी में समा गई। गनीमत यह रही कि हादसे से पहले ही बस में सवार सभी मुसाफिरों को निकाला जा चुका था अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था। हादसे की तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

देखिये वीडियो…


पहले सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला फिर MLA और पूर्व विधायक के सीने में उतार दी गोलियां... टीडीपी नेताओं की हत्या में महिला माओवादियों का हाथ..!


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। आंध्रप्रदेश के अरकु क्षेत्र के TDP विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की रविवार को माओवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब दोनों नेता एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। 

Naxalites-killed-TDP-MLA-and-former-MLA

Read More :  सर्चिंग से लौट रहे जवानों को नक्सलियो ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में DRG का सहायक आरक्षक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

     घटना के बाद जिस तर​ह की खबरें निकल कर सामने आ रही हैं उसके मुताबिक अरकु विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमु पर हमले में महिला माओवादियों की बड़ी भूमिका रही। सूत्रों की मानें तो दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ डुमरीगुड़ा मंडल के लिपीटिपुट्टा माइनिंग क्वेरी का दौरा कर रहे थे। इस बीच माओवादियों ने पहले मौके पर मौजूद  MLA के सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और फिर दोनों नेताओं के सीने में गोलियां दाग दी।  

यह भी पढ़िए :  BIG BREAKING : माओवादियों ने आंध्रप्रदेश के TDP विधायक और पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या की... 60 से ज्यादा नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम

     बताया गया है कि महिला माओवादियों ने बेहद नजदीक से विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा को सीने में गोली दागी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक AOB माओवादी गुट के सचिव रामकृष्णा के नेतृत्व में करीब 50 महिला माओवादियों ने नेताओं पर हमला किया। माओवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में विधायक के समर्थक भी घायल हुए हैं। 

Naxalites-killed-TDP-MLA-and-former-MLA

Read More :  बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम! 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नक्सली हमले में मारे गए अरकु विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव ने साल 2014 का चुनाव YSR कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे YSRC से अलग होकर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक उन्हें कई बार माओवादियों की ओर से हत्या की धमकियां मिलती रही हैं। 

Read More :  सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट

माओवादियों ने आंध्रप्रदेश के TDP विधायक और पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या की... 60 से ज्यादा नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य आंध्रप्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां माओवादियों ने अरकू क्षेत्र के TDP विधायक किडारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं की हत्या को भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने अंजाम दिया है।

Maoists-shot-dead-TDP-MLA-from Andhra-Pradesh

Read More :  सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट

     आंध्र मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक इस वारदात को 60 से ज्यादा नक्सलियों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त विधायक के साथ सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे लेकिन नक्सलियों ने पहले इन पर काबू किया और दोनों नेताओं पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। 

Read More :  सर्चिंग से लौट रहे जवानों को नक्सलियो ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में DRG का सहायक आरक्षक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

    इस घटना को नक्सलियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब विशाखापटनम से करीब 125 किमी दूर अरकू विधानसभा क्षेत्र के थुतांगी गांव में विधायक सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक एस सोमा एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इसी बीच भाकपा (माओवादी) के सदस्य वहां आ धमके और गोलीबारी शुरू कर दी। 

यह भी पढ़िए :   VIDEO : पुलिस देखती रह गई और कांग्रेसियों ने फूंक डाला CM और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला... लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्टोरेट के सामने जमकर किया प्रदर्शन 

     इस हमले में विधायक जमीन पर लहुलुहान होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इधर, आंध्र प्रदेश की घटना से छग पुलिस ने भी अलर्ट जारी करते हुए जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Read More :  बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!