Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

भूपेश बघेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भूपेश बघेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनावी रैली में CM भूपेश ने PM मोदी को बताया बहुरूपिया... बोले- कभी चायवाला, कभी फकीर तो कभी चौकीदार... बताएं आखिर क्या है अपना असली रूप!


बीजापुर @ खबर बस्तर। सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बहुरूपिया बताते कहा कि वे कभी खुद को फकीर, कभी चायवाला, कभी गंगा मां का बेटा, कभी 56 इंच का सीना वाला तो कभी चौकीदार कहते हैं। पीएम मोदी को बताया चाहिए कि इनमें से उनका असली रूप कौन सा है। 


06-CM-Bhupesh-told-PM-Modi-Bahurupiya

सीएम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी केवल झूठे और जुमलेबाज हैं जो 4 हजार रूपए किलो का मशरूम खाते हैं और करोड़ों रूपए का सूट पहनते हैं। बघेल ने चुनावी जनसभा में लोगों से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने की अपील करते लोगों से कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है। 


यहां बस्तर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में स्टार प्रचारक के तौर पर आए भूपेश बघेल ने नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधते कहा कि उनके कई रूप हैं। सवालों से डरने वाले मोदी ने 5 साल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं ली। 



06-CM-Bhupesh-told-PM-Modi-Bahurupiya

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 5 साल पहले हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए भेजने, कालाधन वापस लाने, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, बूलेट ट्रेन चलाने समेत कई झूठे वादे किए थे। मोदी के राज में संविधान, न्यायालय, ईडी, सीबीआई सरीखी संस्थाओं में हस्तक्षेप की बात उठी है।  




मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक बस्तर का सवाल है, राहुल गांधी यहां मूल बाशिंदों के लिए जल, जंगल और जमीन के हक की बात करते हैं और इसलिए टाटा से लोहण्डीगुड़ा में किसानों को जमीन लौटा दी गई। 



सभा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भूपेश बघेल को करिश्माई सीएम बताते कहा कि 3 माह में ही उन्होंने इतिहास रच डाला। उन्होंने भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची का जिक्र करते कहा कि पिछले साल जांगला की सभा में दो करोड़ रूपए का डोम बनाया गया था। अच्छा होता कि ये पैसा गरीबों को दे दिया जाता। 


06-CM-Bhupesh-told-PM-Modi-Bahurupiya


लखमा ने कहा कि देशद्रोह के नाम पर आदिवासियों को जेल में डाला जा रहा है। उन्हें रिहा कराया जाएगा।



बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि भाजपा से जनता का भरोसा उठ गया है। विस चुनाव की तरह लोस चुनाव में भी जनता अपना भरोसा फिर कांग्रेस पर जताएगी। उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते कहा कि अच्छे दिन के जुमले अब नहीं चलेंगे। राहुल गांधी की सरकार बनेगी तभी देश में खुशहाली आएगी।



सीएम भूपेश ने की घोषणा, वनों में काबिज लोगों को मिलेगा पट्टा...बोले- चावल, चना और नमक के नाम पर अफवाह फैला रही भाजपा


बीजापुर @ खबर बस्तर। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा को अफवाह फैलाने में माहिर करार देते कहा कि चावल, चना और नमक तीनों गरीबों को दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या का हल बातचीत से ही संभव हो पाएगा।



यहां बस्तर संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने 596 करोड़ के जहाजों को 1600 करोड़ रूपए में क्यों खरीदा और इसकी जांच संयुक्त संसदीय समिति से क्यों नहीं करवाई।  


मुख्यमंत्री बघेल ने राफेल डील पर सवाल करते कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ये नहीं बता पा रहे हैं कि अंबानी को उन्होंने 30 हजार करोड़ रूपए क्यों दिए? 






छत्तीसगढ़ में गरीबों को नमक और चना नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस के राज में एक परिवार को प्रति व्यक्ति 7 किलो के मान से चावल दिया जा रहा है। घर में 10 सदस्य होंगे तो उस परिवार को 70 किलो चावल मिलेगा। 




सीएम ने कहा कि जहां तक चना और नमक की बात है, इसे दिया जाएगा। भाजपाई चुनावी नफे के चक्कर में ये अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून के तहत 2005 से जंगल में काबिज लोगों को पट्टा दिया जाएगा।




सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात!


