बीजापुर @ खबर बस्तर। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में यहां तिरंगा के उल्टा फहर जाने के मसले ने सियासी तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। कोतवाली पहुंचे कांग्रेसियों ने बुधवार को वन मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की। कांग्रेसियों का कहना है पुलिस यदि दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं करेगी, तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
यह भी पढ़िए : BREAKING : 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर की आगजनी... ESSAR स्टील प्लांट के पास टिप्पर को फूंका
बता दें कि बुधवार को मुख्य परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में वन मंत्री महेश गागड़ा द्वारा उल्टा तिरंगा फहर गया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी समेत जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जैसे ही तिरंगे पर लोगों की नजर पड़ी इसे उतार कर सही किया गया। इस घटना को तिरंगे का अपमान बताते कांग्रेसी वन मंत्री को घेरने की तैयारी में हैं।
कांग्रेस के नेताओं ने इसे गंभीर चूक बताया और कोतवाली पहुंच एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम मण्डावी, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कुड़ियम, छग महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, लालू राठौर, कमलेश कारम, एजाज खान, पुरूषोत्तम सल्लूर, संतोष गुप्ता समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। इस मसले पर टीआई प्रशांत गढ़पायले ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। अभी जांच की जा रही है।
Read More : 15 अगस्त पर बीजापुर में गंभीर लापरवाही : वन मंत्री महेश गागड़ा ने फहरा दिया उल्टा तिरंगा...सलामी भी दी


एक टिप्पणी भेजें