बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के अतिसंवेदनशील ब्लाॅक उसूर के आवापल्ली गांव का होनहार छात्र पुप्पल साई किरण कुछ ही दिनों में पायलट बन जाएगा। अभी हैदराबाद में वह प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहा है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जल्द ही वह हवा से बातें करने लगेगा।
Read More : ओपिनियन पोल : छत्तीसगढ़, MP और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार... भाजपा के हाथों से फिसल सकती है तीनों राज्यों की सत्ता!
उसूर बालक आवासीय विद्यालय के अधीक्षक पुप्पल राजू के पुत्र साई किरण ने हैदराबाद से बारहवीं पास करने के बाद मुंबई में एक एयरोनाॅटिकल काॅलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। अभी उसे हैदराबाद में एयरोप्लेन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह इस इलाके का पहला युवक है जो पायलट बनने जा रहा है।

Read More : कांकेर : जब सावन सोमवार पर शिवलिंग से लिपटे दिखे नाग देवता, तो दर्शन को उमड़ी भीड... देखिए Video
शुरू से ही होनहार साई किरण (21) ने आठवीं तक की शिक्षा भोपालपटनम में प्राप्त की। इसके बाद उसने दसवीं की परीक्षा जगदलपुर से उत्तीर्ण की। फिर उसने एयरोनाॅटिकल काॅलेज में दाखिला लिया। परिजन और गांव के लोग साई किरण की इस उपलब्धि को इलाके का गौरव बताते हैं।

यह भी पढ़िए : BREAKING : 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर की आगजनी... ESSAR स्टील प्लांट के पास टिप्पर को फूंका
साई घरवालों का कहना है कि भले ही उसूर ब्लाॅक को अति पिछड़ा माना जाता है लेकिन यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। साई के पिता पुप्पल राजू का कहना है कि साई किरण शुरू से ही होनहार रहा है। कुछ महीनों में उसकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी और वह एयरोप्लेन चलाने के काबिल हो जाएगा।

खबर बस्तर के लिए बीजापुर से पंकज दाऊद की रिपोर्ट...

एक टिप्पणी भेजें