दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां बचेली मार्ग पर नक्सलियों ने 2 यात्री बसों और 1 ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि गमावाड़ा व धुरली के बीच माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
Read More : घने जंगलों के बीच नक्सलियों ने खोल रखा था हथियारों का वर्कशॉप... मौके पर पहुंची फोर्स देख कर रह गई दंग, टेक्निकल कैम्प में बनता था मौत का सामान
एएसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि उन्हें भी गमावाड़ा के पास नक्सलियों द्वारा बस में आग लगाने की सूचना मिली है। नक्सलियों ने जिन बसों को आग के हवाले कर दिया है वह दुबे ट्रेवल्स और राजधानी ट्रेवल्स की बताई जा रही है। दोनों बसें किरंदुल से रायपुर की और जा रही थी।
Read More : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर बड़ी संख्या में हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी थी। बताया जा रहा है कि बस में आग लगाने से पहले नक्सली वाहनों को रोककर तलाशी ले रहे थे। मौके पर अभी भी कई वाहन फंसे होने की बात कही जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
बता दें कि दो दिन पहले पड़ोसी जिले सुकमा में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 15 नक्सलियों को मार गिराया था। यह छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी थी। इस वारदात से बौखलाए नक्सलियों ने बस में आगजनी की इस वारदात को अंजाम दिया है। सनद रहे कि इसी इलाके में नक्सली कई दफे बसों समेत अन्य वाहनों में आग लगा चुके हैं।
Read More : कांकेर में ज्वाइनिंग के साथ ही कलेक्टर रानू साहू ने की बड़ी कार्रवाई... मदर मेरी नर्सिंग होम का लाइसेंस किया रद्द
loading...


एक टिप्पणी भेजें