     रायपुर @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है। फेसबुक पर लिखे खत में सीएम ने युवाओं से कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की चुनौती बहुत बड़ी है और युवाओं के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। 

CM-Bhupesh-Baghel-writes-open-letter-to-youth

     अपने इस पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूबे के लाखों युवाओं से आह्वाहन किया है कि वे तमाम आरोप-प्रत्यारोप छोड़ कर आगे आएं और नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में सरकार का सहयोग करें। 

कर्मा पुत्र की नियुक्ति पर सीएम की सफाई:   सीएम भूपेश ने झीरम घाटी हमले में शहीद दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व नेताप्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति संबंधी कैबिनेट के फैसले पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि आशीष को नौकरी किसी युवा से छीनकर नहीं दी जा रही है। 

Read More :  बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला  

    युवाओं के नाम लिखे पत्र में मुख्यमंत्री बघेल ने साफ किया है कि शहीद महेन्द्र कर्मा के पुत्र को अनुकंपा पर नौकरी देने का वादा भाजपा की रमन सरकार ने ही किया था।  हमारी सरकार ने उस वादे को पूरा करने का काम किया है। सीएम के मुताबिक इस फैसले से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आगामी प्रवेश परीक्षा में सीटों में कोई कटौती नहीं होने वाली है।



ये है सीएम भूपेश के पत्र का मजमून....

       छत्तीसगढ़ के युवा साथियो,

      आज आप सबसे अपनी दिल की बात साझा कर रहा हूं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने लगभग 60 दिन से अधिक हो चुके हैं. इन 60 दिनों में मैंने अपना हर एक पल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपलब्ध रहने और 'नवा छत्तीसगढ़' गढ़ने के संकल्प को पूरा करने की प्रक्रिया में समर्पित करने का प्रयास किया है.

Read More :  जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात! 

    मैं भी आप सभी की तरह एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता हूं. एक किसान का बेटा होने के कारण मैंने भी युवा अवस्था में कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है.कॉलेज में दाखिले से लेकर अच्छे अंक प्राप्त करने तक, किसी भी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर उसमें सफलता प्राप्ति के प्रयास तक एवं अध्ययन उपरांत अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष से लेकर, पारिवारिक जिम्मेदारी को सम्भालने तक, लगभग हर स्तर पर संघर्ष से मेरी मुलाकात होती रही है. 

     इसलिए आप सबके दर्द और संघर्ष को मैं बखूबी समझता हूँ और मुझे ऐसा लगता है कि बदलते सामाजिक परिवेश के चलते आपका संघर्ष और समर्पण मेरी उस समय की परिस्थितियों की तुलना में और भी कठिन होगा.

Read More :  बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर देवती कर्मा ने कही ये बड़ी बात...कहा- कर्माजी होते तो..! 

     साथियो, हमारे महान छत्तीसगढ़ प्रदेश का जन्म वर्ष 2000 में हुआ. यह छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद ही था जिसने कि नवजात शिशु रुपी प्रदेश को प्रारम्भिक 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा इसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी को पूरा किया जाना आदेशित किया. 

     उसके उपरांत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है. उनके कार्यकाल में जिस तरह से आप सबके अधिकारों का दोहन हुआ है, उससे न केवल मैं वाकिफ हूं, बल्कि आप सब भी भली भांति जानते एवं समझते हैं.

Read More :  बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन

     वर्ष 2018 प्रदेश में बदलाव की एक नई उम्मीद लेकर आया. यह वो वक्त था जब हमारा नवजात शिशु रुपी प्रदेश 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर वयस्क अवस्था में आ रहा था. वयस्क होने के साथ साथ जिस प्रकार से हर मनुष्य की नई आशाएं, नये सपने, नई आकांक्षाएं होतीं हैं, ठीक उसी प्रकार से हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी नये बदलाव की आवश्यकता थी.

