दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल विरोधी मुहिम में दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस ने सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली सदस्यों पर हत्या व आगजनी जैसी वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं।
यह भी पढ़िए : IPS चन्द्रमोहन सिंह पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज... दंतेवाड़ा एसपी ने की मामले की पुष्टि, पत्नी का बयान लेने टीम रवाना
पुलिस के मुताबिक कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के हल्बारास के जंगलों से घेराबंदी कर पुलिस ने इन जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हिड़मा कवासी पिता देवा कवासी और कवासी हिड़मा पिता भीमा है। दोनो नक्सली सदस्य दुवालीकरका के निवासी हैं।

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हल्बारास में इसी महीने 9 तारीख को धुरली नल-जल योजना के पाइपलाइन कार्य में लगी जेसीबी मशीन में आग लगाने में दोनों शामिल थे। वहीं बुरदीकरका के ग्रामीण बुधराम पोड़ियामी की जनअदालत में हत्या की घटना में भी इनकी संलिप्तता रही। इसके अलावा सड़क खोदने, ग्रामीणों को मीटिंग में बुलाने व पुलिस की रेकी करने जैसे अन्य कई मामलों में भी ये शामिल थे।
Read More : नक्सल आॅपरेशंस में बड़ी कामयाबी : खूंखार नक्सली लीडर पहाड़ सिंह ने किया सरेंडर, 47 लाख का इनाम था घोषित

एक टिप्पणी भेजें