न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बीते दो दिनों से सावन की कुछ ऐसी झड़ी लगी की लोग हलाकान हो गए। बरसात का आलम यह है कि कांकेर से लेकर कोंटा तक और बांदे से लेकर बीजापुर तक चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से बस्तर के कई इलाकों का संपर्क कट गया है।
Read More : झंडारोहण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस का तंज- झंडा नहीं संभल रहा, देश क्या संभालेंगे...?
संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मंगलवार को जो बारिश शुरू हुई तो बुधवार को भी दिनभर गिरती रही। बेतहाशा बारिश से शहर की सड़कें तालाबों में तब्दील होने लगी। गीदम रोड हो, धरमपुरा रोड, या फिर शहीद पार्क चौक...हर तरफ बस पानी ही पानी।
यह भी पढ़िए : AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ी, 3 दिनों से हैं वेंटिलेटर पर...पीएम मोदी ने हास्पिटल पहुंच जाना हाल
शहर की निचली बस्तियों के लोगों को तो मानों भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया। इन इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों के दिन और रात कैसे गुजर रहे हैं ये वे ही बयां कर सकते हैं। मूसलाधार बारिश से इंद्रावती का जलस्तर भी बढ़ गया है।
बात करते हैं कांकेर की। यहां बारिश ने कलेक्ट्रेट को भी नहीं बख्शा। बारिश के चलते जिला कार्यालय और बस स्टैंड में घुटनों तक पानी भर गया। शहर के बाकी इलाकों का भी कमोबेश यही हाल है।
यहाँ तालाब का पानी घरों में घुसने से लोग परेशान हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश से दूध नदी भी उफनती जा रही है। हाल ही में एक युवक नदी में डूबने से लापता हो चुका है।
दक्षिण बस्तर भी बारिश से तरबतर हो रहा है। कटेकल्याण रोड बंद है। शंखनी-डंकनी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, अभी खतरे के निशान से दूर है।
सुकमा में बारिश एक बार फिर लोगों को परेशान किए हुए है। झापरा के पास शबरी नदी में बाढ़ के चलते सीमावर्ती ओडिशा से संपर्क कट गया है। बाढ़ का पानी घरों में भी घुस रहा है।
बीजापुर जिले में तो पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। यहां बाढ़ के हालात तो नहीं हैं लेकिन झमाझम बारिश के बीच उल्टा झंडा प्रकरण ने जिले की सियासत गरमा दी है। लोग रिमझिम फुहारों के साथ ही राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप का भी मजा ले रहे हैं।
यह भी पढ़िए : Live Video : झरने में नहा रहे लोग अचानक पानी तेज होने से बहने लगे...10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 45 लोग बचाए गए
यह भी पढ़िए : Live Video : झरने में नहा रहे लोग अचानक पानी तेज होने से बहने लगे...10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 45 लोग बचाए गए








एक टिप्पणी भेजें