    इस बार पुनः उसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने वयस्क छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के कन्धों पर दी. जनादेश इतना प्रचंड था कि मानों छत्तीसगढ़ महतारी का संदेश स्पष्ट हो कि इस नये छत्तीसगढ़ की आकांक्षाएं, आशाएं एवं सपने केवल कांग्रेस पार्टी ही पूरा कर सकती है.
नवा छत्तीसगढ़ की नयी सरकार अपने प्रथम दिन से ही युवाओं के सशक्तिकरण हेतु गंभीरता से दिन-रात काम कर रही है. हम जल्द ही प्रोफेसर, चिकित्सक, शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं. युवा खिलाड़ियों को भी उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हमने नयी नीति पर काम करना शुरू किया है. 

     छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रवेश परीक्षा में सुधार हेतु आपसे लिए गए सुझावों का हमने क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया है. इतना ही नहीं देश एवं विश्व पटल पर हमारा नवा छत्तीसगढ़ चिकित्सा, कृषि एवं तकनीकी क्षेत्र में सफलता के नये आयाम स्थापित कर सके, इसके लिए भी हमने प्रदेश में सॉफ्टवेयर पार्क, औषधि प्लांट एवं फूड पार्कों को स्थापित करने का निर्णय लिया है.  

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

मेरा आप सभी से वादा है कि देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख नींव किसान एवं प्रकृति के रक्षक आदिवासियों की मजबूरी भरे जीवन को मजबूती भरे जीवन में बदलने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के बाद अब आगे का पूरा समय प्रदेश के युवाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने की दिशा में समर्पित होगा.

   लेकिन इन सबके बीच मेरी आपसे अपील है कि आप उनलोगों की राजनीति में ना फंसे जिन्होंने आपके हक़ एवं अधिकार पर पिछले 15 सालों तक डाका मारा है. जिन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को मजदूर बनाने का काम किया हो, वो किस मुंह से आज हम पर सवाल उठा रहे हैं? क्या वे योगेश साहू को भूल गये??
...और जहां तक आदिवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ते-लड़ते नक्सलियों की गोली से शहीद हुए महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा की बात है तो मैं आप सभी को यह बताता चलूं कि हमने किसी भी सामान्य युवा का अधिकार छीनकर उन्हें नहीं दिया है. 

    शहीद पुत्र को अनुकंपा पर नौकरी देने का वादा भाजपा की सरकार ने ही किया था. हमने बस उसे पूरा किया है. इसके कारण छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आगामी प्रवेश परीक्षा में सीटों में कोई कटौती नहीं होने वाली है.

    अंत में यही कहना चाहूंगा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की चुनौती बहुत बड़ी है और यह मैं अकेले आप सबके सहयोग के बिना नहीं कर सकता. मेरा सपना है कि नवा छत्तीसगढ़ में किसान कर्जमुक्त रहें, आदिवासी आत्मनिर्भर बनें ताकि वे अपनी जरूरत के सामान चप्पल, टिफिन, साड़ी खुद खरीद सकें और युवाओं को कोई भी सरकार मोबाइल देकर उन्हें अपमानित करने की जुर्रत न कर सके. 

मैं छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं से आह्वाहन करता हूं कि वे आरोप-प्रत्यारोप छोड़ कर आगे आएं और नवा छत्तीसगढ़ के सपने को हम सब मिलकर साकार करें. किसी भी प्रदेश के विकास के लिए वहां के युवाओं में एक फौलादी जिगर, दृढ इच्छा शक्ति, पराक्रम, धैर्य और संयम की सख्त जरूरत होती है. कृपया आप मुझे अपना धैर्य और संयम प्रदान करें.

    मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार संविधान के अनुरूप सबको समान अधिकार देकर सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की दिशा में कार्य करना जारी रखेगी.

     जय जोहार
     जय छत्तीसगढ़

     आपका अपना
     भूपेश बघेल


नववर्ष के पहले दिन CM भूपेश बघेल ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा...प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की मांगी मुराद, विजिटर बुक में लिखा— 'माता का दर्शन सुखद अनुभूति'


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने नए साल के पहले दिन मंगलवार को बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

01-CM-Bhupesh-Baghel-worshiped-in-Danteshwari-temple-on-the-first-day-of-New-Year

    बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला बस्तर प्रवास था। करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सीएम भूपेश ने मांई दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के विजिटर बुक में लिखा कि माँ दन्तेश्वरी के दर्शन मात्र से एक सुखद अनुभूति मिलती है।

    इस अवसर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, दंतेवाड़ा नपा अध्यक्ष दीपक कर्मा, पूर्व विधायक फूलोदेवी नेताम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

01-CM-Bhupesh-Baghel-worshiped-in-Danteshwari-temple-on-the-first-day-of-New-Year
हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दक्षिण बस्तर के प्रथम प्रवास के दौरान हेलीपेड पहुँचने पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। सीएम के साथ आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी आए।



छत्तीसगढ़: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा... सीएम भूपेश के पास वित्त-ऊर्जा और खनन, ताम्रध्वज को गृह, सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य...जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग!


   रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित भूपेश बघेल सरकार ने कैबिनेट के सभी 12 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा गुरूवार को कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अहम विभागों वित्त, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, खनन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी को अपने पास रखा है। 

Split-of-departments-of-Bhupesh-cabinet-ministers

Read More :  भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, समूचे मंत्रीमंडल से कहीं ज्यादा है अकेले टीएस सिंहदेव की संपत्ति... जानिए अपने मंत्रियों के बारे में... 

     सीएम के साथ शपथ ग्रहण करने वाले टीएस सिंहदेव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं साख्यिकी बीस सूत्रीय कार्यक्रम और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि ताम्रध्वज साहू को गृह मंत्री बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग,  जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग भी सौंपा गया है। 

Read More :  बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!

जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग....


  • रविन्द्र चौबे: संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन और आयाकट।

  • मोहम्मद अकबर: परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

  • उमेश पटेल: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण विभाग

  • जय सिंह अग्रवाल: राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टाम्प विभाग।

  • अनिला भेड़िया: महिला और बाल विकास, समाज कल्याण विभाग।  

  • शिव डहरिया: नगरीय प्रशासन और विकास और श्रम विभाग। 

  • रुद्र गुरु: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग विभाग। 

  • प्रेमसाय सिंह टेकाम: स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता विभाग। 

बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद 17 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शपथ ली थी। उनके साथ दो मंत्रियों ने भी पद एव गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों के नाम तय करने में लंबा वक्त लगा फिर विभागों के बंटवारे को लेकर भी मशक्कत करनी पड़ी। अभी भी मंत्रीमंडल में मंत्री का एक पद खाली है जिस पर नए साल में फैसला होने की उम्मीद है। 

Read More :  देर रात फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, 17 IPS का हुआ तबादला... 11 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुआ इधर से उधर! 

भूपेश कैबिनेट में 9 विधायकों को मिला मंत्री बनने का मौका, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ...चौबे, अकबर, डहरिया, लखमा समेत ये बने मंत्री!


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित भूपेश बघेल की सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ थी। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इन 9 मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 


    शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में कई वरिष्ठ व कद्दावर चेहरों के साथ ही नए विधायक भी शामिल हैं। भूपेश कैबिनेट में 9 विधायकों रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, रुद्र गुरु, उमेश पटेल, कवासी लखमा, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल और अनिला भेड़िया को मंत्री बनाया गया है। 

Read More :  मंत्री बनने के दावेदारों में डेढ़ दर्जन विधायकों के नाम... जानिए, इनमें से किन 10 विधायकों को मिलेगी 'भूपेश कैबिनेट' में जगह! 

इन 9 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ कैबिनेट में अब सीएम भूपेश बघेल समेत कुल 12 मंत्री हो गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ टीएस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू पहले ही शपथ ले चुके हैं। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 43 IAS और IFS अफसरों का किया तबादला...कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट 

   आज हुए शपथ ग्रहण में कई बड़े और वरिष्ठ विधायकों को मंत्री बनने का मौका नहीं मिल सका। ऐसे नेताओं में सत्यनाराण शर्मा, अरूण वोरा, धनेन्द्र साहू, अमरजीत भगत जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले एक और विधायक को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।  

Read More :  डेढ़ दशक के बाद बदलेगा पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का पता... जानिए किस मंत्री के बंगले में रहेंगे!


