बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लॉक के अड़ावल्ली पंचायत के लोगों ने सचिव दिनेश यालम पर इंदिरा आवास की राशि में गोलमाल करने और मनरेगा की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत जिला पंचायत के सीईओ से की है। ग्रामीणों ने सचिव पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अड़ावल्ली पंचायत के बुधराम वाचम, सुधराम उद्दे, जयसिंह मुड़ामी, पागूराम पोयाम, साधुराम वाचम एवं गोविंद गटी ने सीईओ डी राहूल वेंकट को एक आवेदन दिया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 2014-15 में अड़ावल्ली पंचायत में इंदिरा आवास की राशि हर हितग्राही के लिए 75-75 हजार रूपए मंजूर की गई थी। गांव में 25-26 इंदिरा आवास मंजूर किए गए थे। मकान के लिए सामान खरीदने के नाम पर सचिव ने हितग्राहियों के खाते से राशि निकलवाकर उन्हें 20-25 सीट लाकर दी। इसके बाद उसने दीगर सामान नहीं लाकर दिए और ना ही बचत की राशि लौटाई। अब बचे पैसे मांगने पर सचिव ग्रामीणों को धमकाकर भगा देता है।
Read More : बस्तर आईजी के सामने 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस का दावा- पीछे धकेल दिए गए हैं माओवादी
जन्म-मृत्य प्रमाणपत्र बनाने के लिए सचिव शराब और मुर्गे की मांग करता है। एक साल से सचिव गांव में भी ठीक से नहीं आ रहा है। पिछले साल गांव में डबरी निर्माण एवं मरम्मत का काम हुआ। इसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है।
Read More : खेल अकादमी बीजापुर के युवाओं ने फिर लहराया जीत का परचम, सॉफ्टबॉल में दो मेडल पर जमाया कब्जा
बताया गया है कि मनरेगा में मुड़ामी बुधराम, बुधराम वाचम, सुखराम कलमुल, कुरसम बुधराम, वेट्ठी गोविंद, पोयाम जगरू, वाचम नारायण, कलमूल राजू, मिच्चा लखमू, वट्ठी पाकलू, मुड़ामी सुकलू, वाचम सद्दू, पोयाम पागूराम, सन्नूराम,कुहरामी जोगी, उद्दे मुरा, उद्दे बदरू, उद्दे पाण्डू, उद्दे रमेश, उद्दे आयतू, माड़वी जगरा, कुहरामी मासो, वाचम बलराम एवं गांगाराम ने काम किया था। इन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सचिव ने माता मंदिर के नाम से भी दस हजार रूपए निकाल लिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में सचिव के दोषी पाए जाने पर कुछ ही दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
Read More : नक्सलियों ने एक बार फिर किया मतदान का बहिष्कार, NH पर लगाए बैनर-पोस्टर, लिखा- 'भाजपा नेताओं को मार भगाओ!'
Read More : नक्सलियों ने एक बार फिर किया मतदान का बहिष्कार, NH पर लगाए बैनर-पोस्टर, लिखा- 'भाजपा नेताओं को मार भगाओ!'


एक टिप्पणी भेजें