बीजापुर @ खबर बस्तर। इस विधानसभा सीट के लिए अब तक 5 नेताओं ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है और इनके समेत कुल 9 लोगों ने नामांकन पत्र लिया है। यहां सोमवार को विधायक महेश गागड़ा, कांग्रेस के विक्रम मण्डावी, जकांछ के सकनी चंद्रैया, निर्दलीय राजाराम तोड़ेम और आम आदमी पार्टी के तिरूपति यालम ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।
Read More : बगुले लेकर आए जापानी बुखार, हॉस्टल में पढ़ रहे छात्र की मौत... गंगालूर में मेडिकल टीम ने डाला डेरा
हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी जेम्स कुड़ियम एवं भाजपा नेता ओमकार तारम ने अभी नामांकन दर्ज नहीं कराया है। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर मुकर्रर की गई है। पिछले चुनाव के उलट इस बार बसपा और सीपीआई ने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। दरअसल, जकांछ के साथ इन दोनों पार्टियों का चुनाव पूर्व गठबंधन हो गया है।
Read More : नामांकन दाखिले के दौरान कलेक्टर की सख्ती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया को कमरे से बाहर निकाला!

ऐसे पहुंचे उम्मीदवार: सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम शाह मण्डावी कलेक्टोरेट आए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के जयकारे के साथ रैली की शक्ल में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का बिगुल फूंका।
BREAKING : दंतेवाड़ा में कांग्रेस के बाद अब BJP में बगावत... वरिष्ठ भाजपा नेता चैतराम अटामी लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, सोमवार को लेंगे नामांकन फार्म... 'खबर बस्तर' से बोले- 'पार्टी को दिखाऊंगा अपनी हैसियत'
दूसरी ओर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार सकनी चंद्रैया भी गाजे-बाजे के साथ अजीत जोगी और अमित जोगी जिंदाबाद के नारे लगाते कलेक्टोरेट के सामने आए। वहीं अविभक्त मप्र में प्रतिपक्ष के उपनेता रह चुके पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम कुछ खास समर्थकों के साथ सरल अंदाज में कलेक्टोरेट आए। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तिरूपति यालम भी 'आप' की टोपी लगाए समर्थकों के साथ पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया।

हैट्रिक की तैयारी, फिर भरेंगे फार्म: दो बार विधायक रह चुके महेश गागड़ा ने हालांकि नामजदगी का पर्चा सोमवार को तो दाखिल कर दिया है लेकिन खबर है कि वे मंगलवार को फिर से फॉर्म भरेंगे। सोमवार को उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, जिला कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरली कृष्ण नायडू, महामंत्री श्रीनिवास मुदलियार व ओमकार तारम आए थे। समझा जाता है कि मंगलवार को वे तामझाम के साथ नामांकन पत्र भरने आ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें