बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर वन मंत्री व लोकल एमएलए महेश गागड़ा पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि कुछ दिन पहले एक सम्मेलन के बहाने कुछ ग्रामीणों और मजदूरों को भैरमगढ़ में बुलाकर उन्हें केसरिया गमछा पहना दिया गया और उनके कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश की अफवाह फैला दी गई। जबकि इनमें से कोई कांग्रेसी नहीं था।
Read More : बसों में आग लगाने के बाद 'पैसेंजर ट्रेन' थी नक्सलियों के निशाने पर.... देखिए GROUND ZERO की EXCLUSIVE तस्वीरें...
यहां पत्रकार भवन में संवाददाताओं से चर्चा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम समेत अन्य नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मुरलीकृष्ण नायडू ने सोशल मीडिया में 216 कांग्रेसियों के भैरमगढ़ में वन मंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश की अफवाह फैलाई है। इनमें एक भी कांग्रेसी नहीं है।
यह भी पढ़िए : BREAKING : 24 घंटे के भीतर दंतेवाड़ा में नक्सलियों की तीसरी बड़ी वारदात : कुआकोण्डा क्षेत्र में पोकलेन में लगाई आग, काम बंद करने की धमकी देकर गए माओवादी
कांग्रेसियों के मुताबिक भाजपा की ओर से आयोजित एक सभा में गांव के लोगों को बुलाया गया था और इनमें से कुछ मजदूर भी थे। गांव के लोग एक पुल बनाने की मांग को लेकर आए थे और वे वन मंत्री से मिलना चाहते थे। कुछ लोग सीमेंट ढुलाई करने वाले श्रमिक व भवन बनाने वाले मिस्त्री थे। अचानक सभा में इन्हें केसरिया गमछा पहना दिया गया और उनके कांग्रेस से भाजपा प्रवेश की घोषणा कर दी गई।

Read More : बड़ी खबर : नक्सलियों द्वारा जलाई गई बस में जिंदा जलकर खाक हो गया एक शख्स... 18 घंटे बाद बस के भीतर मिला नर कंकाल!
कांग्रेस लीडरों ने कहा है कि वन मंत्री झूठ का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता अब समझ चुकी है। भाजपा अपने खिसके जनाधार को बचाने झूठ का सहारा ले रही है। पत्रवार्ता में लालू राठौर, लच्छू मौर्य, आर वेणुगोपाल राव, कमलेश कारम, सुकदेव नाग, टी गोर्वधन, पुरूषोत्तम सल्लूर एवं अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Read More : विश्व आदिवासी दिवस पर उठा पांचवी अनुसूची और पेसा कानून का मसला... समाज जन बोले- संस्कृति में खलल कतई बर्दाश्त नहीं

loading...

एक टिप्पणी भेजें