पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां से 40 किमी दूर आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुर्दोण्डा में शनिवार की शाम करीब चार बजे हुए विस्फोट में सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया और सड़क फट गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इंजन और वाहन के दीगर भाग कई मीटर दूर तक जाकर गिरे।
BREAKING: नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में गिरने से ग्रामीण महिला घायल... जख्मी महिला को साथ ले गए माओवादी, मौके से एक महिला नक्सली गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मुरदोण्डा कैम्प से सीआरपीएफ की 168 बटालियन की बी कंपनी के जवान बासागुड़ा के लिए निकले थे। बताया गया है कि कैम्प में दो जवानों को बुखार था और उन्हें बंकर से बासागुड़ा के सीआरपीएफ हॉस्पिटल भेजा गया था।

बंकर शाम करीब 4ः10 को जवानों को हॉस्पिटल में छोड़कर वापस आ रही थी। इसमें छह जवान सवार थे। कुछ जवान मोटरसाइकिल में भी आगे पीछे थे। जब वे कैम्प से करीब एक किमी पहले तक आए तो माओवादियों ने विस्फोट कर दिया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन कई फीट उपर उछली और विस्फोट के गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी का इंजन बीस फीट दूर ओर इसके हिस्से 40 से 50 फीट दूर जा गिरे।
Read More : नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली CRPF की टुकड़ी को बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में जवान घायल... जख्मी जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया
आईईडी ब्लास्ट से सड़क के पत्थर करीब सौ फीट तक फैल गए और सड़क बारह फीट फट गई। करीब दस फीट गहरा गड्ढा बन गया। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पीछे की एक सीट को छोड़कर बाकि सीटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके से पूरा इलाका दहल गया।

धमाके की गूंज पांच किमी तक सुनाई दी। बताया गया है कि करीब साठ मीटर लंबा तार मिला है। इससे अनुमान लगाया गया है कि विस्फोट साठ मीटर दूर से कमाण्ड किया गया था। ये वाहन मॉडिफाइड थी ओर ऐसा फायरिंग से सुरक्षा के लिए किया गया था।
बाहरी नक्सलियों का हाथ भी संभव: सड़क किनारे दोनों ओर घनी झाड़ियां और जंगल हैं। समझा जाता है कि माओवादी कई दिनों से ताक में थे। कुछ अफसरों के मुताबिक वारदांत को अंजाम देने वाले नक्सली गुट का पता लगाना मुश्किल है क्योंकिे चुनाव के वक्त वारदात को अंजाम देने बाहर से भी नक्सली आते हैं।
Read More : नक्सलियों की टोह लेने निकला ड्रोन बीजापुर के जंगल में लापता..! बासागुडा एरिया में सीआरपीएफ कर रही थी ऑपरेट
बता दें कि जिस इलाके में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया ये इलाका, मद्देड़, जगरगुण्डा, दक्षिण बस्तर डिविजनल कमैटी एवं पश्चिम बस्तर कमेटी का बॉर्डर इलाका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बाहर से आए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया हो।

एक टिप्पणी भेजें