जगदलपुर @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करने जा रहे एक पदयात्री की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बाइक ने पदयात्री को सामने से टक्कर मार दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाइक चालक और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज डुमरापाल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़िए : CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत भोण्ड निवासी हलधर (26) अपने कुछ साथियों के साथ दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मांई के दर्शन के लिए निकला था। बस्तर और परचनपाल के बीच पदयात्री जब सड़क पर गुजर रहे थे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पदयात्री हलधर को जबरदस्त टक्कर मार दी।

Read More : नक्सलियों ने इलेक्शन को फर्जी बताते 'कंगारू कोर्ट' लगाने की दी चेतावनी... गंगालूर में पेड़ों पर लगाए पोस्टर
इस दुर्घटना में पदयात्री युवक जमीन पर गिर गया और इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी सांसें थम गई। हादसे में बाइक चालक सुखचंद (23) निवासी चोलनार और विक्रम कश्यप (26) निवासी आमागुड़ा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद डायल 112 की मदद से मृतक व घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हलधर को मृत घोषित कर दिया।
Read More : नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

एक टिप्पणी भेजें