बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम में गुरूवार की शाम नल्लमपल्ली रोड में 15 साल की एक छात्रा की अस्मत लूटने के आरोपी दो चचेरे भाईयों को पुलिस ने नगर से ही दबोच लिया। नाबालिग से अनाचार करने के बाद आरोपी इस वारदात को खुद भूल गए और दूसरे दिन नगर में ही अपनी टैक्सी की सवारी की बुकिंग के लिए घूमते दिखेे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Read More : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!
भोपालपटनम टीआई अनिल किण्डो के मुताबिक पीड़ित छात्रा 29 अगस्त की शाम करीब 6 बजे बस स्टैण्ड में खड़ी थी। उसे नल्लपल्ली जाना था। तभी बोलेरो से लिंगापुर निवासी आरोपी युवक अशोक झाड़ी (19) और शैलेन्द्र झाड़ी (30) वहां पहुंचे। पीड़िता ने जब लिफ्ट मांगी तो दोनों ने उसे गाड़ी में बिठा लिया।

Read More : विधानसभा चुनाव : नवंबर के आखिर में होगा मतदान, 4 से 6 अक्टूबर के बीच लग सकती है आचार संहिता!
छात्रा अपनी सहेली के पास नल्लमपल्ली जाने निकली थी। नल्लमपल्ली चौक आने पर अशोक झाड़ी ने शैलेन्द्र झाड़ी को गाड़ी से उतार दिया और कुछ दूर पीड़िता को गाड़ी में ले गया। उसने वहां छात्रा की अस्मत लूटी। इस बीच शैलेन्द्र भी आ गया और उसने भी छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश की लेकिन छात्रा गाड़ी का दरवाजा खोल भाग गई। वह किसी अन्य के साथ बाइक से घर पहुंची। पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बताई।

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब विधायक ने हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पिया और अधिकारी को पिलाया... देखिए वायरल हो रहा वीडियो
घटना के दूसरे दिन 30 अगस्त को परिजनों के साथ पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। इनमें से अशोक के खिलाफ बलात्कार और शैलेन्द्र के खिलाफ बलात्कार का प्रयास का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में भादवि की धारा 376, 342, 511, 34 एवं प्रोटेक्शन आॅफ चिल्ड्रन फ्राॅम सेक्सूअल आॅफेंस (पाॅक्सो) एक्ट की धारा 04-08 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़िए : WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!

घटना के बाद सवारी ढूंढ रहे थे : टीआई अनिल किण्डो ने बताया कि जब बोलेरो गाड़ी और आरोपियों के हुलिए के बारे में बताया गया तो उनका माथा ठनका क्योंकि ऐसी गाड़ी में उन्होंने दो युवकों को देखा था। ये दोनों युवक 30 अगस्त को ही सवारी की बुकिंग के लिए आए थे। वे नगर में ही इधर-उधर घूम रहे थे। जवानों ने दोनों को वहीं दबोच लिया। आरोपियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट दंतेवाड़ा भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें