Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

BJP का मिशन- 65 प्लस: 15 विधायकों का कटेगा टिकट, नए चेहरों पर दांव आजमाएगी पार्टी... खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार!


     रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर लगातार चौथी दफे काबिज होने की कवायद में जुटी भाजपा मिशन- 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस लक्ष्य को पाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने मौजूदा 15 से अधिक विधायकों का टिकट काट सकती है। इसके अलावे रमन कैबिनेट के कई मंत्रियों की टिकट भी इस बार दांव पर लगी है।

BIG BREAKING... मिशन- 65 : भाजपा के 15 विधायकों का कटेगा टिकट, खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटकी तलवार!

Read More :  चुनाव से पहले रमन सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई IAS का तबादला... बस्तर, बीजापुर और कांकेर के बदले गए कलेक्टर, देखिए ट्रांसफर लिस्ट

       जानकारी के मुताबिक चुनाव पूर्व बीजेपी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में तकरीबन डेढ़ दर्जन विधायकों के रिपोर्ट कार्ड के नतीजे निराशाजनक निकले हैं। इनके जीतने की संभावना भी न के बराबर है। ऐसे में पार्टी नए चेहरों पर दांव खेलने के मूड में है। वहीं 3 से ज्यादा मंत्री ऐसे हैं जो इस सर्वे में पार्टी के मानदंडों पर खरे नहीं उतर सके हैं। सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी का आला नेतृत्व इनका टिकट काटने के बारे में भी गंभीरता से विचार कर रहा है। 

Read More :  उम्मीदवार तय होने के बाद जोगी कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान... मतदाताओं को रिझाने पार्टी सिंबल के साथ खेतों में पहुंचे कार्यकर्ता

      बताया जा रहा है कि संगठन और निजी एजेंसियों द्वारा भाजपा ने यह सर्वेक्षण कराया था। जिसके परिणामों ने पार्टी की चिंताएं बढ़ा दी है। दरअसल, इन सवेक्षणों में दर्जनभर से ज्यादा विधायकों से साथ ही कई मंत्रियों का प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इन मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र के लोग ही उनसे खुश नहीं हैं। वहीं कुछ मंत्रियों को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है। 

BIG BREAKING... मिशन- 65 : भाजपा के 15 विधायकों का कटेगा टिकट, खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटकी तलवार!

Read More :  बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा की जयंती पर शहादत को किया गया नमन... कांग्रेसी बोले- बस्तरवासियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे कर्मा, उनके सपनों को पूरा करेंगे



       बताया जा रहा है कि भाजपा ने जो सर्वेक्षण करवाया है उसमें प्रदेश के 12 मंत्रियों में से कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत, वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर का प्रदर्शन ही संतोषजनक मिला है। इसके अलावा बाकि मंत्रियों का परफार्मेंस औसत रहा है। ऐसे में इनको टिकट देने को लेकर पार्टी पशोपेश में है। जिन मंत्रियों के टिकट काटे जाने का अंदेशा है उनमें बस्तर से आने वाले मंत्री का नाम भी शामिल होने की बात सूत्र बता रहे हैं।  

Read More :  सुकमा मुठभेड़ : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
इसलिए कट सकती है टिकट :     बता दें कि 2013 के चुनाव में भाजपा ने 18 विधायकों का तो टिकट काट दिया था लेकिन सभी मंत्रियों पर भरोसा जताते इन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया। जब चुनाव के नतीजे आए तो 5 मंत्री चुनाव हार गए थे। इनमें ननकीराम कंवर, चंद्रशेखर साहू, लता उसेंडी, हेमचंद्र यादव और रामविचार नेताम जैसे बड़े नाम शामिल थे। वहीं मौजूदा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और उस वक्त विधानसभा स्पीकर रहे धरमलाल कौशिक भी अपनी सीट नहीं बचा सके थे। इससे सबक लेते हुए इस बार पार्टी पिछली गलती को दोहराने से बचना चाहेगी।  
Read More :  बस्तर माटी पुत्र कलेक्टर 'महादेव कावरे' की ये तस्वीर पेश कर रही नज़ीर... जब जूता-मोजा उतार DM ने खेत में लगाया रोपा तो सब रह गए हैरान!


       बहरहाल, भाजपा भले ही रमन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने का दावा करती रहे, मगर जमीनी हकीकत बयां कर रही है कि इस बार पार्टी के लिए राहें आसान नहीं है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में बीते 15 बरस से बीजेपी सत्तासीन है। ऐसे में सत्ता विरोधी ल​हर रोकने पार्टी इस बार केवल जीतने वाले चेहरों को ही चुनावी समर में उतारना चाहती है। इसके लिए पार्टी आलाकमान अगर कई विधायकों व कुछेक मंत्रियों की कुर्बानी भी ले ले तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए। 

Read More :  डॉ. रेणु जोगी को लेकर अजीत जोगी ने कही बड़ी बात... बोले- कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव तो उनके खिलाफ छजकां उतारेगी उम्मीदवार !


loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें