दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर की सियायत में अहम स्थान रखने वाली कर्मा फैमिली में दरार पड़ गई है। बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा के पुत्र छबिन्द्र कर्मा ने बगावती तेवर दिखाते निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वे अपनी मां और दंतेवाड़ा की मौजूदा विधायक देवती कर्मा के खिलाफ चुनाव लडेंगे।
Read More : नक्सली वारदात : ग्रामीण को घर से उठा कर ले गए माओवादी, दूसरे दिन सड़क किनारे पड़ी मिली लाश
शनिवार को अपने निवास पर समर्थकों की मौजूदगी में छबिन्द्र ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले चुनाव में ही इस बार मौका दिए जाने का भरोसा दिलाया गया था। इसके बाद से उन्होंने कई बार पार्टी और परिवार के बीच चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की लेकिन उनके इस दावे को अनसुना कर दिया गया। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस से इतर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरने का फैसला करना पड़ा।

यह भी पढ़िए : बिलासपुर के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें अमित शाह : कांग्रेस
छबिन्द्र कर्मा के मुताबिक उनका एकमात्र मकसद क्षेत्र की जनता की सेवा करना है। उन्हें यह सीख अपने दिवंगत पिता महेन्द्र कर्मा से मिली है। लिहाजा वे क्षेत्र की जनता के हितों के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बता दे कि छबिन्द्र ने यह ऐलान ऐसे वक्त में किया है जब कांग्रेस के टिकटों की घोषणा की जानी है। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार भी विधायक देवती कर्मा को ही टिकट दे सकती है।

एक टिप्पणी भेजें