न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार को जब समूचे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में नक्सलियों की नापाक करतूत सामने आई है। यहां सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए।
Read More : झंडारोहण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस का तंज- झंडा नहीं संभल रहा, देश क्या संभालेंगे...?
जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर जवान मोहला थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच आईईडी ब्लास्ट की जद में दो जवान आ गए। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में जख्मी जवानों के नाम विप्लव भौमिक और शिवालय पंकज बताए गए हैं।
Read More : तिरंगे की तौहीन मामले ने पकड़ा तूल, अब छजकां ने मांगा वन मंत्री गागड़ा का इस्तीफा...कहा- उल्टे तिरंगे को सलामी देना देश का अपमान!
राजनांदगांव के एसपी कमललोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि करते बताया कि 15 अगस्त के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भोजटोला स्थित आईटीबीपी कैंप से जवान सर्चिंग पर निकले थे। हिडकोटोला और मिसपी के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में दोनों जवानों का पैर पड़ा और विस्फोट हो गया। हादसे में घायल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़िए : BREAKING : 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर की आगजनी... ESSAR स्टील प्लांट के पास टिप्पर को फूंका

एक टिप्पणी भेजें