भूपेश सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 43 IAS और IFS अफसरों का किया तबादला...कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते 43 IAS और IFS का तबादला किया है। देर रात इस बारे में आदेश जारी किया गया। नई सरकार की इस प्रशासनिक सर्जरी में कई जिलों के कलेक्टर इधर से उधर हुए हैं। 
खास बात यह रही कि आईएएस अफसरों के तबादले का यह आदेश देर रात सवा 1 बजे जारी हुआ। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद ये पहला मौका है जब आधी रात बाद एक साथ इतनी बड़ा फेरबदल हुआ है।
    भूपेश सरकार द्वारा की गई इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में रमन सरकार के दौर में सत्ता के करीबी रहे नौकरशाहों को लूपलाइन में भेजा गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान जिन कलेक्टरों की शिकायत हुई थी उन्हें भी जिलों से हटाकर मंत्रालय लाया गया है। इसके अलावा IAS कैडर के पदों पर कई सालों से मंत्रालय में जमे 5 IFS अधिकारियों की वन विभाग के लिए छुट्टी कर दी गई है। 

देखिए तबादला सूची...











Read More :  मंत्री बनने के दावेदारों में डेढ़ दर्जन विधायकों के नाम... जानिए, इनमें से किन 10 विधायकों को मिलेगी 'भूपेश कैबिनेट' में जगह! 


मंत्री बनने के दावेदारों में डेढ़ दर्जन विधायकों के नाम... जानिए, इनमें से किन 10 विधायकों को मिलेगी 'भूपेश कैबिनेट' में जगह!


    रायपुर @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार की देर शाम छत्तीसगढ़ के तीसरे सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया। उनके साथ दो मंत्रियों टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सीएम बघेल ने कैबिनेट की बैठक ली और किसानों की कर्जमाफी समेत 3 बड़े फैसले लिए। 

Many-MLAs-in-the-Bhupesh-cabinet-claim-to-be-ministers

    प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने और भूपेश बघेल के बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के साथ ही नए कैबिनेट के विस्तार और मंत्री पद के दावेदारों को लेकर भी चर्चा छिड़ गई है। मंत्री पद के संभावित दावेदारों ने इसे लेकर लॉबिंग भी शुरू कर दी है। मंत्री पद के दावेदारों में अभी जिन नामों की चर्चा है, उनसे हम आपको रूबरू करा रहे हैं...

  • चरणदास महंत 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत सीएम पद के 4 दावेदारों में से एक थे। वे कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भी रहे। महंत को राजनीति का लंबा तजुर्बा है। वे मध्यप्रदेश में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, संकेत ऐसे भी मिल रहे हैं कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

  • सत्यनारायण शर्मा 
अनुभवी विधायक सत्यनारायण शर्मा एमपी में दिग्गी और छग में अजीत जोगी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश की सियासत में उनका काफी लंबा अनुभव है। मिलनसार व सबको साथ में लेकर चलने वाले राजनेता की छवि के चलते उनका नाम विधानसभा स्पीकर के तौर पर भी लिया जा रहा है। 

  • रविंद्र चौबे
दिग्गज नेता रविंद्र चौबे कांग्रेस के तजुर्बेकार एमएलए हैं। उन्हें लोनिवि और जनसंपर्क विभाग के कामकाज का अच्छा-खासा अनुभव रहा है। लंबे सियासी अनुभव और संसदीय कार्यों की समझ के मद्देनजर विधानसभा स्पीकर के रूप में उनके नाम की भी चर्चा की जा रही है।

  • धनेंद्र साहू
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके धनेंद्र साहू पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे अजीत जोगी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ की सियासत में खासा दखल रखने वाले साहू समाज के जनप्रतिनिधि हैं। लंबे अनुभव के चलते वे मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 

  • कवासी लखमा
वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा कोंटा से लगातार पांचवी दफे जीतकर आए हैं। वे प्रदेश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित सुकमा जिले का प्रतिनिधत्व करते हैं। उनकी सदन में तेजतर्रार नेता की छवि रही है। पिछली विधानसभा में वे उपनेता प्रतिपक्ष के पद पर रहे। लखमा मंत्री पद के तगड़े दावेदार माने जा रहे हैं।  


