न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरूवार की शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। भाजपा के पितृपुरूष वाजपेयी के अवसान पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अटलजी के निधन की खबर के बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- 'मैं निःशब्द हूं, शून्य में हूं। लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।'
Read More : बड़ी खबर: राज्यपाल के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित...15 अगस्त पर फहराया जाएगा केवल तिरंगा, नहीं होंगे रंगारंग कार्यक्रम
मोदी ने इसके बाद भी कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- 'लेकिन वो हमें कहकर गए हैं- मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िन्दगी सिलसिला, आज कल की नहीं। मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं?

पीएम ने ट्वीट किया- 'अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके हर स्नेही को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति !'
Read More : झंडारोहण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस का तंज- झंडा नहीं संभल रहा, देश क्या संभालेंगे...?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय वाजपेयी को विनम्र श्रद्धांजलि देते कहा है- 'अटल जी को मैं किन शब्दों में बिदा करूं, यह मुझे समझ में नहीं आ रहा। वे मेरे गुरू और पिता तुल्य थे। उनके निधन से 125 करोड़ भारतीयों की तरह मैं भी बहुत स्तब्ध और विचलित हूं।'

डॉ. सिंह ने जारी शोक संदेश में कहा है कि अटलजी भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान नेताओं में से थे। उनके निधन से देश की राजनीति के एक चमकदार सितारे का अंत हो गया। वह भारतीय समाज के सभी वर्गों में, सभी नागरिकों में और सभी राजनीतिक दलों के बीच समान रूप से सम्मानित थे।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस... बुझ गया भारतीय राजनीति का उजला सितारा
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस... बुझ गया भारतीय राजनीति का उजला सितारा

एक टिप्पणी भेजें