न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सिनेमा के रूपहले पर्दे पर बाहुबली सीरीज की फिल्मों की रिकार्डतोड़ कमाई के बाद उस जैसी फिल्म बनाने का सपना कई लोगों का रहा है। अब उसी कड़ी में दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम भी जुड़ने वाला है। वे आजादी के पहले के भारत के ऐसे बाग़ी की कहानी लेकर आ रहे हैं जिसने अंग्रेजों की नींव हिला कर रख दी थी।
Read More : कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल...तस्वीर शेयर कर लिखी ये इमोशनल बात
चिरंजीवी के पीरियड ड्रामा 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' का टीज़र हाल की में जारी किया गया है। 18वीं सदी के इस वीर योद्धा की कहानी को बड़े परदे पर आने में हालांकि अभी वक्त है लेकिन फिल्म के टीजर ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। बता दें कि चिरंजीवी की यह फिल्म दक्षिण के जाने-माने स्वाधीनता सेनानी उयाल्लवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1846 में अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत का बिगुल फूंका था।

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री
कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के ख़िलाफ़ पहली क्रांति हुई थी उसके 10 साल पहले स्वाधीनता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत कर दी थी। इसी महानायक पर चिरंजीवी पीरियड ड्रामा बना रहे हैं। सुरेन्द्र रेड्डी के निर्देशन में यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में बन रही है।

यह भी पढ़िए : IPS चन्द्रमोहन सिंह पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज... दंतेवाड़ा एसपी ने की मामले की पुष्टि, पत्नी का बयान लेने टीम रवाना
'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म में राम चरण, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा ऐतिहासिक किरदारों में नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी। फिल्म के टीजर में बाहुबली की झलक दिख रही है। बता दें कि यह फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी। हालांकि, रिलीज की डेट अभी फायनल नहीं है।
Read More : नक्सल आॅपरेशंस में बड़ी कामयाबी : खूंखार नक्सली लीडर पहाड़ सिंह ने किया सरेंडर, 47 लाख का इनाम था घोषित

एक टिप्पणी भेजें