  • अमरजीत भगत
अमरजीत भगत तेजतर्रार आदिवासी नेता हैं। इस बार सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। पार्टी को मिली इस ऐतिहासिक जीत में भगत की बड़ी भूूमिका मानी जा रही है। प्रभावशाली आदिवासी नेता होने के मद्देनजर अमरजीत भगत भी मंत्री बन सकते हैं। 

  • अमितेष शुक्ल
प्रदेश के कद्दावर शुक्ला परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमितेष शुक्ल भी लंबा राजनीतिक अनुभव रखते हैं। इस बार वे 58 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव जीतकर आए हैं। जोगी सरकार में अमितेष मंत्री रह चुके हैं। उनके दादा और पिता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पार्टी आलाकमान से भी उनका बेहतर संबंध है।  


  • मोहम्मद अकबर
कांग्रेस के अनुभवी विधायक मोहम्मद अकबर भी मंत्री पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा हैं। अकबर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के शहर कवर्धा से सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। भूपेश कैबिनेट में इन्हें भी जगह मिल सकती है। 

  • अरुण वोरा
अरुण वोरा ने दुर्ग शहर से चुनाव में जीत दर्ज की है। वे दिग्गज नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा के बेटे हैं। सौम्य छवि वाले वोरा भी अनुभवी विधायक हैं। कांग्रेस हाईकमान के सबसे करीबी नेता के पुत्र होने के चलते उनका भी मजबूत दावा है।

  • उमेश पटेल
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष स्व. नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल पार्टी एक युवा चेहरा हैं। वे  खरसिया से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इस बार उमेश ने कलेक्टरी छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को पटखनी दी है। हाईप्रोफाइल सीट पर मिली जीत के बाद मंत्री पद पर उनका भी दावा है। 

शिव डहरिया सतनामी समाज के बड़े नेता हैं। मौजूदा समय में वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। मंत्री पद के लिए उनका नाम भी शसक्त सशक्त दावेदारों में शामिल है। वहीं जोगी सरकार में कृषि मंत्री रह चुके प्रेमसाय टेकाम के भी मंत्री बनने की संभावना है। वे 6 बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।

Read More :  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

इन नामों की भी चर्चा:  इन चेहरों के अलावा मंत्री पद की दौड़ में कई और विधायकों के नाम भी शामिल हैं। ऐसे दावेदारों में अनिला भेड़िया, खेलसाय सिंह, लखेश्वर बघेल, मनोज मंडावी जैसे नाम प्रमुख हैं। 

    इधर, मंत्री पद के लिए दबाव की राजनीति भी शुरू हो गई है। आदिवासी समाज ने उप मुख्यमंत्री समेत 4 आदिवासी विधायकों को कैबिनेट में जगह देने की मांग की है। इसके लिए समाज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख अपनी मांगे सामने रखी है। बता दें कि प्रदेश के आदिवासी इलाके बस्तर से 11 व सरगुजा की सभी 14 सीटें कांग्रेस ने जीती है।  

बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!


     रायपुर @ खबर बस्तर। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी भी शुरू हो गई है। सोमवार की देर शाम कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने सीएम सचिवालय में बड़ा फेरबदल किया है। 

Bhupesh-Baghel-became-a-CM-as-well-as-administrative-reshuffle

Read More : भूपेश बघेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ताजपोशी में शामिल हुए राहुल-मनमोहन समेत कई दिग्गज नेता...टीएस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद का लिया शपथ  

    डॉ रमन सिंह के सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी को सीएम भूपेश बघेल का सचिव बनाया गया है। गौरव द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके साथ ही विशेष सचिव व OSD भी बदले गए हैं। 

Read More :  भूपेश बघेल के CM बनने पर कांग्रेस के इस विधायक ने किया 'लुंगी डांस'... देखिए वायरल VIDEO 

     बता दें कि प्रमोटेड आईएएस टामन सिंह सोनवाली को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनवानी सरगुजा के कमिश्नर थे। उन्हें भूपेश का करीबी अफसर माना जाता है। वहीं प्रवीण शुक्ला को सीएम का ओएसडी बनाया गया है। उद्योग विभाग में पदस्थ शुक्ला पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के साथ अटैच थे।